मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

‘शावधान’ शादी के मौसम में एक्टिव है ये ‘लुटेरी दुल्हन’, बीजेपी नेता के साथ मनाई सुहागरात फिर ‘मनी’ लेकर इशिका हुई फरार

बिहार के किशनगंज के रहने वाले बीजेपी नेता को लुटेरी दुल्हन बनाया शिकार, वाराणसी में गैंग के साथ पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन, पुलिस ने किया अलर्ट।

by Digital Desk
दिसम्बर 12, 2024
in Latest News, TOP NEWS, क्राइम, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

पटना ऑनलाइन डेस्क। शादी का मौसम चल रहा है। बैंडबाजों की धुन और आतिशबाजी की आवाज से शहर-शहर, गांव-गांव सराबोर हैं। पर इसी मौसम में ‘लुटेरी दुल्हने’ अपने गैंग के साथ एक्टिव हैं। लोगों को जाल में फंसाती हैं। सात फेरे लेती हैं। सुहागरात मनाने के बाद घर की तिजोरी साफ कर फरार हो जाती हैं। कुछ ऐसे ही दो मामले बिहार में सामने आए हैं। यहां के मुजफ्फरपुर और किशनगंज में लुटेरी दुल्हन ने पहले शादी की। फिर घर पर रखी नकदी, जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गई। लुटेरी दुल्हन ने बीजेपी नेता को भी नहीं बख्शा। खूबसूरती के जाल में फंसाया। हनीमुन भी मनाया। मौका मिलते ही मनी लेकर भाग खड़ी हुई।

बीजेपी नेता के साथ की शादी

बिहार के किशनगंज धर्मगंज निवासी बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व महामंत्री राकेश गुप्ता ने अपनी शादी को लेकर नाते-रिश्तेदारों व दोस्तों तक खबर फैलाई। जानकारी मिलने पर गंगा बाबू चौक निवासी युवती इशिका के परिवारवाले बीजेपी नेता के घर आए और शादी की बात की। बीजेपी नेता ने बताया कि इशिका के साथ मैंने 29 अप्रैल 2024 को कोर्ट में विवाह किया था। इसके बाद दोनों ने फिर मंदिर में शादी की। सात फेरे लेने के बाद बीजेपी नेता ने नई नवेली दुल्हनिया के साथ सुहागरात बनाई। दो दिन के बाद इशिका ने बीजेपी नेता को बरगलाकर लगभग 30 से 35 लाख रुपए अपने मायके भेज दिया।

RELATED NEWS

BiharNews: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुनी गईं बांका की खुशबू,जाने कैसा रहा उनका तराज़ू से कलम तक सफर

BiharNews: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुनी गईं बांका की खुशबू,जाने कैसा रहा उनका तराज़ू से कलम तक सफर

अगस्त 24, 2026
Patna DRI Action: पटना में ट्रेन से पकड़ी गई नाइजीरियन महिला, बैग खोलते ही DRI के उड़ गए होश, करोड़ों की ड्रग्स बरामद

Patna DRI Action: पटना में ट्रेन से पकड़ी गई नाइजीरियन महिला, बैग खोलते ही DRI के उड़ गए होश, करोड़ों की ड्रग्स बरामद

अगस्त 2, 2026

फिर ससुराल से लुटेरी दुल्हन रफूचक्कर

बीजेपी नेता इशिका के मायके गया। तभी एक दिन मौका देखकर इशिका ससुराल से फरार हो गई। शुरूआती समय में बीजेपह नेता को कुछ पता नहीं चला लेकिन बाद में उसे पता चला कि उसकी पत्नी सारा रुपया लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई और फिर उसी के साथ शादी कर ली। इस बात की जानकारी मिलते ही बीजेपी नेता राकेश गुप्ता को हुई तो पीड़ित युवक ने अपने ससुराल पहुंच कर जमकर हंगामा किया। इस संबंध में राकेश गुप्ता ने कहा कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले अपनी बेटी को रात में उनके घर रुकने नहीं देते थे।

लुटेरी दुल्हन पर एफआईआर

बीजेपी नेता ने बताया, लड़की ने उनको बरगलाकर उनसे मोटी रकम भी लिए, जिससे लुटेरी दुल्हन के घर वालों ने जमीन भी खरीदा। बीजेपी नेता ने कहा कि मुझसे रुपये ऐंठकर अब इनलोगों ने लड़की को गायब कर दिया है। बीजेपी नेता राकेश गुप्ता ने बताया कि इससे पहले भी वह बंगाल के कानकी निवासी एक युवक को 9 महीने तक चुना लगाया है। अब सारी जानकारी होने के बाद पीड़ित राकेश गुप्ता ने टाउन थाना में मामला दर्ज करवाया है।

लुटेरी दुल्हन की तस्वीर वायरल

वहीं लड़की की मां का कहना है कि 6 दिसंबर को वह डॉक्टर से दिखाने सिलीगुड़ी गई, लेकिन फिर वापस नहीं लौटी। इतना ही नहीं लड़की की मां ने राकेश गुप्ता से रुपया लेने से भी इंकार किया है। अब सोशल मीडिया पर लुटेरी दुल्हन और उसके प्रेमी की तस्वीर वायरल हो रही है। मामला दर्ज होने बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल लुटेरी दुल्हन चर्चा में है। वहीं पुलिस भी लोगों को शादी करने से पहले पूरी जानकारी किए जाने को कह रही है। फिलहाल शादी के मौसम में लुटेरी दुल्हनों ने कई लोगों का शिकार कर चुकी हैं।

मुजफ्फरपुर में भी लुटेरी दुल्हन ने ठगा

बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर में भी एक और लुटेरी दुल्हन ने युवक को अपना शिकार बनाया। शादी की। विदाई के बाद ससुराल आई। पति के साथ मनीमून पर भी गई। वापस आने के बाद लुटेरी दुल्हन ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर रात को पति की पूरी तिजोरी खाली कर फरार हो गई। सुबह हुई तो घर पर पत्नी नहीं दिखी। काफी खोजा तो भी पता नहीं चला। तिजोरी देखी तो पैसे गायब मिले। सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो लुटेरी दुल्हन भागते हुई दिखी। युवक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वाराणसी में पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन

लुटेरी दुल्हन के शिकार एक युवक ने वाराणसी के लंका थाना में शिकायत दर्ज करवाई। आरोप है कि राजस्थान के एक परिवार को शादी के नाम पर झांसा देकर लुटेरी दुल्हन गैंग द्वारा लाखों रुपये लूट लिए गए। इस मामले में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ये लोग भोले-भाले लोगों का शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाते थे और ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके पास से नगद रुपये, मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद किये हैं।

कुछ इस तरह से लुटेरी दुल्हन ने किया शिकार

राजस्थान नागौर के रहने वाले घनश्याम को सुमेर सिंह ने अपनी साली से शादी के नाम पर वाराणसी बुलाया। इस दौरान घनश्याम अपने परिवार के साथ वाराणसी पहुंचे। बड़े ही नाटकीय ढंग से सुमेर द्वारा शादी के नाम पर लड़की पसंद कराके वाराणसी में ही शादी भी संपन्न करा दी गई। किसी को शक ना हो इसलिए काल्पनिक मां, बुआ, जीजा, बहन, बहनोई जैसे रिश्तेदारों की भी मौजूदगी कराई गई। इस दौरान सुमेर सिंह और उसके करीबियों द्वारा लड़का पक्ष से 1.17 लाख रुपये फर्जी तरीके से शादी के नाम पर ले लिया गया।

पैसे लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन

इसके बाद दुल्हन की विदाई के लिए भी सभी बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचते हैं, जहां बेहद नाटकीय ढंग से पानी पीने, पेट दर्द और अन्य बहाना बनाकर सुमेर सिंह और उनके गैंग के सभी सदस्य स्टेशन से ही फरार हो जाते हैं। इसके बाद घनश्याम द्वारा वाराणसी पुलिस प्रशासन से इस मामले की शिकायत की जाती है। पुलिस द्वारा टीम गठित करके इस लुटेरी दुल्हन गैंग की गिरफ्तारी की जाती है। फिलहाल इस मामले में छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बीएनएस की धारा 316 (2), 319(2), 318 (4), 338, 366(3) /340 (2) के तहत मुकदमा पंजीकृत करके विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही ऐसी जालसाजी से लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

Tags: biharBihar PoliceBJP leaderKishanganjPatnarobber brideRobber bride absconding
Share197Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

BiharNews: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुनी गईं बांका की खुशबू,जाने कैसा रहा उनका तराज़ू से कलम तक सफर

BiharNews: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुनी गईं बांका की खुशबू,जाने कैसा रहा उनका तराज़ू से कलम तक सफर

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

BiharNews: बिहार के बांका जिले की शिक्षिका खुशबू कुमारी इन दिनों चर्चा में हैं। उनका चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के...

Patna DRI Action: पटना में ट्रेन से पकड़ी गई नाइजीरियन महिला, बैग खोलते ही DRI के उड़ गए होश, करोड़ों की ड्रग्स बरामद

Patna DRI Action: पटना में ट्रेन से पकड़ी गई नाइजीरियन महिला, बैग खोलते ही DRI के उड़ गए होश, करोड़ों की ड्रग्स बरामद

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

  Patna DRI Action: पटना के पाटलिपुत्र जंक्शन पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नॉर्थईस्ट...

Lucknow News: पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की सातवीं मंजिल से गिरकर मौत, जांच में जुटी पुलिस

Lucknow News: पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की सातवीं मंजिल से गिरकर मौत, जांच में जुटी पुलिस

by Sadaf Farooqui
जुलाई 28, 2026

लखनऊ के लालबाग स्थित नए विधायक निवास में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व...

Health Ministry: आयुष एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में निभाएंगे नई भूमिका, डॉ. शिवप्रताप सिंह चौहान सलाहकार नियुक्त

Health Ministry: आयुष एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में निभाएंगे नई भूमिका, डॉ. शिवप्रताप सिंह चौहान सलाहकार नियुक्त

by Sadaf Farooqui
जुलाई 3, 2026

 Health Ministry: भारत सरकार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के सहसंयोजक डॉ....

Bihar

बिहार में सरकारी नौकरी पर CM नीतीश का ‘बड़ा आदेश’: 31 दिसंबर तक रिक्तियां भेजने का निर्देश

by Mayank Yadav
नवम्बर 27, 2025

Bihar Government Jobs: नई सरकार के गठन के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं को सरकारी नौकरी और...

Next Post
Elon Musk

Elon Musk ने रचा इतिहास, नेटवर्थ पहुंची 400 अरब डॉलर के पार, दूर-दूर तक टक्कर में कोई भी नहींं

Mayawati

Mayawati Warn: 'सख्त कार्रवाई करें वरना बिगड़ सकते हैं हालात' बाबा साहब के अपमान पर बहन जी का बयान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist