बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

‘न नौकरी मिली, न ही मिला घर..’, हाथरस कांड के पीड़ितों से मिले राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को हाथरस रेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया।

by Akhand Pratap Singh
दिसम्बर 12, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Rahul Gandhi Hathras Visit
Share on FacebookShare on Twitter

Rahul Gandhi Hathras Visit: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को हाथरस रेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, “यह परिवार आज भी भय के माहौल में जी रहा है। उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। वे स्वतंत्र रूप से कहीं आ-जा नहीं सकते और हर समय बंदूक और कैमरों की निगरानी में रहते हैं।”

राहुल गांधी का भाजपा पर सीधा हमला

उन्होंने आगे कहा, “भाजपा सरकार ने जो वादे पीड़ित परिवार से किए थे, वे आज तक पूरे नहीं हुए। न तो उन्हें सरकारी नौकरी दी गई और न ही किसी दूसरी जगह घर शिफ्ट करने का वादा पूरा किया गया। सरकार पीड़ित परिवार को न्याय देने की बजाय उन पर लगातार अत्याचार कर रही है जबकि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। इस परिवार की हताशा और निराशा भाजपा के द्वारा दलितों पर किए जा रहे अत्याचारों की सच्चाई को उजागर करती है। हम इस परिवार को अकेला नहीं छोड़ेंगे और उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूरी ताकत से संघर्ष करेंगे।”

RELATED NEWS

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

सितम्बर 6, 2026
CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

अगस्त 24, 2026

हाथरस पीड़ित परिवार ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi Hathras Visit) को एक पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि योगी सरकार द्वारा किए गए वादे अब तक पूरे नहीं किए गए हैं। पत्र 2 जुलाई को राहुल गांधी के नाम लिखा गया था। इसके बाद परिवार की मदद की मांग पर राहुल ने उनसे मिलने का निर्णय लिया। राहुल गांधी को लिखे पत्र में पीड़िता के परिवार ने कहा था, “सरकार ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया।

यह भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को जारी किया नोटिस, मंदिर-मस्जिद से जुड़े नए मुकदमे पर रोक

न तो हमें घर मिला और न ही नौकरी दी गई। हम चार साल से जेल जैसी हालत में जी रहे हैं। हमारे घर के चारों ओर पुलिस तैनात है और हम जहां भी जाते हैं पुलिस हमारे साथ होती है। पुलिस हमें नौकरी करने नहीं दे रही जबकि अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। हम चार साल से अपने घर में बंदी जैसे हालत में हैं।”

हाथरस का क्या था पूरा मामला?

14 सितंबर 2020 को हाथरस के बूलगढ़ी गांव में 19 साल की दलित युवती घायल हालत में पाई गई। पीड़िता अपनी मां और भाई के साथ स्थानीय चंदपा थाने पहुंची जहां उसके भाई ने आरोप लगाया कि गांव के संदीप ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर पीड़िता को सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

अगले दिन 15 सितंबर को FIR दर्ज की गई जिसमें कहा गया कि पीड़िता अपनी मां के साथ चारा काटने गई थी तभी संदीप नामक युवक ने उसे घसीटकर गला दबाने की कोशिश की। पुलिस ने इसे पारिवारिक विवाद बताया और कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामला तब गंभीर हुआ जब 19 सितंबर को पीड़िता ने बयान दिया कि संदीप के साथ दो अन्य लड़के भी थे जिन्होंने उससे छेड़छाड़ की और उसकी जबान काट दी।

Tags: hathrasRahul Gandhi
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को छात्रों के पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला...

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

Viral Photo Row: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा...

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद के बाहर विपक्ष को खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा...

FIR Row: राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, डिंपल यादव ने क्या दिया रिप्लाई

FIR Row: राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, डिंपल यादव ने क्या दिया रिप्लाई

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

FIR Controversy: संसद परिसर में राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े मुद्दे पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बाद राजनीतिक...

Next Post
Religious News: हर शुभ काम से पहले क्यों होता है दीप प्रज्वलित, जानें इसकी पीछे की मान्यता

Religious News: हर शुभ काम से पहले क्यों होता है दीप प्रज्वलित, जानें इसकी पीछे की मान्यता

Chia Seeds

Chia Seeds: गलती से भी इन चीजों से साथ ना खाए चिया सीड्स, बरते सावधानियां, जानिए एक्सपर्ट की राए

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In