रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

सास, साले के साथ पकड़ी गई अतुल सुभाष की पत्नी, खुला ‘राज’ इस ‘दोस्त’ के चलते निकिता ने पति से की बेवफाई

इंजीनियर अतुल सुभाष की पत्नी, सास और साले को पुलिस ने किया अरेस्ट, तीनों को कोर्ट में किया पेश, भेजे गए जेल, चौथा आरोपी फरार।

by Vinod
दिसम्बर 15, 2024
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। बेंगलुरु पुलिस ने एआई सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्नी आरोपी निकिता सिंघानिया, मां निशा सिंघानिया और साले अनुराग को अरेस्ट कर लिया है। निकिता को पुलिस ने हरियाणा स्थित गुरुग्राम से दबोचा, जबकि उसकी मां और भाई प्रयागराज से पकड़ गए। तीनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।

तीनों को कोर्ट में किया पेश

एआई सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में बेंगलुरु पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने चारों को नोटिस देकर जवाब मांगा था, लेकिन जवाब नहीं आया। इसके बाद बेंगलुरु पुलिस जौनपुर आई, पर आरोपी घर से फरार हो गए। पुलिस ने चारों की गिरफ्तार के लिए दबिश दे रही थी। सटीक सूचना पर अतुल सुभाष की पत्नी निकिता को गुरूग्राम से अरेस्ट किया। जबकि साले अनुराग और सास को प्रयागराज से पुलिस ने दबोचा।

RELATED NEWS

अतुल सुभाष केस पर लगी ‘मुहर’, अब जेल में कटेगी निकिता सिंहानिया और उसकी मां-भाई की रात

अतुल सुभाष केस पर लगी ‘मुहर’, अब जेल में कटेगी निकिता सिंहानिया और उसकी मां-भाई की रात

दिसम्बर 31, 2024
Atul Subhash Case का खुला एक और पन्ना, निकिता ने उगला अपने बॉयफ्रेंड का नाम और हिना को बताया पति की गर्लफ्रंड

Atul Subhash Case का खुला एक और पन्ना, निकिता ने उगला अपने बॉयफ्रेंड का नाम और हिना को बताया पति की गर्लफ्रंड

दिसम्बर 26, 2024

चौथा आरोपी चल रहा फरार

पुलिस ने तीनों को प्रयागराज कोर्ट में पेश किया गया। वहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। निकिता के चाचा सुशील सिंघानिया फिलहाल फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। जौनपुर सहित कई इलाकों में सुशील की तलाश जारी है। गिरफ्तारी के बाद अतुल के भाई ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि निकिता ने पैसे रूपी प्रेमी के कारण भैया से बेवफाई की। अब हम चारों को कोर्ट के जरिए कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे। जिससे कि कोई दूसरा अतुल सुभाष को उसके ससुरालवाले पैसों की चाहत में प्रताड़ित न कर सके।

इन्हें बताया दोषी

बता दें, अतुल सुभाष ने 9 दिसंबर को बेंगलुरु स्थित अपने फ्लैट पर फंदा लगाकर जान दे दी थी। सुसाइड से पहले उन्होंने एक 1 घंटे से भी ज्यादा लंबा एक वीडियो बनाया। उसने कहा, मेरी मौत के जिम्मेदार पांच लोग हैं। मेरी पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा, साला अनुराग, चाचा ससुर सुशील और जज रीता कौशिक। इन लोगों ने मुझे सुसाइड के लिए विवश किया। मुझे पिछले कुछ सालों से लगातार टॉर्चर किया जा रहा है। अब मौत ही मेरा आखिरी विकल्प है। अतुल ने साथ ही 24 पन्नों का सुसाइड नोट भी छोड़ा। अतुल ने कहा था कि पति ने पैसे के लिए मुझे टॉर्चर किया।

3 करोड़ की थी डिमांड

अतुल ने कहा फैमिली कोर्ट की जज रीता कौशिक बस मेरी पत्नी की ही बात सुनती हैं। पत्नी ने जब मुझसे 3 करोड़ रुपये की डिमांड की तो मैंने पैसा देने से इनकार कर दिया। इसे गलत बताया। साथ ही जज साहिबा के सामने प्रूफ भी किया कि मेरी पत्नी ने कहां-कहां झूठ कहा है। फिर भी जज रीता कौशिक ने कहा, तुम्हारे पास तो होंगे ही 3 करोड़ रुपये। तभी तो तुम्हारी बीवी पैसे मांग रही है। जब मैंने इसका विरोध किया तो जज साहिबा ने कहा कि मैं उन्हें पांच लाख रुपये दे दूं तो मामला सेट हो सकता है। लेकिन मैं कानून का पालन करता हूं. मैंने उन्हें पैसे देने से मना कर दिया। मुझे इसके लिए बार-बार टॉर्चर किया जा रहा है। पत्नी, ससुराल और जज तीनों की तरफ से।

भाई को दी थी जानकारी

अतुल सुभाष ने आत्महत्या करने से कुछ मिनट पहले ही अपने छोटे भाई विकास को व्हाट्सऐप पर एक मैसेज भेजा था। इस मैसेज ने अतुल ने लिखा अपने भाई विकास को लिखा, ‘हाय बिक्कू, यह मैसेज गुडबाय कहने के लिए है, कुछ अंतिम चीजों का ध्यान रखने के लिए तुम्हें बैंगलोर आना होगा। मम्मी और पापा का ध्यान रखना और कुछ दिन तक गाड़ी मत चलाना। तुम्हारी भाभी को पैसों से प्यार है। उसने मेरे साथ पैसों को लेकर शादी की है। मौत के बाद उन्हें पैसे मत देना। पांचों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाना।

 

 

Tags: Atul Subhash Suicide CaseBengaluru PoliceNikita Arrest
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

अतुल सुभाष केस पर लगी ‘मुहर’, अब जेल में कटेगी निकिता सिंहानिया और उसकी मां-भाई की रात

अतुल सुभाष केस पर लगी ‘मुहर’, अब जेल में कटेगी निकिता सिंहानिया और उसकी मां-भाई की रात

by Vinod
दिसम्बर 31, 2024

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। एआई इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस की सुनवाई बेंगलुरु की सिविल कोर्ट में सोमवार को हुई।...

Atul Subhash Case का खुला एक और पन्ना, निकिता ने उगला अपने बॉयफ्रेंड का नाम और हिना को बताया पति की गर्लफ्रंड

Atul Subhash Case का खुला एक और पन्ना, निकिता ने उगला अपने बॉयफ्रेंड का नाम और हिना को बताया पति की गर्लफ्रंड

by Vinod
दिसम्बर 26, 2024

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। एआई इंजीनियर अतुल सुभाष केस को लेकर हरदिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब ऐसा ही एक...

हनीमुन पर Atul Subhash को Nikita ने बोल दिया था सॉरी, पति से बेवफाई कर आरजे सिद्दीकी के खाते में भेजती थी ‘मनी’

हनीमुन पर Atul Subhash को Nikita ने बोल दिया था सॉरी, पति से बेवफाई कर आरजे सिद्दीकी के खाते में भेजती थी ‘मनी’

by Vinod
दिसम्बर 22, 2024

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। एआई इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस AI engineer Atul Subhash suicide case को लेकर हरदिन नए-नए खुलासे...

Atul Subhash की बीवी ‘एक नंबरी’ तो सांस निकली ‘दस नंबरी’, कुछ इस तरह से पकड़ी गई ‘निकिता एंड लुटेरी फैमिली’

Atul Subhash की बीवी ‘एक नंबरी’ तो सांस निकली ‘दस नंबरी’, कुछ इस तरह से पकड़ी गई ‘निकिता एंड लुटेरी फैमिली’

by Vinod
दिसम्बर 16, 2024

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। AI Engineer Atul Subhash Suicide Case Latest News एआई इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस को लेकर बंगलुरू...

Atul Subhash suicide case

अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में निकिता सिंघानिया ने उठाई बड़ी मांग, हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका

by Akhand Pratap Singh
दिसम्बर 14, 2024

Atul Subhash suicide case: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में आरोपी निकिता सिंघानिया और उनके परिवार के अन्य...

Next Post
Delhi

UP weather: शीतलहर का कहर, अयोध्या सबसे ठंडी, 32 जिलों में अलर्ट जारी

Atul Subhash : गुरुग्राम में पकड़ी गई अतुल सुभाष की पत्नी Nikita Singhania, केस में आया नया मोड़

Atul Subhash : गुरुग्राम में पकड़ी गई अतुल सुभाष की पत्नी Nikita Singhania, केस में आया नया मोड़

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist