सोमवार, जून 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Sambhal electricity theft: सपा सांसद के इलाके में बिजली चोरी पर प्रशासन का एक्शन, वसूला जाएगा करोड़ों का जुर्माना

संभल जिले में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के इलाके में शनिवार को बिजली चोरी के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया। इस दौरान चार मस्जिदों और एक मदरसे सहित 49 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। विभाग ने 1.30 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूलने की तैयारी की है।

by Mayank Yadav
दिसम्बर 15, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Sambhal
Share on FacebookShare on Twitter

Sambhal electricity theft: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शनिवार को जिला प्रशासन ने सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के इलाके में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी की जांच अभियान चलाया। इस अभियान में चार मस्जिदों और एक मदरसे सहित 49 स्थानों से बिजली चोरी के मामले सामने आए हैं। इस पर बिजली विभाग ने कुल 1.30 करोड़ रुपये का जुर्माना तय किया है, जिसे आरोपियों से वसूला जाएगा। यह कार्रवाई डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई की अगुवाई में की गई थी। अधिकारियों ने इस अभियान को सफल बताते हुए कहा कि अब तक 1200 से ज्यादा बिजली चोरी के मामले सामने आ चुके हैं और पांच करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है।

शनिवार को सुबह 5 बजे से शुरू हुए इस अभियान के दौरान विभागीय अधिकारियों ने दीपा सराय, खग्गू सराय, रायसत्ती रोड और नखासा तिराहा क्षेत्रों में बिजली चोरी के मामलों की जांच की। इन क्षेत्रों में अधिकारियों ने 49 स्थानों पर अवैध बिजली कनेक्शन और कटिया कनेक्शन पकड़े। इन में से कई स्थानों पर विशेष रूप से धार्मिक स्थलों, जैसे मस्जिदों और मदरसों से जुड़ी चोरी की जानकारी मिली। चार मस्जिदों और एक मदरसे में बिजली चोरी हो रही थी, जो आसपास के घरों को बिजली आपूर्ति कर रहे थे।

RELATED NEWS

Sambhal CJM Transfer:

संभल में ‘न्यायिक’ हड़कंप: 48 घंटे में दोबारा बदला गया CJM, हाईकोर्ट के फैसले से मची खलबली!

जनवरी 23, 2026
Sambhal

खाकी से पंगा पड़ा भारी? FIR का आदेश देने वाले CJM विदा, वकीलों ने खोला मोर्चा!

जनवरी 21, 2026

Sambhal बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता नवीन गौतम ने बताया कि इन 49 स्थानों से 130 किलोवॉट की बिजली चोरी पकड़ी गई है। इस आधार पर 1.30 करोड़ रुपये का जुर्माना तय किया गया है, जिसकी वसूली की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। प्रशासन ने इन इलाकों में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ भी अभियान चलाया है। डीएम पेंसिया ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य संभल को 100 प्रतिशत बिजली चोरी मुक्त बनाना है, और इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

यहां पढ़ें: पोस्ट ऑफिस ने निकाली धमाकेदार स्कीम, हर महीने सिर्फ ₹5000 बचाएं, और पाएं ₹8 लाख

मस्जिदों और मदरसों में बिजली चोरी की घटनाएं प्रशासन के लिए चौंकाने वाली थीं, और अधिकारियों ने इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। कुछ इलाकों में तो मस्जिदों की मीनारों से भी अवैध बिजली आपूर्ति की जा रही थी। Sambhal अधिकारियों ने बताया कि इन घटनाओं को गंभीरता से लिया गया है और दोषियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गैंगस्टर और असामाजिक गतिविधि (निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Tags: sambhalSapa MP
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Sambhal CJM Transfer:

संभल में ‘न्यायिक’ हड़कंप: 48 घंटे में दोबारा बदला गया CJM, हाईकोर्ट के फैसले से मची खलबली!

by Mayank Yadav
जनवरी 23, 2026

Sambhal CJM Transfer: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में न्यायिक नियुक्तियों को लेकर मची हलचल के बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट ने...

Sambhal

खाकी से पंगा पड़ा भारी? FIR का आदेश देने वाले CJM विदा, वकीलों ने खोला मोर्चा!

by Mayank Yadav
जनवरी 21, 2026

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब चंदौसी के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम)...

Sambhal

कोर्ट ने कहा केस करो, एसएसपी बोले- कभी नहीं! संभल हिंसा पर पुलिस और अदालत में सीधी जंग।

by Mayank Yadav
जनवरी 14, 2026

Sambhal violence case ASP Anuj Chaudhary: संभल की शाही जामा मस्जिद सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा के मामले में कोर्ट...

Sambhal illegal mosque demolition

बुलडोजर से पहले जागे ग्रामीण: संभल में सरकारी जमीन पर बनी अवैध मदीना मस्जिद खुद हटाई

by Mayank Yadav
जनवरी 4, 2026

Sambhal illegal mosque demolition: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के सलेमपुर सलार गांव में कानून के अनुपालन की एक अनूठी...

Sambhal Deepa Sarai Police Chowki

अब ‘आतंकी गढ़’ पर ताला! सांपों का डर दिखाकर रोकी गई चौकी का संभल के दीपा सराय में हुआ उद्घाटन।

by Mayank Yadav
दिसम्बर 12, 2025

Sambhal Deepa Sarai Police Chowki: उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद...

Next Post
इन ‘3 सुपरकॉप’ के चलते मुस्कराया संभल, घबराए ‘बेईमान’ और 46 साल बाद खुले मंदिर के कपाट

इन ‘3 सुपरकॉप’ के चलते मुस्कराया संभल, घबराए ‘बेईमान’ और 46 साल बाद खुले मंदिर के कपाट

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 Finale Date: बिग बॉस 18 में किसकी होगी जीत, कौन बनेगा फैंस का फेवरेट?, जाने कब होगा फिनाले

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist