गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

46 साल पहले हिंसा की वो कहानी, जिसकी वजह से हिन्दुस्तान में ही हिन्दुओं को पलायन के लिए होना पड़ा मजबूर…जानिए पूरा सच

संभल में शिव मंदिर मिलने के बाद कईयों के मन में ये सवाल उठ रहे हैं कि आखिर 46 साल पहले ऐसा क्या हुआ था

by Gulshan
दिसम्बर 15, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Ambujesh Kumar, Sambhal। संभल में शिव मंदिर मिलने के बाद कईयों के मन में ये सवाल उठ रहे हैं कि आखिर 46 साल पहले ऐसा क्या हुआ था कि मंदिर को बन्द कर देना पड़ा, तो इस सवाल का जवाब बेहद ही रक्तरंजित इतिहास को समेटे हुए है। क्योंकि 46 साल पहले एक झूठी अफवाह से फैले दंगों के बाद इस खास इलाके में हिन्दू परिवारों का को नामलेवा तक नहीं बचा।

गए थे बिजली चोरी पकड़ने, निकल आया मंदिर

शनिवार को बिजली चोरी के औचक निरीक्षण के दौरान 400 साल पुराना शिवमंदिर मिला तो संभल एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया। हाल ही में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हिंसा के बाद मुस्लिम बहुल इलाके में मंदिर मिलने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्मा गया। जिसके बाद रविवार को आरती हुई और रुद्राभिषेक भी किया गया। सवाल उठता है कि आखिर ये मंदिर 46 साल तक दुनिया की नजर में क्यों नहीं आया और आखिर क्यों इसे साढ़े चार दशक से ज्यादा बन्द रहना पड़ा, आखिर क्यों यहां रहने वाले हिन्दू परिवार यहां से पलायन कर गए। तो चश्मदीदों के मुताबिक वो मंजर बेहद भयावह था

RELATED NEWS

Burqa Kanwar Case:  संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

Burqa Kanwar Case: संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

अगस्त 4, 2026
Sambhal CJM Transfer:

संभल में ‘न्यायिक’ हड़कंप: 48 घंटे में दोबारा बदला गया CJM, हाईकोर्ट के फैसले से मची खलबली!

जनवरी 23, 2026

खग्गूसराय इलाके में डर के मारे हुआ पलायन

चश्मदीदों के मुताबिक यहां पहले 40 से 50 हिन्दू परिवार रहते थे, 1978 के दंगों में हिन्दू परिवारों पर निशाना लगाकर हमले हुए, परिवार और बच्चों की सुरक्षा के लिए हिन्दू परिवार पलायन कर गए, यहां हिन्दू परिवारों ने अपनी सम्पत्ति को औने पौने दामों में बेचकर जान बचाई, धीरे धीरे एक भी हिन्दू परिवार यहां नहीं रह गया। जब हिन्दू परिवार ही नहीं रहा तो मंदिर में दिया कौन जलाता?

यह भी पढ़ें : नौनिहालों ने दिखाया दमखम, ओलंपिक में देश को मेडल दिलाने का सपना…

दंगाइयों ने पार कर दी थी जुल्मो सितम की इंतहां

चश्मदीदों के मुताबिक इन दंगों में किसी के घर में दंगाईयों ने ट्रैक्टर घुसा दिया तो किसी की हत्या करके शवों को बोरे में भरकर फेंक दिया। ये बात नहीं थी कि जो पलायन करके गए वो गरीबी की वजह से गए, बल्कि सम्पन्न परिवार भी जान बचाने के लिए यहां के भाग निकले। इन्हीं में से एक रस्तोगी परिवार भी था, जिनकी बड़ी कोठी हुआ करती थी लेकिन अब वो खंडहर में तब्दील हो चुकी है और उस पर भी कब्जा हो चुका है।

कहां से पड़ी दंगे की नींव, कौन था मास्टर माइंड ?

साल 1978 में एक कॉलेज की कमेटी में एक मौलाना के शामिल होने पर विवाद शुरु हुआ। तत्कालीन एसडीएम जो कि कॉलेज कमेटी के पदेन सचिव थे उन्होंने विरोध किया, मौलाना का नाम मंजर शफी था, जिसने सदस्यता ना मिलने पर दंगा भड़काया ।इसके बीच 25 मार्च को होली के समय दोनों सम्प्रदायों में तनाव फैल गया। 29 मार्च को कॉलेज में डिग्री दी जाने वाली थी, जिस पर कुछ मुस्लिम छात्राओं ने आपत्ति जताई। इसे लेकर छात्रों ने कॉलेज का घेराव किया जिसमें अराजक तत्व भी शामिल हो गए। इसी बीच अफवाह फैली की मौलाना मंजर शफी की हत्या कर दी गई है

मौलाना की हत्या की अफवाह ने डाला आग में घी

इस अफवाह ने पहले से चल रहे तनाव के बीच आग में घी का काम किया और दंगा भड़क गया। दंगे में हिन्दुओं को टारगेट करके उनकी सम्पत्तियों पर हमला किया गया जिसके बाद इस हिंसा में दर्जन भर से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। नतीजा मुस्लिम इलाकों में रहने वाले हिन्दू परिवार इतना डर गए कि धीरे धीरे पलायन कर गए और फिलहाल इस इलाके में एक भी हिन्दू परिवार नहीं बचा है। ये और बात है कि मुस्लिम पक्ष हिन्दुओं के पलायन की वजह डर को नहीं मानता लेकिन अपनी लाखो की सम्पत्ति को इस कदर छोड़कर जाना सिर्फ मजबूरी हो सकती है। ये बात अलग से बताने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें : कोचिंग संचालक को 11वीं की छात्रा से हुआ प्यार, दोनों ने भागकर सबको किया हैरान

Tags: sambhalSambhal Shiv Temple
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Burqa Kanwar Case:  संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

Burqa Kanwar Case: संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

by SYED BUSHRA
अगस्त 4, 2026

Burqa Kanwar Case : उत्तर प्रदेश के संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने के बाद चर्चा में आईं तमन्ना...

Sambhal CJM Transfer:

संभल में ‘न्यायिक’ हड़कंप: 48 घंटे में दोबारा बदला गया CJM, हाईकोर्ट के फैसले से मची खलबली!

by Mayank Yadav
जनवरी 23, 2026

Sambhal CJM Transfer: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में न्यायिक नियुक्तियों को लेकर मची हलचल के बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट ने...

Sambhal

खाकी से पंगा पड़ा भारी? FIR का आदेश देने वाले CJM विदा, वकीलों ने खोला मोर्चा!

by Mayank Yadav
जनवरी 21, 2026

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब चंदौसी के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम)...

Sambhal

कोर्ट ने कहा केस करो, एसएसपी बोले- कभी नहीं! संभल हिंसा पर पुलिस और अदालत में सीधी जंग।

by Mayank Yadav
जनवरी 14, 2026

Sambhal violence case ASP Anuj Chaudhary: संभल की शाही जामा मस्जिद सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा के मामले में कोर्ट...

Sambhal illegal mosque demolition

बुलडोजर से पहले जागे ग्रामीण: संभल में सरकारी जमीन पर बनी अवैध मदीना मस्जिद खुद हटाई

by Mayank Yadav
जनवरी 4, 2026

Sambhal illegal mosque demolition: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के सलेमपुर सलार गांव में कानून के अनुपालन की एक अनूठी...

Next Post
Pradeep Kumar district judge journey

UP : पाकिस्तानी जासूस का दंश झेल बना जिला जज, संघर्ष से तय किया फर्श से अर्श तक का सफर

Maharashtra Cabinet : ‘संमदर’ की हुई वापसी ये रहे देवेंद्र के ‘स्पेशल 39’, जानें शिंदे -पवार ने किन्हें मनाया मंत्री

Maharashtra Cabinet : ‘संमदर’ की हुई वापसी ये रहे देवेंद्र के ‘स्पेशल 39’, जानें शिंदे -पवार ने किन्हें मनाया मंत्री

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In