• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, September 30, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

Zakir Hussain Death: घर के बर्तनों से बनाते थे धुन फिर बने दुनिया के तबला किंग, कुछ ऐसा रहा जाकिर हुसैन का फिल्मी सफर

तबला उस्ताद जाकिर हुसैन का सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में निधन, कई बीमारियों से भी ग्रसित, बहन ने दी मौत की जानकारी, देश में शोक की लहर।

by Vinod
December 16, 2024
in Latest News, TOP NEWS, मनोरंजन, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

Indian icons lost in 2024

साल 2024 में भारत ने खोया कई अनमोल रत्नों को , जिन्होंने दुनिया में दिलाई भारत को नई पहचान

December 19, 2024
zalir hussain

वाह! क्या ताज है: कैसे जाकिर हुसैन ने तबले को दी अंतरराष्ट्रीय पहचान

December 16, 2024

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। संगीत के दुनिया के बेताज बादशाह और तबला किंग जाकिर हुसैन अब नहीं रहे। 73 साल की उम्र में तबला उस्ताद ने सैन फ्रांसिस्को के एक हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। भारत सरकार ने जाकिर हुसैन को संगीत जगत में अतुलनीय योगदान के लिए 2023 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। हुसैन की मृत्यु इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस के कारण हुई। वह पिछले दो सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे और इस दौरान उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में ले जाया गया था। जाकिर हुसैन को ब्लड प्रेशर की समस्या थी। हुसैन ने कथक नृत्यांगना और शिक्षिका एंटोनिया मिनेकोला से विवाह किया। उनकी दो बेटियां अनीसा कुरैशी और इसाबेला कुरैशी हैं।

सुबह बहन ने दी निधन की जानकारी

छह दशकों से जो तबले की थाप हम सुन रहे थे, वो अब नहीं सुनाई देगी। जाकिर हुसैन का सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में निधन हो गया। जाकिर हुसैन की मौत की खबर बीती रात आई, तो पूरे भारत में शोक की लहर दौड़ गई। बॉलीवुड सहित कई राजनेताओं ने जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि देनी शुरू कर दी थी। लेकिन इस बीच हुसैन की बहन खुर्शीद ने मीडिया को जानकारी दी कि फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। हुसैन साहब की मौत की झूठी खबर न चलाएं। उनकी हालत बहुत गंभीर है, लेकिन वह अभी भी हमारे बीच हैं। इसलिए, मैं (मीडिया से) अनुरोध करूंगी कि वह यह लिखकर या कहकर अफवाह न फैलाए कि उनका (हुसैन) निधन हो गया है। मुझे फेसबुक पर यह सारी जानकारी देखकर बहुत बुरा लग रहा है। यह बहुत गलत है। लेकिन सुबह होते-होते ये कंफर्म हो गया कि जाकिर हुसैन अब हमारे बीच नहीं रहे।

मुम्बई में हुआ था जाकिर हुसैन का जन्म

उस्ताद जाकिर हुसैन का जन्म 9 मार्च 1951 को मुंबई में हुआ था। उस्ताद अल्ला रक्खा जैसे महान तबला संगीतकार के बेटे जाकिर हुसैन ने बचपन से ही तबले पर अपनी उंगलियों से संगीत का जादू जगाना शुरू कर दिया था। जाकिर हुसैन का पहला म्यूजिक कॉन्सर्ट जब हुआ था, तब उनकी उम्र महज 11 साल थी। उन्होंने 12 साल की उम्र में अमेरिका में शो किया था। उसमें उन्हें 5 रुपये मिले थे। जाकिर हुसैन पर लिखी किताब जाकिर एंड इज तबला ‘धा धिन धा’ में इस बारे में मेंशन किया गया है। किताब के मुताबिक जाकिर हुसैन किसी भी सतही जगह पर तबला बजाने लगते थे। घर में किचन के बर्तनों को भी उल्टाकर के वो उसपर धुने बनाते थे। इसमें कई बार गलती से भरा बर्तन होता तो उसका सामान अनजाने में गिर भी जाता था। उस्ताद जाकिर हुसैन ने उस्ताद खलीफा वाजिद हुसैन, कंठा महाराज, शांता प्रसाद और उस्ताद हबीबुद्दीन खान से भी संगीत और तबले के गुण सीखे।

ऐसे हुसैने बने तबला उस्ताद

उस्ताद जाकिर हुसैन के पिता पहले से ही देश के मशहूर तबलावादकों में से एक थे। वे देश-विदेश में बड़े-बड़े कॉन्सर्ट किया करते थे। जब बेटा हुआ तो डेढ़ दिन के जाकिर के कानों में पिता ने ताल गा दी। बस फिर क्या था, संगीत का परिवार मिला, पिता का आशीर्वाद मिला और वहीं से जाकिर के उस्ताद बनने का आधार तय हो गया। उस समय डेढ़ दिन के जाकिर को दिया आशीर्वाद उनके बेटे को तबले की दुनिया का सबसे बड़ा उस्ताद बना देगा इसका अंदाजा तो खुद उस्ताद अल्लाह राखा को भी नहीं होगा। वे तबले से कभी चलती ट्रेन की धुन निकालते थे तो कभी भी भागते हुए घोड़ों की धुन निकाल कर दिखाते थे। जाकिर हुसैन की खास बात ये थी कि वे संगीत की गहराइयों को अपनी परफॉर्मेंस के जरिए दर्शकों से रूबरू कराकर बनाकर उसमें भी मनोरंजन पैदा कर देते थे।

पिता के बनाए रास्ते पर चलका बनाई पहचान

सन 1973 में उनका पहला एलबम ’लिविंग इन द मैटेरियल वर्ल्ड’ आया था। सन 1979 से लेकर 2007 तक जाकिर हुसैन ने दुनिया भर में कई संगीत समारोहों में अपने हुनर का कमाल दिखाया। जाकिर हुसैन के तबला वादन के प्रति दीवानगी पूरी दुनिया में थी। सन 2016 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उस्ताद को ’ऑल स्टार ग्लोबल कॉन्सर्ट’ में आमंत्रित किया था। वे पहले भारतीय संगीतकार थे, जिन्हें इस संगीत समारोह में आमंत्रित किया गया था। महान तबला वादक अल्लाह रक्खा के सबसे बड़े बेटे जाकिर हुसैन ने अपने पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए भारत और दुनिया भर में अलग पहचान बनाई। उन्होंने अपने संगीत के करियर में 4 ग्रैमी पुरस्कार हासिल किए, जिनमें से तीन इस साल की शुरुआत में 66वें ग्रैमी पुरस्कार में मिले थे।

जाकिर हुसैन ने फिल्मों में भी काम

जाकिर हुसैन को इंडियन सिनेमा की सबसे ऐतिहासिक फिल्म ‘मुगल ए आजम’ में भी काम करने का ऑफर मिला था। इस फिल्म में दिलीप कुमार ने सलीम का रोल प्ले किया तो वहीं जाकिर हुसैन को सलीम के छोटे का भाई का रोल मिला था। हालांकि, उन्हें उस पेशकश के लिए मना करना पड़ा था। दरअसस, उनके पिता उस्ताद अल्लाह राखा चाहते थे कि उनके बेटे का फोकस संगीत पर ही रहे। पिता की मंजूरी न मिलने की वजह से उन्होंने इस फिल्म के लिए मना कर दिया था। उन्होंने सन 1983 में आई ब्रिटिश फिल्म ’हीट एंड डस्ट’ में शशि कपूर के साथ एक भूमिका निभाई थी। इसके अलावा भारत की एक मशहूर चाय को उस विज्ञापन से बड़ी पहचान मिली जिसमें उस्ताद जाकिर हुसैन ने मॉडलिंग की थी।

Tags: Ustad Zakir Hussain passed awaywho was Zakir HussainZakir HussainZakir Hussain passed away
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Guru Randhawa: किसानों के समर्थन में उतरे गुरु रंधावा, सरकार से की बातचीत की अपील

Next Post

वाह! क्या ताज है: कैसे जाकिर हुसैन ने तबले को दी अंतरराष्ट्रीय पहचान

Vinod

Vinod

Related Posts

Indian icons lost in 2024

साल 2024 में भारत ने खोया कई अनमोल रत्नों को , जिन्होंने दुनिया में दिलाई भारत को नई पहचान

by SYED BUSHRA
December 19, 2024
0

Indian icons lost in 2024 : साल 2024 में भारत ने अपनी कई महान हस्तियों को खो दिया। इन लोगों...

zalir hussain

वाह! क्या ताज है: कैसे जाकिर हुसैन ने तबले को दी अंतरराष्ट्रीय पहचान

by Ahmed Naseem
December 16, 2024
0

Zakir hussain: संगीत की दुनिया में आज शोक लहर है क्योंकि उस्ताद जाकिर हुसैन एक नाम नहीं, बल्कि भारतीय शास्त्रीय...

Next Post
zalir hussain

वाह! क्या ताज है: कैसे जाकिर हुसैन ने तबले को दी अंतरराष्ट्रीय पहचान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Chaitanyanand Saraswati case: यौन शोषण मामले में चैतन्यानंद सरस्वती बुरी तरह फंसा, मोबाइल से मिले आपत्तिजनक चैट और तस्वीरें पूछताछ जारी

Chaitanyanand Saraswati case: यौन शोषण मामले में चैतन्यानंद सरस्वती बुरी तरह फंसा, मोबाइल से मिले आपत्तिजनक चैट और तस्वीरें पूछताछ जारी

September 30, 2025
Vijay Kumar Malhotra Passes Away:  मनमोहन सिंह को हराया, 2004 आम चुनाव में दिल्ली से जितने वाले बीजेपी के अकेले उम्मीदवार को अंतिम विदाई

Vijay Kumar Malhotra Passes Away: मनमोहन सिंह को हराया, 2004 आम चुनाव में दिल्ली से जितने वाले बीजेपी के अकेले उम्मीदवार को अंतिम विदाई

September 30, 2025
UP News: बहराइच में फिर लौटा खूंखार शिकारी का टेरर, पत्नी-पत्नी को जिंदा चबा गया भेड़िया

UP News: बहराइच में फिर लौटा खूंखार शिकारी का टेरर, पत्नी-पत्नी को जिंदा चबा गया भेड़िया

September 30, 2025
Sunny Deol

आ रही है Sunny Deol की फिल्म ‘ लाहौर 1947’, जानें किस महीने से शुरु हो रही शूटिंग?

September 30, 2025
Meerut

गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, जुड़वा भ्रूण की मौत; पति पर भी गंभीर आरोप

September 30, 2025
Delhi News

बिना किसी सिग्नल के अब सफर बनेगा यादगार, दिल्ली से गुरुग्राम तक बनने जा रही हैं 20 किमी. लंबी चमकदार सड़कें…

September 30, 2025
KDA Housing Project

KDA कानपुर में 80 नए गांव KDA की सीमा में शामिल, नए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स की तैयारी शुरू

September 30, 2025
Gold Price Today

Gold Price Today : दशहरे से पहले सोने ने दिया झटका, 1.18 लाख के पार पहुंचे रेट

September 30, 2025
Pawan Singh

भोजपुरी सुपरस्टार Pawan Singh की कुशवाहा पार्टी में एंट्री की तैयारी, शाहाबाद का खेल बदलने वाला मोड़!

September 30, 2025
Raebareli

Raebareli में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला! 7 कार्यकर्त्रियों का गलत चयन, DPO-CDPO भी दोषी

September 30, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version