शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

सलमान खान ने इजाद की सिर पर बाल उगाने वाली ‘मेडिसिन’, 20 रुपये की शीशी पाने के लिए मेरठ में उमड़ी गंगों की पड़ी भीड़

बिजनौर के सलमान-अनीस ने इजाद की बाल उगाने की दवा, मेरठ में लगाई दुकान, उमड़ी लोगों की भीड़, शीशी पाने को बेताब दिखे लोग।

by Vinod
दिसम्बर 16, 2024
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उम्र में 20 वर्ष पर सिर से बाल गायब। असरफ मियां ने 30 साल की उम्र में की शादी। बेगम मायके से विदा होकर ससुराल आई तो शौहर के सिर पर बाल न देखकर गुस्से से लाल हो गई और बिना सुहागरात बनाए तौबा-तौबा कर ली। ऐसे किस्से अब आम हो गए हैं। गंगे इंसानों की फौज आज के दौर में हर गांव, गली और मोहल्ले में मिल जाएगी। इस समस्या से निजाद पाने के लिए लोग लाखों की रकम खर्च कर रहे हैं पर सिर पर बाल नहीं आ रहे। ऐसे में जब लोगों को पता चला कि बिजनौर के सलमान और अनीस ने किया गंजेपन से निजात वाली मेडिसिन इजाद कर ली है तो फिर क्या था बुजुर्गो के चेहरों में मुस्कान आ गई। दुकान मेरठ में लगी तो गंजे सिर पर बाल उगाने की दवा लेने के लिए भीड़ इकट्ठी हो गई। सिर पर 20 रुपये का लोग तेल लगवाने के साथ 300 की शीशी खरीदने के लिए टोकन लेने के लिए कतारों पर खड़े हो गए।

बिजनौर के रहने वाले हैं अनीस-सलमान

बिजनौर जिले के लिसाड़ी गेट स्थित समर कॉलोनी के शौकत बैंक्वेट हॉल में निवासी सलमान और अनीस ने सिर पर बाल उगाने की दवा बनाई है। बिजनौर में हरदिन सैकड़ों की संख्या में लोग दोनों के घर पर जाकर दवा खरीद रहे हैं। रविवार को सलमान और अनीस ने बाल उगाने वाली दवा को लेकर मेरठ पहुंचे। उनका दावा है कि गंजे सिर पर दवा लगाने और बाद में तेल लगाने से बाल उग आएंगे। इसको लेकर पिछले एक सप्ताह से प्रचार किया जा रहा था। सलमान और अनीस ने मेरठ में दो दिन दुकान लगाए जाने को लेकर प्रचार किया और रविवार को अपने साथियो ंके शहर शहर आ गए। इसकी जानकारी लोगों को हुई तो भीड़ उमड़ पड़ी। दवा लगाने वालों ने ये भी बता दिया कि जिसको अपने सिर में दवा लगवानी है, वे अपने सिर के बाल मुडवां लें।

RELATED NEWS

Meerut Gurjar Community Political Participation

मेरठ में गुर्जर समाज का ऐलान, किससे मांगी राजनीतिक हिस्सेदारी , 29 अक्टूबर को दिल्ली में रैली

सितम्बर 5, 2026
Girls Harassment: मेरठ में छात्रा से छेड़छाड़, युवक ने रास्ते में रोका नंबर मांगा ,  विरोध पर दी धमकी, लोगों ने पकड़कर पीटा

Girls Harassment: मेरठ में छात्रा से छेड़छाड़, युवक ने रास्ते में रोका नंबर मांगा , विरोध पर दी धमकी, लोगों ने पकड़कर पीटा

सितम्बर 4, 2026

उमड़ी भीड़, लेना पड़ा टोकन

जिसके चलते भीड़ आसपास की नाई की दुकानों पर पहुंच गई। बाद में कुछ नाई को वहीं बैक्वेंट हॉल में बुलाकर टोकन सिस्टम शुरू किया गया। पहले लोगों को टोकन देकर लाइन लगाकर बाल कटवाने के लिए बैठाया गया। इसके बाद उन्हें दवा लगवाने के लिए भेजा गया। बाल उगाने के लिए सिर पर दवाई लगाने वाले अनीस ने बताया कि वह बिजनौर के रहने वाले हैं और यहां पर वह बाल उगाने की दवाई लगाने आए हैं। काफी बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। हिंदुस्तान का कोई ऐसा कोना नहीं है जहां से हमारे यहां दवाई लगवाने लोग ना आते हों। फिलहाल मेरठ में रविवार और सोमवार को दवाई लगाई जा रही है और मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को दिल्ली में दवाई लगाई जाती है। मेरठ में पहले दिन इतनी भीड़ उमड़ी की दुकान को कुछ देर के लिए बंद करना पड़ा। लोगों को टोकन लेने पड़े।

रामवाण दवा का दावा

अनीस ने बताया कि यह दवाई दिल्ली में ही लगती है और बाकी दवाइयां भी दिल्ली में ही लगाई जाएंगी, लेकिन यह मेरठ में अभी हाल ही में शुरू की गई है। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि इसकी परमिशन है तो उन्होंने कहा हमें नहीं पता, जिन्होंने बुलाया है उनको पता होगा। अनीस ने बताया कि सलमान काफी समय से दिल्ली में दवाई लगा रहे हैं. उनको नहीं पता की परमिशन ली गई या नहीं, उन्हें तो बुलाया गया वह तो दवाई लगाने आए हैं। सलमान ने बताया कि हमारी दवा रामवाण है। सिर्फ एक बार गंजे सिर पर 20 रूपए का तेल और 300 रूपए की शीशे से लाल उग आते हैं। सलमान ने बताया कि बिजनौर में देश ही नहीं बल्कि विदेशों से लोग दवा लेने के लिए आते हैं।

लोग भी मुस्कराए

सलमान-अनीस की दुकान पर पहुंचे 25 साल के राहुल ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि रविवार-सोमवार को बाल उगाने वाली दवा की दुकान मेरठ में लगनी है। सुबह के वक्त हम अपने पांच साथियों के साथ पहुंचे। सलमान ने हससभी से कहा कि पहले सिर के बाल मुंडवा कर आएं। हम नाई की दुकान पर गए और बाल मुंडवाए। दवा सिर पर लग गई और शीशी भी खरीद ली। दूसरे ग्राहक अजय ने बताया कि वह बाल उगाने के लिए कई डॉक्टर्स को दिखा चुके हैं। लाखों रूपए भी खर्च कर दिए पर सिर में बाल नहीं आए। अब सलमान-अनीस की दवा खरीदी है। उम्मीद है कि हमारा सिर फिर से काले बालों से हरा-भरा हो जाएगा।

Tags: medicine for baldnessmedicine for hair growthMeerut NewsSalman
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

Meerut Gurjar Community Political Participation

मेरठ में गुर्जर समाज का ऐलान, किससे मांगी राजनीतिक हिस्सेदारी , 29 अक्टूबर को दिल्ली में रैली

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Meerut Gurjar Community Political Participation:मेरठ में गुर्जर समाज की ओर से राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर आवाज तेज हुई है। समाज...

Girls Harassment: मेरठ में छात्रा से छेड़छाड़, युवक ने रास्ते में रोका नंबर मांगा ,  विरोध पर दी धमकी, लोगों ने पकड़कर पीटा

Girls Harassment: मेरठ में छात्रा से छेड़छाड़, युवक ने रास्ते में रोका नंबर मांगा , विरोध पर दी धमकी, लोगों ने पकड़कर पीटा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

मेरठ में कॉलेज जा रही एक छात्रा को रास्ते में एक युवक ने रोक लिया। आरोप है कि युवक ने...

Illegal Construction: मेरठ सेंट्रल मार्केट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 44 सील संपत्तियों से अवैध निर्माण हटाने और सैकड़ों अतिक्रमण हटाने के आदेश

Illegal Construction: मेरठ सेंट्रल मार्केट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 44 सील संपत्तियों से अवैध निर्माण हटाने और सैकड़ों अतिक्रमण हटाने के आदेश

by Sadaf Farooqui
जुलाई 15, 2026

Illegal Construction: उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित सेंट्रल मार्केट में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने...

Meerut Double Murder: दोहरे हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, नाबालिग बेटी की गवाही बनी सबसे मजबूत सबूत

Meerut Double Murder: दोहरे हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, नाबालिग बेटी की गवाही बनी सबसे मजबूत सबूत

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026

Meerut Double Murder Verdict: समीर को उम्रकैद मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की सिटी कॉलोनी में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड...

Meerut Police Corruption Case

Meerut Corruption Case : मेरठ में रिश्वत लेकर आरोपी छोड़ने वाले दरोगा और हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुली पोल

by SYED BUSHRA
जून 18, 2026

Meerut Police Corruption Case: मेरठ में पुलिस विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला एक मामला सामने आया है। यहां...

Next Post
Modern Indian Army strategy

सेना मुख्यालय में बदली गई तस्वीर कहती है नई कहानी, पाकिस्तान हो चुका ढेर चीन की अब नहीं खैर

Gorakhpur News

Gorakhpur News : बुआ की लड़की से हुआ प्यार, प्रेग्नेंट हुई तो लड़के ने शादी से किया साफ इनकार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist