गुरूवार, जुलाई 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

अतीक अहमद के भाई के साले को मिली जमानत, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सद्दाम का रिहाई को दी मंजूरी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मृत माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के साले अब्दुल समद उर्फ सद्दाम की जमानत मंजूर कर ली है। सद्दाम पर आरोप है कि वह अतीक के भाई अशरफ को बरेली जेल में अवैध तरीके से मदद पहुंचाता था।

by Gulshan
दिसम्बर 19, 2024
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Atiq Ahmed Case
Share on FacebookShare on Twitter

Atiq Ahmed Case : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के साले अब्दुल समद उर्फ सद्दाम की जमानत मंजूर कर ली है। सद्दाम पर आरोप था कि वह बरेली जेल में बंद अशरफ को गैरकानूनी तरीके से मदद पहुंचाता था। सद्दाम ने इस मामले में जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति राजवीर सिंह ने उसकी जमानत स्वीकृत कर दी।

सद्दाम पर आरोप था कि वह जेल में बंद अशरफ को अवैध रूप से लोगों से मिलवाता था, और एक ही पहचान पत्र पर कई व्यक्तियों को जेल में दाखिल कर देता था। उस समय अशरफ के खिलाफ विभिन्न अदालतों में कई गंभीर मामले चल रहे थे। 7 मार्च 2023 को बरेली के बीतारी चैनपुर थाने में अशरफ, सद्दाम, लाल गद्दी और दयाराम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें जेलकर्मी और कांस्टेबल भी आरोपी थे।

RELATED NEWS

Umesh Pal Murder केस में बड़ा खुलासा, Bareilly Jail के वीडियो में ये क्या दिख गया ?

अप्रैल 24, 2023

Atiq Ahmed Murder: मरने से पहले अतीक को किए गए थे इशारे, माफिया जब तक समझ पाता तब तक… खेल खत्म

अप्रैल 18, 2023

यह भी पढ़ें : आंबेडकर के नाम पर बढ़ी सियासी तकरार, संसद में कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने

सद्दाम के वकील ने कोर्ट में तर्क दिया कि उसे इस मामले में झूठा फंसाया गया है। उनके मुताबिक, इस मामले में सिर्फ एक टेलीफोन वार्ता का प्रमाण है और उस समय सद्दाम अपनी मां के इलाज के लिए इलाहाबाद और लखनऊ में था, इसके अलावा वह दिल्ली में अपने भाई से मिलने भी गया था। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि सद्दाम अशरफ का रिश्तेदार था, इसलिए उसे झूठा फंसाया गया है। इसके अलावा, इस मामले में अन्य आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी है।

खंगाली गई मोबाइल कॉल डिटेल

याची 28 अगस्त 2023 से जेल में बंद था। जमानत याचिका का विरोध करते हुए अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने कहा कि याची पर गंभीर आरोप हैं और इसकी जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी। उन्होंने दावा किया कि याची इस मामले में सक्रिय रूप से शामिल था और वह अशरफ का करीबी रिश्तेदार भी है। इसके अलावा, बरेली में जिस मकान में सद्दाम रहता था, उसका किराया नहीं दिया गया था और मोबाइल कॉल डिटेल से यह पता चला कि सह अभियुक्तों से उसकी सैकड़ों बार बात हुई थी। इसके साथ ही, जेल में अवैध तरीके से सुविधाएं पहुंचाने के लिए रुपयों के लेनदेन के साक्ष्य भी मिले थे।

यह भी पढ़ें : आंबेडकर के नाम पर बढ़ी सियासी तकरार, संसद में कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने

कोर्ट ने सभी पहलुओं पर विचार करते हुए कहा कि याची के खिलाफ केवल टेलीफोन पर बात करने का साक्ष्य उपलब्ध है। मामले की जांच पूरी हो चुकी है और चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल की जा चुकी है। सभी परिस्थितियों और साक्ष्यों का विश्लेषण करने के बाद, कोर्ट ने सद्दाम की जमानत मंजूर कर दी।

Tags: atiq ahmed case
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Umesh Pal Murder केस में बड़ा खुलासा, Bareilly Jail के वीडियो में ये क्या दिख गया ?

by Ayushi Dhyani
अप्रैल 24, 2023

माफिया अतीक अहमद के चकिया स्थित ऑफिस में इस समय पुलिस का सर्च ऑपरेशन चल रहा है। इस दौरान पुलिस...

Atiq Ahmed Murder: मरने से पहले अतीक को किए गए थे इशारे, माफिया जब तक समझ पाता तब तक… खेल खत्म

by Anu Kadyan
अप्रैल 18, 2023

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या की लाइव रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर छाई हुई है। जिसके बाद अतीक...

Asad Encounter: क्या विकास दुबे की तरह ही हुआ है असद का एनकाउंटर ?

by Ayushi Dhyani
अप्रैल 13, 2023

उमेशपाल हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों यानी अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम का एनकाउंटर कर दिया गया.. जब...

अतीक अहमद की पत्नी ने खेला दांव! सीएम योगी को लिखी चिट्ठी, कहा- दो अफसरों ने ली मेरे पति की हत्या की सुपारी

by Juhi Tomer
फ़रवरी 27, 2023

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनकी सुरक्षा में तैनात सिपाही की...

Next Post
गोपी बहू के घर गूंजी किलकारी, Devoleena Bhattacharjee ने बेटे को दिया जन्म, इस पोस्ट पर फैंस लुटा रहे हैं प्यार

गोपी बहू के घर गूंजी किलकारी, Devoleena Bhattacharjee ने बेटे को दिया जन्म, इस पोस्ट पर फैंस लुटा रहे हैं प्यार

Kiren Rijiju

'संसद पहलवानी का अखाड़ा नहीं...' किरण रिजिजू का बयान, बोले - अगर राहुल पर हाथ उठता तो क्या होता?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist