Friday, November 21, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Sambhal News: सपा सांसद बर्क पर बिजली चोरी केस में गिरफ्तारी का डर, 1.91 करोड़ का जुर्माना और FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद जिया उर रहमान बर्क पर बिजली विभाग ने 1 करोड़ 91 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बिजली चोरी के आरोप में उनके खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है, और उनकी घर की बिजली आपूर्ति भी काट दी गई है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
December 20, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Sambhal violence
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Sambhal Jiya Ur Rehman Bark: उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद जिया उर रहमान बर्क पर बिजली विभाग ने 1 करोड़ 91 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बिजली चोरी के आरोप में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। गुरुवार सुबह बिजली विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ सांसद के घर पहुंची और जांच के दौरान दो मीटरों में छेड़छाड़ (टेम्परिंग) के सबूत पाए। विभाग ने उनकी बिजली आपूर्ति भी काट दी। वहीं, सांसद बर्क ने इन आरोपों को साजिश करार दिया है और कहा कि वे अपनी कौम के हक की आवाज उठाते रहेंगे।

बिजली विभाग की कार्रवाई

Sambhal बिजली विभाग ने सांसद बर्क के घर पर लगे पुराने मीटरों को सील कर जांच के लिए लैब भेजा था। जांच में यह पाया गया कि मीटर को बायपास कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया गया। इसके बाद विभाग ने सांसद पर विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत मामला दर्ज कराया। इसके अलावा, उनके पिता ममलुकुर रहमान बर्क पर सरकारी अधिकारियों को धमकाने का आरोप लगाया गया है।

RELATED POSTS

संभल की इस फैक्ट्री में 50 घंटे से क्यों बंद हैं 100 मजदूर, 1000 करोड़ का खुला राज तो सकते में आए अफसरान

संभल की इस फैक्ट्री में 50 घंटे से क्यों बंद हैं 100 मजदूर, 1000 करोड़ का खुला राज तो सकते में आए अफसरान

October 15, 2025
Sambhal

ड्यूटी पर जाते सिपाही की नाले में डूबकर मौत, चार साल की बच्ची भी जलभराव की भेंट — चंदौसी में नगर पालिका पर उठे सवाल

September 2, 2025

Sambhal  के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि बिजली विभाग की टीम सुबह दीपा सराय स्थित बर्क के घर पर पहुंची थी। जांच के दौरान उनके पिता ने अधिकारियों को धमकी दी और सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। इस घटना का वीडियो भी विभाग ने रिकॉर्ड कर लिया।

सांसद जिया उर रहमान बर्क ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि यह साजिश उनके हक और इंसाफ की लड़ाई को दबाने के लिए की जा रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “मेरी कौम के साथ अन्याय हो रहा है। मैं हमेशा उनके अधिकारों के लिए लड़ता रहूंगा। यह वक्त भी गुजर जाएगा, और सच सबके सामने आएगा।”

आगे की प्रक्रिया

Sambhal बिजली विभाग ने जुर्माने की रकम जमा करने के लिए नोटिस भेजने की तैयारी की है। अगर रकम तय समय पर जमा नहीं की गई, तो विभाग आरसी जारी करेगा। विभागीय अधिकारी संतोष त्रिपाठी ने पुष्टि की है कि यह कार्रवाई पूरी तरह से नियमों के तहत की गई है।

इस घटना के बाद संभल की राजनीति में हलचल मच गई है। सपा समर्थकों ने इस कार्रवाई को बदले की भावना से प्रेरित बताया, जबकि विपक्षी दल इसे न्यायसंगत ठहरा रहे हैं।

यहां पढ़ें: Noida YouTuber arrested: यूट्यूबर ने सड़क पर की मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार
Tags: sambhal
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

संभल की इस फैक्ट्री में 50 घंटे से क्यों बंद हैं 100 मजदूर, 1000 करोड़ का खुला राज तो सकते में आए अफसरान

संभल की इस फैक्ट्री में 50 घंटे से क्यों बंद हैं 100 मजदूर, 1000 करोड़ का खुला राज तो सकते में आए अफसरान

by Vinod
October 15, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के जानें-माने कई मीट कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीमें ने एक साथ...

Sambhal

ड्यूटी पर जाते सिपाही की नाले में डूबकर मौत, चार साल की बच्ची भी जलभराव की भेंट — चंदौसी में नगर पालिका पर उठे सवाल

by Mayank Yadav
September 2, 2025

Sambhal accident: चंदौसी नगर में सोमवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया और दो दर्दनाक हादसों में...

Sambhal

Sambhal की सच्चाई! हिंदू 45% से गिरकर 15%… आतंक का गढ़ बन चुका है ये ज़िला, Report में खौफनाक खुलासा

by Mayank Yadav
August 28, 2025

Sambhal report 2025: संभल की मिट्टी खून से लाल है, और हिंदुओं के लिए खतरे की सबसे बड़ी घंटी बज...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नए लुक में नजर आए ASP अनुज चौधरी, सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रही CM योगी के ‘केसरी’ की भक्ति

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नए लुक में नजर आए ASP अनुज चौधरी, सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रही CM योगी के ‘केसरी’ की भक्ति

by Vinod
August 17, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। देररात भक्तों ने हर्षोउल्लास के साथ गिरधर गोपाल का...

Sambhal

Sambhal की सड़कों पर सजा ‘चप्पल न्याय’: महिला कर्मी ने क्लर्क को पीटा, वीडियो वायरल

by Mayank Yadav
August 6, 2025

Sambhal Viral: संभल नगर पालिका में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला कर्मचारी ने बीच सड़क पर क्लर्क...

Next Post
DPS

Delhi DPS school: डीपीएस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

Yogi govt

CM Yogi News: सीएम योगी की कुर्सी पर खतरा... हाईकोर्ट में दायर याचिका ने मचाई हलचल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version