Monday, June 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Mumbai Fire : जिस अपार्टमेंट में रहते हैं सिंगर शान,  उसमें लगी भयानक आग, 10 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

मुंबई के बांद्रा पश्चिम स्थित फॉर्च्यून एनक्लेव नामक रेजिडेंशियल बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर सोमवार रात आग लग गई। इस बिल्डिंग में प्रसिद्ध गायक शान का भी फ्लैट है।

by Gulshan
December 24, 2024
in Latest News, राष्ट्रीय
Mumbai Fire
Share on FacebookShare on Twitter

Mumbai Fire : मुंबई के बांद्रा पश्चिम स्थित फॉर्च्यून एनक्लेव नामक रेजिडेंशियल बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर सोमवार रात आग लग गई। इस बिल्डिंग में प्रसिद्ध गायक शान का भी फ्लैट है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। अब तक 14 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सांस लेने में कठिनाई हो रही थी, जिसे पास के बाबा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, वह उपचाराधीन है।

जानकारी मिलते ही शुरू बचाव कार्य

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, रात 12:45 बजे उन्हें आग लगने की सूचना मिली थी। तुरंत ही दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य प्रारंभ किया। उन्होंने पूरी बिल्डिंग को खाली करवा लिया। गायक शान का फ्लैट भी इसी बिल्डिंग में है, लेकिन राहत की बात यह रही कि शान और उनके परिवार को कोई नुकसान नहीं हुआ। शान अपने परिवार के साथ घटना के समय फ्लैट में मौजूद थे।

RELATED NEWS

Mumbai Fire photo

Mumbai: कांदिवली पश्चिम के एक बिल्डिंग में भीषण आग, 2 की मौत, कई घायल

October 23, 2023

Mumbai Fire: मुंबई की 13 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, खिड़की-बालकनी से लटके अंदर फंसे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

October 8, 2022

शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग

दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह बताया कि आग का प्रमुख कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है, लेकिन पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। घटना के कारणों का स्पष्ट पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा।

यह भी पढ़ें : यूपी में बारिश और ठंड का कहर, दिल्ली की हवा अब भी जहरीली

अंधेरी में हुआ था इससे पहले भीषण हादसा

यह घटना 16 अक्टूबर को मुंबई के अंधेरी पश्चिम में लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में हुई एक बड़ी आग की याद दिलाती है, जिसमें एक बुजुर्ग दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। बीएमसी आपदा नियंत्रण के अनुसार, आग सुबह आठ बजे लगी थी, और घटनास्थल पर अग्निशमन और बचाव कर्मी तत्काल पहुंचे थे। यह आग लोखंडवाला के रिया पैलेस की 10वीं मंजिल पर लगी थी, जहां से भारी धुंआ निकल रहा था।

Tags: Mumbai fire
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

Mumbai Fire photo

Mumbai: कांदिवली पश्चिम के एक बिल्डिंग में भीषण आग, 2 की मौत, कई घायल

by Saurabh Chaturvedi
October 23, 2023

मुंबई। मुंबई के कांदिलवली पश्चिम से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां के एक इलाके की बिल्डिंग में भीषण...

Mumbai Fire: मुंबई की 13 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, खिड़की-बालकनी से लटके अंदर फंसे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

by Muskaan Rajput
October 8, 2022

मुंबई के तिलक नगर (Tilak Nagar) इलाके में एक 13 मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई है. आग...

महाराष्ट्र: ठाणे के भिवंडी इलाके स्थित गोदाम में लगी भीषण आग, 3 गंभीर रूप से घायल

by abhishek tyagi
January 7, 2022

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के ठाणे के भिवंडी इलाके स्थित एक गोदाम में भीषण आग लग गई है। इस घटना में तीन...

Next Post
Baby John Collection

Baby John Advance Booking: वरुण धवन की बेबी जॉन ने एडवांस बुकिंग में किया ताबड़तोड़ कलेक्शन, दो दिन में किया इतने का कारोबार

Allu Arjun

Allu Arjun: तोड़फोड़ के बाद अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया ये पोस्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist