मंगलवार, जून 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Mahakumbh 2025: कुछ ऐसी है विश्व के सबसे प्राचीन जूना अखाड़ा की गाथा, जहां से निकली थी ‘गोरिल्ला युद्ध’ की कला

जूना अखाड़ा की नीव सैकड़ों वर्ष पहले रखी गई थी, इस अखाड़े ने मुगल-अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की जंग लड़ी, महाकुंभ में 10 लाख साधू संगम में लगाएंगे डुबकी।

by Vinod
दिसम्बर 25, 2024
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, महाकुंभ 2025
Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज आनलाइन डेस्क। दुनिया का सबसे बड़ा मेला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगने जा रहा है, जिसे महाकुंभ के नाम से भी जाना जाता है। महाकुंभ का ये पर्व 13 जनवरी से लेकर 26 फरवरी 2025 तक चलेगस। जिसमें करीब 60 करोड़ भक्त शामिल होंगे और संगम में डुबकी लगाकर पुण्ण कमाएंगे। इस महाकुंभ में संतों के अलावा कई अखाड़े हिसा ले रहे हैं। इन्हीं में से श्री पंचदशनाम प्राचीन जूना अखाड़ा भी है, जो महाकुंभ की रौनक बड़ा रहा है। जूना अखाड़ा शिव संन्यासी संप्रदाय है। इस संप्रदाय के सात अखाड़े हैं, जिनमें सबसे बड़ा जूना अखाड़ा है। इस अखाड़े का मुख्यालय वाराणसी में है और प्रेम गिरि जी महाराज अध्यक्ष हैं।

जानें जूना अखाड़े का इतिहास

जूना अखाड़े की स्थापना 1145 में उत्तराखंड के कर्णप्रयाग(चमोली) में हुई थी। (भगवान शंकराचार्य के जन्म के हिसाब से इसकी स्थापना विक्रम संवत् 1202 में मानी जाती है)। हरिद्वार में भी इसकी स्थापना का वर्ष यही बताया जाता है। श्रीपंचदशनाम् जूना अखाड़ा नागा साधुओं का सबसे बड़ा अखाड़ा है, जिसे भैरव अखाड़ा भी कहते हैं। इनके ईष्ट देव रुद्रावतार भगवान दत्तात्रेय हैं। जूना अखाड़ा का मुख्यालय केंद्र वाराणसी में बड़ा हनुमान घाट पर है और हरिद्वार में मायादेवी मंदिर पर भी अखाड़े का केंद्र स्थित। नागा संन्यासियों की सबसे अधिक संख्या इसी अखाड़े में है। इस अखाड़े के नागा साधु जब शाही स्नान के लिए बढ़ते हैं, तो मेले में आए श्रद्धालुओं समेत पूरी दुनिया उस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए जहां की तहां रुक जाती है।

RELATED NEWS

Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

मार्च 10, 2025
Vice President Jagdeep Dhankhar Health

MahaKumbh 66 करोड़ श्रद्धालूओं ने स्नान कर विश्व को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता से परिचित कराया, YOGI

मार्च 9, 2025

17 कमेटियां करती हैं संचालन

जूना अखाड़े का संचालन 17 सदस्यीय कमेटी करती है। मां मायादेवी मंदिर, आनंद भैरव मंदिर, श्री हरिहर महादेव पारद शिवलिंग महादेव मंदिर इसी अखाड़े के अधीन है। हरिद्वार में यह अखाड़े काफी प्राचीन हैं। कई ऐतिहासिक और धार्मिक पुस्तकों में भी इसका वर्णन मिलता है। इस समय अखाड़े में दर्जन से अधिक की संख्या में महामंडलेश्वर हैं, जिनकी शोभा यात्रा कुंभ मेले की शान होती है और उसे भव्यता और दिव्यता प्रदान करती है। अखाड़े की अन्य शाखाएं देश भर में फैली हुई हैं। बनारस, जूनागढ़, उज्जैन, नासिक, अमरकंटक, ओंकारेश्वर प्रमुख हैं। अभी इस अखाड़े के अध्यक्ष प्रेम गिरि जी महाराज हैं। वहीं सरंक्षक महंत हरि गिरी जी महाराज हैं। इस अखाड़े के संन्यासी भगवान की साधना में लीन रहते हैं और लोगों को धर्म का मार्ग दिखाते हैं।

संतों ने उठाए थे शस्त्र

जूना अखाड़ा देश का सबसे प्राचीन अखाड़ा है। इसी अखाड़े के साधुओं ने राजाओं के खिलाफ जंग लड़ी। मुगलों से दो-दो हाथ किए। फिर बाद में अंग्रेज भी आए। मध्यकाल में साधुओं ने अपना ग्रुप बनाकर शास्त्रों और शस्त्र दोनों के जरिये युद्ध लड़ा, जिसे गोरिल्ला युद्ध कहा जाता है। एक बार प्रयागराज के महाकुंभ में मुगल बादशाह जंहागीर के आने की खबर थी। उस समय साधुओं ने मिलकर एक छद्म युद्ध लड़ा था। एक साधु ने तो जहांगीर को जाकर कटारी मार दी थी। इसे संन्यासी क्रांति का सबसे ऊंचा स्वरूप माना गया था। जानकार बताते हैं कि जब राजसी व्यवस्थाएं देश की अंखड़ता की रक्षा नहीं कर पा रही थी तो उस हालात में साधु सैनिक बनकर आगे आए। और भारत की क्रांति को जन्म दिया। इसे आजादी की प्रथम क्रांति के रूप में जाना जाता है

जूना अखाड़े में करीब 10 लाख संत

जुना अखाड़ा विश्व का सबसे बड़ा अखाड़ा होने के साथ ही बहुत प्राचीन भी है। इस अखाड़े में जो साधु संन्यासी हैं, उनकी संख्या करीब 5 से 10 लाख है। इस अखाड़े से देश ही नहीं विदेश से भी भक्त जुड़े हुए हैं। अखाड़े के पदों को देखें तो इसमें नागा संन्यासियों के अलावा महामंडलेश्वर, महंत आदि अन्य पदाधिकारियों के पद शामिल हैं। अंग्रेजों के खिलाफ जूना अखाड़ा के संतों ने विद्रोह किया। जंग-ए-आजादी का बिगुल इसी अखाड़े की तरफ से फोड़ा गया। फिर क्या था नागा साधू अंग्रेजों पर काल बनकर टूटे। जानकार बताते हैं कि अंग्रेजों के खिलाफ पहली क्रांति जूना अखाड़े ने की थी। इसके बाद 1956 में दूसरे अन्य शहरों से लोग सड़क पर आए। उस वक्त क्रांतिकारियों का सहयोग जूना अखाड़ा किया करता था।

Tags: 2025 MahakumbhJuna Akharamahakumbh 2025Prayagraj Mahakumbh
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

by Akhand Pratap Singh
मार्च 10, 2025

Mahakumbh 2025: विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज महाकुंभ का समापन हो चुका है। इस भव्य आयोजन के दौरान सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं...

Vice President Jagdeep Dhankhar Health

MahaKumbh 66 करोड़ श्रद्धालूओं ने स्नान कर विश्व को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता से परिचित कराया, YOGI

by SYED BUSHRA
मार्च 9, 2025

Grand Event of Mahakumbh,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2025 में हिस्सा लिया और...

कहानी प्रयागराज के पिंटू मल्लाह की, मां के जेवरात बेचकर बनाई 130 नाव फिर ऐसे कमाए 30 करोड़

कहानी प्रयागराज के पिंटू मल्लाह की, मां के जेवरात बेचकर बनाई 130 नाव फिर ऐसे कमाए 30 करोड़

by Vinod
मार्च 6, 2025

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क।  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 45 दिनों तक महाकुंभ चला। इस दौरान करीब 66 करोड़ 30 श्रद्धालुओं...

Mahakumbh 2025 record crowd

Mahakumbh 2025:ऐतिहासिक आयोजन में खोए हज़ारों लोग अपनों से मिले, कैसे डिजिटल खोया-पाया केंद्र बने मददगार

by SYED BUSHRA
मार्च 3, 2025

Prayagraj : महाकुंभ 2025 भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित रूप में संपन्न हुआ। इस आयोजन में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु...

Katrina Kaif viral video

Viral video : महाकुंभ में लड़कों ने नहाते समय कैटरीना का बनाया वीडियो , रवीना ने इस शर्मनाक हरकत पर जताई नाराज़गी

by SYED BUSHRA
मार्च 5, 2025

Katrina Kaif viral video महाकुंभ 2025 इन दिनों काफी चर्चा में है। त्रिवेणी संगम में आम लोगों से लेकर वीआईपी...

Next Post
UP fee hike

UP fee hike: नए साल से वाहनों की प्रदूषण जांच महंगी, जानिए कितना पड़ेगा आपकी जेब पर भारी

bank locker theft compensation

Locker safety tips : क्या आप जानते हैं,बैंक लॉकर में रखा सोना चोरी हो जाए तो कितना मिलेगा मुआवजा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist