लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। एआई इंजीनियर अतुल सुभाष केस को लेकर हरदिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब ऐसा ही एक और पन्ना जौनपुरी की फैमिली कोर्ट से सामने आए है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया ने जौनपुर की फैमिली कोर्ट में अपना बयान दर्ज करवाया था। कोर्ट से मिले दस्तावेजों को अनुसार निकिता ने पति अतुल पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। निकिता ने इल्जाम लगाया था कि अतुल अपनी गर्लफ्रेंड को पैसा भेजता था। निकिता ने अतुल की गर्लफ्रेंड का नाम फिना बताया था। इससे पहले भी निकिता ने अतुल पर तीन लड़कियों संग अतुल का अफेयर होने की बात कही थी। तब अतुल ने कोर्ट के सामने आकर इन सभी आरोपो को निराधार करार दिया था।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, अतुल सुभाष की पत्नी ने जौनपुर की फैमिली कोर्ट में अपने बयान दर्ज करवाए थे। कोर्ट के दस्तावेजों की मानें तो निकिता ने जज के सामने कहा था कि अतुल बेंगलुरु में रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड हीना छाबड़िया को पैसे भेजता है। निकिता ने जज को बताया था कि एक बार तो मैंने खुद अतुल को हीना के एचडीएफसी बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करते हुए देखा था। जिसको लेकर मेरी अतुल के साथ लड़ाई भी हुई थी। मेरे पास इस बार का सबूत हैं। इसके अलावा निकिता ने जज को बताया था कि अतुल के संबंध तीन अन्य युवतियों से हैं। इसी के कारण उसका अपने पति से झगड़ा हुआ करता था।
अतुल ने आरोपों को बताया था निराधार
निकिता के आरोपों को लेकर अतुल सुभाष ने भी अपने बयान कोर्ट में दर्ज करवाए थे। कोर्ट में दिए बयान के मुताबिक, अतुल ने कहा कि, निकिता झूठ कह रही है। हीना को उसने कभी पैसे नहीं भेजे। वो तो उसके दोस्त की पत्नी है। दोनों से उसने खुद ही निकिता को मिलवाया था। अतुल ने फिर निकिता पर इल्जाम लगाया कि मेरी बीवी का खुद रोहित निगम नामक लड़के से अफेयर है। रोहित के कारण हमारे बीच में कई बार लड़ाई भी हुई। फिर भी निकिता उससे बात करती है। इतना ही नहीं अतुल सुभाष ने निकिता पर एक और युवक से दोस्ती का आरोप लगाया था। अतुल बेटे की परवरिश के लिए उसी युवक के खाते में पैसे भेजता था।
निकिता ने कहा रोहित मेरा अच्छा दोस्त
अतुल सुभाष के आरोपों पर निकिता ने कोर्ट में कहा था कि, रोहित मेरे पापा के दोस्त का बेटा है। 2021 में रोहित मेरे घर आता था। उस वक्त मेरी मां भी साथ होती थी। वो हमारा फैमिली फ्रेंड है। हम दोनों अच्छे दोस्त है। अगर हम दोनों के बीच कोई गलत संबंध होते तो मैं उसे अतुल के सामने क्यों घर पर बुलाती। रोहित को अतुल भलीभांति जानते थे। रोहित मेरा दोस्त था। इनसब के बीच बेंगलुरु अतुल सुभाष केस की गंभीरता से जांच-पड़ताल कर रही है। बेंगलुरु पुलिस ने इस मुकदमे में निकिता, उसकी मां, भाई और चचा को आरोपी बनाया है।
फिलहाल तीनों बेंगलुरु की जेल में बंद
फिलहाल तीनों बेंगलुरु की जेल में बंद है। 9 दिसंबर को अतुल सुभाष ने 24 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। पत्नी निकिता, सास, साला और चाचा ससुर के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया। फिर अतुल के भाई विकास की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसी सिलसिले में निकिता, निशा और अनुराग की गिरफ्तारी हुई। फिर उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया। 31 दिसंबर को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, चौथे आरोपी यानि निकिता के चाचा को पुलिस गिरफ्तार कर पाती, उससे पहले ही उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिल गई।