Monday, February 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

सरकार ने हाईटेक अस्पताल बना दिया लेकिन कर्मचारियों और डॉक्टरों को फिक्र नहीं, धूल फांक रहा करोड़ों का अस्पताल

स्वस्थ व्यक्ति में ही स्वस्थ विचार पैदा होते हैं, और स्वस्थ विचार ही देश को प्रगति के रास्ते पर अग्रसर करते हैं। जिसको लेकर उत्तरप्रदेश की सरकार कटिबद्ध है...

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
December 28, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अमित मणि त्रिपाठी, देवरिया। स्वस्थ व्यक्ति में ही स्वस्थ विचार पैदा होते हैं, और स्वस्थ विचार ही देश को प्रगति के रास्ते पर अग्रसर करते हैं। जिसको लेकर उत्तरप्रदेश की सरकार कटिबद्ध है । और इसी कड़ी में व्यक्ति के उत्तम स्वास्थ्य के लिए अस्पतालों को हाईटेक किया गया है। पर सरकार की स्वस्थ मंशा को उसके ही अधिकारी और कर्मचारी पलीता लगाते नजर आ रहे हैं । ऐसे ही तस्वीर है यूपी के देवरिया जनपद की जहां अस्पताल सभी संसाधनों से लैस है। जहां इलाज की सभी सुविधाएं सरकार ने प्रदान की है। पर यहां डॉक्टर और कर्मचारियों की मनमानी ऐसी है कि आम जनता सरकार के कामों का लाभ नहीं उठा पा रही है। और लोगों का इलाज संभव नहीं हो पा रहा है

रियलिटी चेक में खुली बीमार अस्पताल की पोल

बात भटनी में बनाए गए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की कर रहे हैं, जहाँ का नजारा देखकर आप दंग रह जाएंगे। सरकार ने यहां पर क्या कुछ नहीं दिया कि गरीबों की सेवा की जाए लेकिन यहां पर लापरवाह कर्मचारी और डॉक्टरों की वजह से सारी की सारी सुविधाएं ठप पड़ी हैं। जब न्यूज़1इंडिया की टीम तीस बेड के इस सरकारी अस्पताल पर पहुंची तो यहां अधिकांश डॉक्टर और कर्मचारी नदारद थे, जबकि फाइलों में यह आधा दर्जन से अधिक डाक्टर तैनात हैं। सभी कमरों में डॉक्टरों की कुर्सी खाली मिली। ले दे कर एक संविदा कर्मचारी मिला जिसके भरोसे पूरा अस्पताल संचालित हो रहा है।

RELATED NEWS

Deoria Mazar Bulldozer

मजार गिराने का बदला? देवरिया विधायक को मिली सर कलम करने की धमकी, यूपी में मचा हड़कंप।

January 13, 2026
Deoria

गाड़ियों के आसमान छूते दाम! देवरिया में मजदूर दूल्हे ने 30 ई-रिक्शा में निकाली ऐतिहासिक बारात

December 2, 2025

सारे इंतजाम मौजूद लेकिन चलाने वाला कोई नहीं

यहां एक्स-रे रूम भी है, लेकिन उसमें ताला जड़ा है । यहाँ वार्म मशीन है जिसमें नवजात बच्चे रखे जाते हैं, वह धूल फांक रही है और कूड़े की तरह फेंका गया है यहाँ ओटी टेबल है, उसे भी किनारे लगा दिया गया है। यहां के शौचालय की गंदगी देखकर अब दंग रह जाएंगे सरकार स्वच्छ भारत के लिए अभियान चला रही है। पैसे खर्च करती है लेकिन यहां पर सिंक के पाइप टूटे पड़े हैं गंदगी से शौचालय भरे हैं । वॉशरूम में घुसना तो दूर उधर देखना भी मुश्किल है। कुर्सी लगाई गई है धूप सेकने के लिए लेकिन इसका भी प्रयोग कहां होगा जब यहां पर डॉक्टर रहेंगे ही नहीं । इस 30 बेड वाले अस्पताल को सरकार ने बहुत सुविधा दी लेकिन यहां के लापरवाह और बेपरवाह डॉक्टर कर्मचारियों ने कौड़ी के मोल बनाकर छोड़ दिया है।

न्यूज वन इंडिया की पड़ताल में हैरान करने वाले नजारे दिखे

डॉक्टर से मरीज अपना मर्ज क्या बताएंगे जब डॉक्टर उपलब्ध नहीं है, और वार्म मशीन, ओटी टेबल इसका का क्या मतलब है, जब डॉक्टर रहेंगे तभी तो यह काम आएंगे। अस्पताल के प्रसूता केंद्र की तरफ जब हमारी टीम पहुंची तो हमें स्टाफ नर्स मिली, जब हमने पूछा कि यहां कितने डॉक्टर है तो स्टाफ नर्स बताया कि दो महिला डाक्टर तैनात है, हमने पूछा वह कब आएंगे तो स्टाफ नर्स बताया आते ही होंगे। वही न्यूज़1इंडिया ने वहां के स्थानीय और मरीज के तिमारदारों से बात की इन लोगों ने बताया कि यहां केवल एक डॉक्टर जो संविदा पर कार्यरत है, वही यहां लोगों का इलाज करते हैं।। बाकी डॉक्टर हफ्ते में एक दिन आते हैं और इलाज के लिए इन्हें दर-दर भटकना पड़ता है।

सीएमओ ने दिया रटा रटाया जवाब और आश्वासन

इस पूरे मामले को लेकर जब हम जनपद के सीएमओ के पास पहुंचे तो उन्होंने कहा कि आपके द्वारा पूरा प्रकरण बताया है, जिसकी जानकारी हुई है । पूरे मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट आते हैं सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags: deoria
Share198Tweet124Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Deoria Mazar Bulldozer

मजार गिराने का बदला? देवरिया विधायक को मिली सर कलम करने की धमकी, यूपी में मचा हड़कंप।

by Mayank Yadav
January 13, 2026

Deoria Mazar Bulldozer Shalabh Mani Tripathi BJP MLA Death Threat: उत्तर प्रदेश के देवरिया में अवैध मजार पर चले बुलडोजर...

Deoria

गाड़ियों के आसमान छूते दाम! देवरिया में मजदूर दूल्हे ने 30 ई-रिक्शा में निकाली ऐतिहासिक बारात

by Mayank Yadav
December 2, 2025

Deoria e-rickshaw wedding procession: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक अनोखी बारात चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसने...

Mahoba

Deoria के मॉल में हिंदू युवतियों का शोषण और धर्म परिवर्तन! पीड़िता बोली – पुलिस नहीं कर रही सुनवाई, SP से लगाई गुहार

by Mayank Yadav
September 5, 2025

Deoria news: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में धर्म परिवर्तन और शारीरिक शोषण का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया...

Deoria

पानी को लेकर बवाल: देवरिया में RO प्लांट संचालक को मारी गोली, हालत गंभीर

by Mayank Yadav
July 24, 2025

Deoria firing incident: उत्तर प्रदेश के देवरिया शहर में गुरुवार की सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां सिर्फ...

Deoria

बाइक स्टंट बना दरोगा के बेटे की जान का दुश्मन: देवरिया में पीट-पीटकर हत्या, शव नदी में फेंका गया

by Mayank Yadav
July 11, 2025

Deoria murder case: उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे...

Next Post
Ratan Tata’s philosophy and legacy

Birthday special : भारत का वह सबसे बड़ा कारोबारी ,जिसने कभी नहीं चुना सबसे अमीर बनने की राह

Sambhal violence

SP MP News: सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और उनके पिता को जान से मारने की धमकी, इलाके में बढ़ी चिंता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist