देर रात सूची फाइनल
UP BJP के वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि 29 दिसंबर की रात जिलों को सूची भेजी गई। 15 दिसंबर से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में एक-एक मंडल से कई दावेदार सामने आए थे। गहन विचार-विमर्श के बाद चयन प्रक्रिया पूरी हुई। चुनाव अधिकारी महेंद्र नाथ पांडेय की संस्तुति से सूची को अंतिम रूप दिया गया।
लंबे इंतजार के बाद यूपी बीजेपी ने 750 मंडल अध्यक्षों की पहली सूची जारी की। सर्वसम्मति से चयन पूरी प्रक्रिया के बाद बाकी नाम 48 घंटों में घोषित होंगे। यह आगामी चुनावों की तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण कदम है। #UPBJP @BJP4India @BJP4UP @narendramodi @MahendraPandey @YogiAdityanath pic.twitter.com/T15iHinNxA
— The MidPost (@the_midpost) December 30, 2024
उत्तर प्रदेश में कुल 1918 मंडल अध्यक्ष बनने हैं। इनका चयन विधानसभा क्षेत्रों को आधार बनाकर किया गया है। 403 विधानसभा क्षेत्रों में मंडल अध्यक्षों के चयन में पार्टी ने वही प्रक्रिया अपनाई, जो विधानसभा टिकट वितरण में होती है। यह मंडल अध्यक्ष जिला अध्यक्ष के चयन और प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
फरवरी तक मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष
UP BJP मंडल अध्यक्षों के चयन के बाद अगले चरण में जिला अध्यक्षों का चयन होगा। यह प्रक्रिया पूरी होते ही फरवरी तक उत्तर प्रदेश को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। पार्टी के अनुसार, यह प्रक्रिया जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, उम्मीदवारों की बड़ी संख्या और ऊंची सिफारिशों के कारण चयन प्रक्रिया में देरी हुई। कुछ मंडलों में 10-15 उम्मीदवार सामने आए। लगभग 60% पदों पर नाम तय होने के बावजूद उन्हें घोषित नहीं किया जा सका।
अगले 48 घंटों में पूरी सूची
UP BJP ने यह भी स्पष्ट किया है कि बची हुई सूची 24-48 घंटे में जारी की जाएगी। इसके साथ ही जिला स्तर पर मंडल अध्यक्षों की जानकारी साझा की जाएगी। फरवरी तक नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा।