Sunday, November 22, 2026 2:05 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » नए साल का जश्न समुंदर से पहाड़ तक जन सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पीएम मोदी ने ‘हैप्पी 2025’ कहकर दी बधाई

नए साल का जश्न समुंदर से पहाड़ तक जन सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पीएम मोदी ने ‘हैप्पी 2025’ कहकर दी बधाई

नए साल का जश्न पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। हिमाचल और उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों, मथुरा-वृंदावन, अयोध्या, काशी जैसे धार्मिक स्थानों और मुंबई में भारी भीड़ उत्सव में भाग लेने के लिए जुटी है। इन स्थानों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

by Gulshan
01/01/2025
Happy New Year 2025

Happy New Year 2025 : नए साल का उत्सव देश के कई प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट्स पर धूमधाम से मनाया गया। हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी के बीच भारी संख्या में पर्यटक नए साल का जश्न मनाने पहुंचे, वहीं मथुरा-वृंदावन, अयोध्या, काशी और खाटू श्याम दरबार में श्रद्धालुओं का विशाल हुजूम उमड़ा। इन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। नए साल से पहले मुंबई में सुरक्षा के मद्देनजर 14,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए।

बांके बिहारी मंदिर में भीड़ नियंत्रण के लिए सख्त वन-वे प्रवेश और निकासी व्यवस्था लागू की गई है। काशी और अयोध्या में भी पुलिस बल की तगड़ी तैनाती की गई है। इसके साथ ही सुरक्षा के साथ-साथ लोगों की सहूलियत का भी खास ध्यान रखा जा रहा है। उत्तराखंड में पर्यटकों की सुविधा के लिए सभी होटल और रेस्त्रां रातभर खुले रहेंगे।

पीएम मोदी ने 2025 के आगमन पर दी शुभकामनाएं

Happy 2025!

May this year bring everyone new opportunities, success and endless joy. May everybody be blessed with wonderful health and prosperity.

— Narendra Modi (@narendramodi) January 1, 2025

RELATED NEWS

2025 के जश्न में डूबा कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी, शबनम के साथ नागिन डांस पर थिरकी ‘रसगुल्ला बाई’

2025 के जश्न में डूबा कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी, शबनम के साथ नागिन डांस पर थिरकी ‘रसगुल्ला बाई’

January 1, 2025

उत्तराखंड में 24 घंटे खुले रहेंगे होटल-रेस्त्रां

नए साल के जश्न के लिए उत्तराखंड में भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। नैनीताल, भवाली, भीमताल, रामगढ़, मुक्तेश्वर, रानीखेत, मसूरी, ऋषिकेश, हरिद्वार और चकराता जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों के होटल और रिसोर्ट लगभग पूरी तरह से बुक हो चुके हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने होटल, रेस्त्रां और अन्य सार्वजनिक स्थानों को 24 घंटे खोले रखने का निर्देश जारी किया है। नैनीताल के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि जिले में नए साल के मौके पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। छह सीओ और इंस्पेक्टर, 55 एसआई और एएसआई, 244 हेड कॉन्स्टेबल, 40 होमगार्ड और पीआरडी के जवानों समेत कुल 345 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा पीएसी और पीआरडी के जवानों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

खाटू श्याम मंदिर में वीआईपी एंट्री पर रोक

नए साल की शुरुआत खाटू श्याम के आशीर्वाद से करने के लिए राजस्थान के सीकर जिले स्थित बाबा श्याम के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने वीआईपी एंट्री पर रोक लगा दी है, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। मंदिर में विशेष सजावट की गई है, जिसमें भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप की झांकी और कई अन्य धार्मिक झांकियां रखी गई हैं। रंग-बिरंगी लाइटों से मंदिर को सजाया गया है और बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार कोलकाता और दिल्ली से आए सतरंगी फूलों से किया गया है।

यह भी पढ़ें : ‘पक्की खबर’ 2025 में ये 5 प्लेयर क्रिकेट को कह देंगे अलविदा, अब सिडनी में कुछ ऐसे होगी टीम…

मुंबई में कड़ी सुरक्षा, 14,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

नए साल की पूर्व संध्या पर मुंबई में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत 14,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, जुहू, गिरगांव चौपाटी, बांद्रा बैंडस्टैंड जैसे प्रमुख स्थानों पर लोग न्यू ईयर मनाने के लिए पहुंचे। पुलिस ने इन स्थानों पर सुरक्षा की निगरानी रखने के लिए सादे कपड़ों में अधिकारियों को भी तैनात किया है। साथ ही, कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है। 12,000 से अधिक पुलिस कॉन्स्टेबल, 2,184 अधिकारी, 53 सहायक आयुक्त, 29 उपायुक्त और आठ अतिरिक्त आयुक्त रैंक के अधिकारी सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके अलावा, राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ), त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी), बम निरोधक दस्ते और दंगा नियंत्रण पुलिस को भी तैनात किया गया है।

Related Posts

2025 के जश्न में डूबा कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी, शबनम के साथ नागिन डांस पर थिरकी ‘रसगुल्ला बाई’

2025 के जश्न में डूबा कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी, शबनम के साथ नागिन डांस पर थिरकी ‘रसगुल्ला बाई’

January 1, 2025
Next Post
dhoni on family

Inspirational journey: Captain cool ने क्यों कहा नो सोशल मीडिया फैमिली और फ्रेंड्स फर्स्ट, फिटनेस को लेकर क्या है उनका नज़रिया

Lucknow News : नए साल के पहले ही दिन हत्याकांड से दहल गया लखनऊ, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Lucknow News : नए साल के पहले ही दिन हत्याकांड से दहल गया लखनऊ, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Neem Karoli Baba

Neem karoli baba : अगर साल के पहले दिन दिखे यह संकेत,तो समझिए आने वाला साल आपके लिए होगा शानदार

POPULAR POST

Road Accident : लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर भीषण हादसा, डंपर की टक्कर से तीन मजदूरों की मौत, दो की हालत गंभीर

Road Accident : लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर भीषण हादसा, डंपर की टक्कर से तीन मजदूरों की मौत, दो की हालत गंभीर

November 17, 2026
Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

November 22, 2026
CM Yogi Mother Passed away:

CM Yogi Mother Passed away: मां के पार्थिव शरीर को देख भावुक हुए CM योगी, छलके आंसू; आज हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

November 20, 2026
Political Row : मां के अंतिम संस्कार के बाद PM मोदी के कार्यक्रम में पहुंचे CM योगी? सपा नेता ने क्यों उठाया सवाल

Political Row : मां के अंतिम संस्कार के बाद PM मोदी के कार्यक्रम में पहुंचे CM योगी? सपा नेता ने क्यों उठाया सवाल

November 21, 2026
Lucknow Traffic Diversion

Lucknow Traffic Alert: पीएम मोदी के दौरे पर लखनऊ में 35 जगह ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें पूरा रूट प्लान

November 19, 2026
SSR 2027

Election Alert : वोटर लिस्ट में गलत जानकारी देना पड़ेगा भारी, एक साल की जेल के साथ होगी कार्रवाई?

November 18, 2026

LATEST

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

November 22, 2026
School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

November 22, 2026
Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

November 22, 2026
Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

November 22, 2026
Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

November 22, 2026
Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

November 22, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India