Saturday, November 21, 2026 2:49 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » कोई CA, कोई प्रोफेसर — प्रेमानंद महाराज के साथ हर पल नजर आने वाले ‘5 पांडव’ कौन हैं?

कोई CA, कोई प्रोफेसर — प्रेमानंद महाराज के साथ हर पल नजर आने वाले ‘5 पांडव’ कौन हैं?

प्रेमानंद महाराज के पाँच प्रमुख शिष्य ऐसे हैं जो हर समय उनके साथ दिखाई देते हैं। ये सभी शिष्य पहले विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत थे, लेकिन महाराज के सिद्धांतों और विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने दुनियावी जीवन को छोड़ दिया।

by Gulshan
15/08/2025
Premananda Maharaj

Premananda Maharaj : वृंदावन स्थित श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज के दर्शन और आशीर्वाद के लिए हर दिन देश-विदेश से श्रद्धालु जुटते हैं। हाल ही में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ यहां पहुंचीं। बताया जा रहा है कि राज कुंद्रा ने महाराज के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए उन्हें अपनी एक किडनी तक दान करने की इच्छा जाहिर की। यह खबर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा में रही। इसी के साथ अब लोग महाराज के उन पांच खास शिष्यों के बारे में भी जानना चाहते हैं जो हर समय उनके साथ दिखाई देते हैं। इन शिष्यों को अनुयायी प्रेमपूर्वक ‘पांच पांडव’ कहकर बुलाते हैं। इनका जीवन किसी समय आम लोगों जैसा था—कोई सेना में अधिकारी था, कोई प्रोफेसर, कोई सीए और कोई व्यापारी।

बाबा नवल नगरी

इन पांचों शिष्यों में सबसे प्रमुख नाम है बाबा नवल नगरी का। वे पंजाब के पठानकोट स्थित एक सैन्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। 2008 से 2017 तक वे भारतीय सेना में अफसर रहे। कारगिल में उनकी तैनाती के दौरान वे वृंदावन आए और प्रेमानंद महाराज के सत्संग में शामिल हुए। इस एक मुलाकात ने उनकी सोच को नया आयाम दिया और 2017 में उन्होंने सेना से इस्तीफा देकर अपना जीवन आध्यात्मिक सेवा को समर्पित कर दिया। आज वे महाराज के सबसे नजदीकी शिष्य माने जाते हैं।

किताबों से निकलकर भक्त बने महामधुरी बाबा

दूसरे शिष्य महामधुरी बाबा, पीलीभीत के निवासी हैं। वे एक डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे। एक बार अपने भाई के साथ महाराज के दर्शन करने आए और उनके विचारों से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने प्रोफेसर की नौकरी छोड़ दी। तब से वे केली कुंज आश्रम में रहकर महाराज की सेवा में लगे हुए हैं।

RELATED NEWS

Premananda Maharaj

‘अब भगवान हमें धर ले…’ आश्रम में आए गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज से मिलकर रो पड़े प्रेमानंद महाराज 

October 17, 2025
Premananda Maharaj

प्रेमानंद महाराज की मिनी पदयात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, गूंजे ‘राधा रानी’ के जयकारे

October 12, 2025

यह भी पढ़ें : आलू टिक्की में गांजे-भांग की चटनी, लखनऊ पुलिस ने…

श्यामा शरण बाबा का कैसा जीवन ? 

तीसरे शिष्य हैं श्यामा शरण बाबा, जो रिश्ते में प्रेमानंद महाराज के भतीजे लगते हैं। उनका जन्म कानपुर के सर्सौल ब्लॉक के अखरी गांव में हुआ, जो स्वयं महाराज का पैतृक गांव है। बचपन से ही उन्होंने महाराज की कथाओं और जीवन से प्रेरणा ली। समय के साथ उन्होंने दीक्षा ली और अब महाराज की छाया की तरह हर समय उनके साथ रहते हैं।

आनंद प्रसाद बाबा सांसारिकता से सेवा तक

चौथे शिष्य हैं आनंद प्रसाद बाबा, जो एक समय फुटवेयर व्यवसायी थे। सांसारिक जीवन की भागदौड़ से थककर उन्होंने सब कुछ छोड़ प्रेमानंद महाराज की शरण ले ली। आज वे आश्रम के सभी प्रशासनिक कार्य संभालते हैं।
पांचवें हैं अलबेलिशरण बाबा, जो वृंदावन आने से पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने भी सांसारिक जीवन को त्यागकर सेवा का मार्ग चुना।

यह भी पढ़ें : 1947 में 1 ग्राम 9 रूपये था जिसका दाम, आजादी के बाद…

हर परिक्रमा में साथ होते हैं महाराज के ये पांच रत्न 

चाहे रात्रिकालीन परिक्रमा हो या सत्संग, ये पांचों शिष्य हमेशा महाराज के साथ होते हैं। आश्रम आने वाले श्रद्धालुओं का परिचय ये ही महाराज से कराते हैं और उन्हें प्रश्न पूछने का अवसर भी प्रदान करते हैं। परिक्रमा की संपूर्ण व्यवस्था का जिम्मा भी इन्हीं के कंधों पर होता है। ये सभी शिष्य अपने-अपने क्षेत्र में सफल जीवन जी रहे थे, लेकिन प्रेमानंद महाराज के विचारों से प्रभावित होकर इन्होंने सांसारिक जीवन को पूरी तरह त्याग दिया और अब अपना संपूर्ण जीवन भक्ति और सेवा को समर्पित कर चुके हैं।

Related Posts

Premananda Maharaj

‘अब भगवान हमें धर ले…’ आश्रम में आए गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज से मिलकर रो पड़े प्रेमानंद महाराज 

October 17, 2025
Premananda Maharaj

प्रेमानंद महाराज की मिनी पदयात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, गूंजे ‘राधा रानी’ के जयकारे

October 12, 2025
दोबारा वृंदावन में शुरू हुई Premananda Maharaj की पदयात्रा, दर्शन के लिए उमड़ी बेतहाशा भीड़, राधे-राधे जपनाम से गूंजी सड़कें

दोबारा वृंदावन में शुरू हुई Premananda Maharaj की पदयात्रा, दर्शन के लिए उमड़ी बेतहाशा भीड़, राधे-राधे जपनाम से गूंजी सड़कें

February 18, 2025
Next Post
Kishtwar

'10 लाशें हमने खुद निकाली, लोग अब भी दबे हैं…' किश्तवाड़ त्रासदी की दर्दनाक दास्तां

Sunita Ahuja

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने किया ब्लॉगिंग में धमाकेदार डेब्यू, फराह खान ने यूं किया रिएक्ट

Prayagraj

Prayagraj में टीचर ने स्ट्रीट डॉग पर चलाई गोली, मौके पर मौत; गाय भी घायल, गिरफ्तारी

POPULAR POST

Accident News : तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; एक युवक की मौत

Accident News : तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; एक युवक की मौत

November 16, 2026
Aparajita Handa World Record

World Record :लखनऊ की बिटिया ने किया कमाल! किस पर भारतीय संस्कृति दिखाकर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया अपना नाम

November 18, 2026
UP Weather Update

UP Weather Update: यूपी में तेजी से बदलेगा मौसम, रात में बढ़ेगी ठिठुरन; मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा

November 19, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Traffic Diversion

Lucknow Traffic Alert: पीएम मोदी के दौरे पर लखनऊ में 35 जगह ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें पूरा रूट प्लान

November 19, 2026
UP Scooty Yojana

UP Scooty Yojana: यूपी की 50 हजार मेधावी बेटियों को मिलेगी गुलाबी स्कूटी, 15 दिसंबर से बांटने की तैयारी

November 16, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India