Mufasa Box Office Collection: बैरी जेनकिंस की फिल्म मुफासा: द लॉयन किंग भारतीय दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। 20 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 और वरुण धवन की बेबी जॉन को कमाई के मामले में पीछे छोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। 9 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
फिल्म ने महज 9 दिनों में (Mufasa Box Office Collection) 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया, जो भारत में किसी विदेशी फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। अब, रिलीज के 12वें दिन ‘मुफासा’ ने नया रिकॉर्ड बनाया है। यह फिल्म 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों में दूसरे स्थान पर पहुंच चुकी है।
मुफासा ने तोड़ा रिकॉर्ड
साल 2024 में रिलीज हुई ‘गॉडजिला एक्स कॉन्ग’ ने भारत में 106.99 करोड़ रुपये कमाए थे। लेकिन ‘मुफासा’ अब इस आंकड़े को पार कर चुकी है। 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में पहले नंबर पर अब भी ‘डेडपूल एंड वुल्वरीन’ है, जिसने 136.15 करोड़ रुपये की कमाई की है।
शाहरुख की आवाज का जादू
फिल्म के हिंदी वर्जन में शाहरुख खान ने मुफासा को आवाज दी है, जबकि उनके बेटे आर्यन खान ने सिंबा और सबसे छोटे बेटे अबराम ने शावक मुफासा को अपनी आवाज से जिंदा किया है। तेलुगु वर्जन में महेश बाबू ने मुफासा की आवाज दी है। इन दिग्गज सितारों की आवाज़ का जादू दर्शकों पर खूब असर कर रहा है। मुफासा का कलेक्शन हर दिन बढ़ता जा रहा है।
यह भी पढ़े : Bigg Boss 18: विवियन डीसेना की पत्नी नौरान अली का बड़ा बयान, अविनाश और ईशा पर लगाया धोखे का आरोप
फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी, और अब तक के आंकड़े इसे 2024 की सबसे सफल हॉलीवुड फिल्मों में शुमार कर चुके हैं। फिल्म की कमाई से जुड़ी पूरी जानकारी सैक्निल्क के आंकड़ों के मुताबिक उपलब्ध है। मुफासा: द लॉयन किंग’ ने अपनी कहानी, विजुअल्स और दमदार डबिंग से भारतीय दर्शकों का दिल जीत लिया है।













