शुक्रवार, जुलाई 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

CM Yogi News: सड़क सुरक्षा पर सीएम योगी का फोकस… 6-10 जनवरी तक स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश में 6 से 10 जनवरी तक सभी स्कूल-कॉलेजों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम चलेंगे। सीएम योगी ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सख्त निर्देश दिए, नाबालिगों के वाहन संचालन पर रोक, साइनेज लगाने और ओवरलोडिंग पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया।

by Mayank Yadav
जनवरी 1, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Yogi Govt
Share on FacebookShare on Twitter

CM Yogi road safety awareness: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाते हुए 6 से 10 जनवरी तक प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इस पहल का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। हर साल सड़क दुर्घटनाओं में हो रही हजारों मौतों पर चिंता व्यक्त करते हुए CM Yogi ने सड़क सुरक्षा को प्रदेशव्यापी मिशन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने महाकुंभ के दौरान बेहतर यातायात प्रबंधन, ओवरलोडिंग पर कड़ी कार्रवाई और सड़कों पर अनिवार्य साइनेज लगाने पर भी जोर दिया। यह कदम राज्य के 23-25 हजार वार्षिक सड़क दुर्घटना मृतकों को श्रद्धांजलि देने जैसा है।

विभागों को मिले खास निर्देश

लखनऊ में आयोजित राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में CM Yogi ने अधिकारियों को 5 जनवरी तक जिलों में सड़क सुरक्षा समितियों की बैठकें सुनिश्चित करने को कहा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में निर्देश दिए गए कि सभी जिलों में हर माह सड़क सुरक्षा बैठक आयोजित की जाए और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान कर समाधान योजना तैयार की जाए। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर रोक, ई-रिक्शा का सख्त पंजीकरण और हेलमेट व सीट बेल्ट को अनिवार्य बनाने पर भी जोर दिया गया।

RELATED NEWS

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

जून 17, 2026
CM Yogi Felicitates Winners

Yogi Felicitates Winners: CM ने Logo डिजाइन, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित , बच्चों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

जून 6, 2026

जनजागरण पर विशेष बल

CM Yogi ने सभी 75 जिलों में सड़क सुरक्षा को जनआंदोलन का रूप देने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्कूल-कॉलेजों में नाटक, निबंध, भाषण और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों को जागरूक किया जाए। रोड सेफ्टी क्लब और पार्क बनाकर बच्चों को यातायात नियमों से जोड़ा जाए। दुर्घटना के बाद राहगीरों से घायलों को ‘गोल्डेन ऑवर’ में अस्पताल पहुंचाने का संदेश भी दिया गया।

परिवहन व्यवस्था पर कड़े कदम

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत परिवहन निगम की बसों की फिटनेस और ड्राइवरों की स्वास्थ्य जांच को अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए। बाइक में मोडिफाई साइलेंसर और अवैध बस संचालन पर भी रोक लगाने की बात कही गई। ओवरलोडिंग रोकने और एक्सप्रेसवे पर खड़े लोडेड वाहनों को हटाने के लिए क्रेन तैनात की जाएगी। सीएम ने स्पष्ट किया कि बार-बार चालान होने पर लाइसेंस और परमिट निरस्तीकरण की कार्रवाई फॉस्टैग के जरिए की जाएगी।

यहां पढ़ें: UP basic teacher: बेसिक शिक्षा विभाग के तबादलों में अड़चन, शिक्षकों को करना होगा इंतजार
Tags: CM Yogiroad safety awareness
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

by Sadaf Farooqui
जून 17, 2026

Moharram Guidelines UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोहर्रम के दौरान प्रदेश में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों...

CM Yogi Felicitates Winners

Yogi Felicitates Winners: CM ने Logo डिजाइन, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित , बच्चों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

by SYED BUSHRA
जून 6, 2026

CM Yogi Felicitates Winners:लखनऊ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं...

CM Yogi

गरीबों की दिवाली! सीएम योगी ने एक क्लिक में बांटे 2000 करोड़, खिले चेहरे।

by Mayank Yadav
जनवरी 18, 2026

CM Yogi PMAY 2.0 First Installment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी...

UP Assembly CM Yogi

योगी सरकार का ‘संडे धमाका’: आज 2 लाख परिवारों के खातों में आएंगे ₹1-1 लाख!

by Mayank Yadav
जनवरी 18, 2026

CM Yogi PMAY 2.0 First Installment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार, 18 जनवरी 2026 को प्रदेश के...

CM Yogi UP Government

गांव-गांव खुलेगी समृद्धि की राह: उत्तर प्रदेश में तैयार होंगे 1 करोड़ नए ग्रामीण बिजनेसमैन।

by Mayank Yadav
जनवरी 11, 2026

CM Yogi Adityanath Rural Economy: उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक क्रांतिकारी रोडमैप...

Next Post
Anupriya Patel

Anupriya Patel News: आशीष पटेल पर आरोपों के बीच अनुप्रिया पटेल ने बुलाई बैठक, क्या राजनीती में आएगा भूचाल?

OP Rajbhar

OP Rajbhar News: राजभर का विवादित बयान-'सपा और कांग्रेस की रगों के अंदर पाकिस्तान का...?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist