Thursday, June 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home खेल

Cricket News: खेल का मैदान बना जंग का अखाड़ा,बुमराह और कोंस्टास के बीच हुई तीखी नोकझोंक

जैसा के आप जानते हैं कि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच जारी है. इस टेस्ट मैच के पहले दिन आखिरी सेशन में स्टंप्स से ठीक पहले भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलियाई ओपनर सैम कोंस्टास के बीच तीखी नोकझोंक हुई.

by Sadaf Farooqui
January 3, 2025
in खेल
Share on FacebookShare on Twitter

Cricket News: जैसा के आप जानते हैं कि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच जारी है। इस टेस्ट मैच के पहले दिन आखिरी सेशन में स्टंप्स से ठीक पहले भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलियाई ओपनर सैम कोंस्टास के बीच तीखी नोकझोंक हुई। यह ड्रामा तब शुरू हुआ जब जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी के दौरान ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा स्ट्राइक लेने के लिए समय लगा रहे थे। जसप्रीत बुमराह गेंद डालने का इंतजार कर रहे थे वहीं उस्मान ख्वाजा बल्लेबाजी के लिए तैयार होने में जरूरत से ज्यादा समय लगा रहे थे।

बुमराह ने लिया बदला

कुछ देर बाद ही जसप्रीत बुमराह ने एक फुल-लेंथ गेंद पर उस्मान ख्वाजा को स्लिप में केएल राहुल के हाथों कैच आउट करा दिया। जसप्रीत बुमराह की गेंद ने उस्मान ख्वाजा के बल्ले का किनारा लिया और केएल राहुल ने स्लिप में आसानी से कैच पकड़ लिया। जसप्रीत बुमराह ने इसके बाद आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया। जसप्रीत बुमराह ने विकेट उस्मान ख्वाजा का लिया, लेकिन उन्होंने नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े सैम कोंस्टास की तरफ पीछे मुड़कर उन्हें तीखी निगाहों से देखा। जसप्रीत बुमराह के इस आक्रामक जश्न का हिस्सा विराट कोहली और पूरी भारतीय टीम भी बन गई।

RELATED NEWS

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

June 8, 2026
ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

February 17, 2026

ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर 9 रन बनाए

पहले दिन का खेल समाप्त होने पर ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर 9 रन बनाए थे। कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह ने खराब फॉर्म से जूझ रहे उस्मान ख्वाजा (2) को पवेलियन भेज दिया। युवा ओपनर सैम कोंस्टास 7 रन बनाकर खेल रहे थे। इससे पहले भारतीय टीम की पहली पारी 185 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया के बल्लेबाज केवल 72.2 ओवर तक ही बल्लेबाजी कर पाए। भारत की तरफ से ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए, जबकि रवींद्र जडेजा ने 26 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में स्कॉट बोलैंड ने 4 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट चटकाए हैं। वहीं, पैट कमिंस को 2 और नाथन लियोन को 1 सफलता मिली है।

सैम कोंस्टास ने इसके बाद जसप्रीत बुमराह के साथ उलझकर आग में घी डालने का काम किया। सैम कोंस्टास ने जसप्रीत बुमराह को रुकने के लिए कहा था। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने सैम कोंस्टास से पूछा, ‘क्या समस्या है?’ जसप्रीत बुमराह और सैम कोंस्टास के बीच तनाव को बढ़ते हुए देख ऑन-फील्ड अंपायर ने तुरंत स्थिति को शांत किया और दोनों को अलग किया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Tags: Cricket NewsIndia-Australia TestJasprit Bumrah vs Sam Constas
Share197Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

by Kirtika Tyagi
June 8, 2026

Test Team Chances: अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में युवा खिलाड़ी मानव सुथार ने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट...

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

ICC T20 World Cup में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी है। लगातार तीन...

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

by SYED BUSHRA
February 16, 2026

India Historic Victory: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बड़े मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार...

अभिषेक शर्मा ने 12 पर फिफ्टी तो 32 गेदों पर शतक जड़ रचा इतिहास, कई रिकार्ड को तोड़ छा गया दिलेर बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा ने 12 पर फिफ्टी तो 32 गेदों पर शतक जड़ रचा इतिहास, कई रिकार्ड को तोड़ छा गया दिलेर बल्लेबाज

by Vinod
November 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। रांची में रविवार को विराट कोहली और रोहित शर्मा का जादू सिर चढ़कर बोला। रोको ने...

रोहित शर्मा ने 352 छक्के जड़ शाहिद आफरीदी के घमंड को किया चकनाचूर, 38 साल की उम्र में ‘हिटमैन’ बने सिक्सर किंग

रोहित शर्मा ने 352 छक्के जड़ शाहिद आफरीदी के घमंड को किया चकनाचूर, 38 साल की उम्र में ‘हिटमैन’ बने सिक्सर किंग

by Vinod
November 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत और दक्ष्णि अफ्रीका के बीच तीन वनडे सीरीज का पहले मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल...

Next Post
Sanjay Nishad

Sanjay Nishad News: मंत्री संजय निषाद का विवादित बयान, कुछ अधिकारी सरकार पर लगाये गंभीर आरोप

Mukesh Chandrakar

Mukesh Chandrakar Murder: क्या था मुकेश की हत्या का राज? नक्सल प्रभावित क्षेत्र के पत्रकार की निर्मम हत्या ने क्यों मचाई हड़कंप?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist