Friday, November 21, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कौन है सलीम, जिसने  सीओ अनुज चौधरी को मारी थी गोली, पुलिसवालों से लूटे कारतूस फिर ऐसे पकडा गया उपद्रवी

Sambhal violence: संभल में हिंसा के दौरान उपद्रवी सलीम ने सीओ अनुज चौधरी को मारी थी गोली, लूटी कारतूस, ऐसे पकड़ा गया आरोपी।

Vinod by Vinod
January 6, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। संभल की शाही मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई थी। उपद्रवियों ने आगजनी की। पुलिसकर्मियों पर पथराव और फायरिंग की। मौके पर मौजूद सीओ अनुज चौधरी समेत 27 से अधिक पुलिसवाले घायल हुए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए 52 आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेजा। अभी भी कई उपद्रवी फरार चल रहे हैं। इन्हीं में से सीओ अनुज चौधरी पर गोली चलाने का आरोपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ल नाला निवासी सलीम भी था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि वह पुलिसकर्मियों से कारतूस लूट में भी शामिल था। पुलिसकर्मियों से लूटे गए पांच कारतूस के साथ ही आरोपी से 312 बोर का तमंचा भी बरामद किया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, कोर्ट के आदेश पर संभल की शाही मस्जिद के सर्वे के लिए टीम मौके पर पहुंची थी। तभी कुछ लोगों ने सर्वे का विरोध शुरू कर दिया। सीओ अनुज चौधरी फोर्स के साथ मौजूद थे। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। तभी भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। वाहनों को आग के हवाले करने के साथ ही पुलिसबल पर हमला बोल दिया। उपद्रवियों ने पुलिस पर फायरिंग की। गोली सीओ अनुज चौधरी समेत अन्य पुलिसकर्मियों को लगी। पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए उपद्रवियों को खदेड़ा। हिंसा करने वालों पर केस दर्ज हुए और कुल 52 उपद्रवी सलाखों के पीछे भेजे गए। अब भी दर्जनों उपद्रवी फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस का ऑपरेशन जारी है।

RELATED POSTS

संभल हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 1000 पेज की चार्जशीट में जियाउर्रहमान बर्क समेत इन्हें बनाया आरोपी

संभल हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 1000 पेज की चार्जशीट में जियाउर्रहमान बर्क समेत इन्हें बनाया आरोपी

June 18, 2025
Sambhal Violence

CO अनुज चौधरी ने पीस कमेटी से कहा- ‘ईद की सेवइयां खिलानी हैं तो होली की गुजिया भी खानी होगी!

March 26, 2025

वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान

इसी बीच पुलिस ने सीओ अनुज चौधरी को गोली मारने वाले आरोपी सलीम को दबोव लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से दिल्ली के सीलमपुर इलाके में रहकर मजदूरी कर रहा था। अब घर लौटा था तो गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान जो बवाल हुआ था उसमें सीओ अनुज चौधरी पर फायर किया गया था। वीडियो के आधार पर आरोपी सलीम की पहचान हुई थी। आरोपी की तलाश की जा रही थी। रविवार को भूरे खां की जियारत के नजदीक से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि घटना में शामिल 52 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। इसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

एक और महिला आरोपी को किया अरेस्ट

हिंसा के बाद पुलिस ने तीन महिला आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेजा था। महिलाओं पर आरोप था कि इन्होंने पुलिसबल पर छतों से पथराव किया। उपद्रवियों को हिंसा के वक्त समान मुहैया कराए। कुछ और महिलाएं भी हिंसा में शामिल थीं, जिनकी पुलिस ने पहचान की हुई है। ऐसी ही एक महिला आरोपी को और अरेस्ट किया गया है। गिरफ्तार महिला आरोपी हिंदूपुरा खेड़ा निवासी है। महिला का पत्थरबाजी करते हुए वीडियो सामने आया था। इसके आधार पर ही उसकी गिरफ्तारी की गई है। महिला को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Tags: CO Anuj Chaudharyrowdy arrestrowdy Salim arrestSambhal violence
Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

संभल हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 1000 पेज की चार्जशीट में जियाउर्रहमान बर्क समेत इन्हें बनाया आरोपी

संभल हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 1000 पेज की चार्जशीट में जियाउर्रहमान बर्क समेत इन्हें बनाया आरोपी

by Vinod
June 18, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश की संभाल शाही जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हुई हिंसा पर एसआईटी ने एमपी-एमएलए...

Sambhal Violence

CO अनुज चौधरी ने पीस कमेटी से कहा- ‘ईद की सेवइयां खिलानी हैं तो होली की गुजिया भी खानी होगी!

by Gulshan
March 26, 2025

Sambhal Violence : उत्तर प्रदेश के संभल में जारी सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए बुधवार को कोतवाली थाने में पीस...

CO Anuj Chaudhary

CO Anuj Chaudhary News: संभल में CO अनुज चौधरी का बयान “सामाजिक एकता और शांति बनाना मेरा प्रयास”

by Mayank Yadav
March 26, 2025

CO Anuj Chaudhary News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में तैनात सर्किल ऑफिसर (CO) अनुज चौधरी एक बार फिर अपने...

हिरासत में लिए गए जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली, संभल हिंसा को लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

हिरासत में लिए गए जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली, संभल हिंसा को लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

by Vinod
March 23, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। संभल हिंसा मामले में पुलिस ने जामा मस्जिद कमेटी के सदर एडवोकेट जफर अली को पूछताछ के...

Sambhal

‘ऐसे लोगों को जेल भेजेंगे…’, संभल CO अनुज चौधरी के बयान पर भड़के सपा सांसद राम गोपाल यादव

by Mayank Yadav
March 7, 2025

Sambhal violence: संभल में होली और जुमे की नमाज को लेकर सीओ अनुज चौधरी के हालिया बयान पर बड़ा विवाद...

Next Post
Kapil Dev A R Rahman Diljit Dosanjh birthday

Birthday special : भारत के किन बड़े सितारों का जन्मदिन आज, जिनके रास्ते हैं अलग पर मंज़िल एक

Mayawati Birthday

मायावती के जन्मदिन पर BSP की बड़ी तैयारी, भरी मिशन 2027 की हुंकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version