Ravichandran Ashwin : भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया है और अब वह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह एक कॉलेज इवेंट में दिए गए अपने बयान के कारण विवादों में फंसे हैं। वहां उन्होंने ‘हिन्दी भाषा’ को लेकर एक ऐसा कमेंट किया, जो बड़ी बहस का कारण बन गया। स्नातक छात्रों को संबोधित करते हुए अश्विन ने कहा, “हिन्दी भारत की राष्ट्रीय भाषा नहीं है, बल्कि यह एक आधिकारिक भाषा है।”
उन्होंने यह बात एक प्राइवेट कॉलेज इवेंट में भाषाओं के संदर्भ में की। जब उन्होंने छात्रों से पूछा कि क्या कोई हिन्दी में सवाल पूछना चाहता है, तो उनका जवाब चौंकाने वाला था। अश्विन ने आगे कहा, “मैं यह मानता हूं कि मुझे यह बात कहनी चाहिए, हिन्दी सिर्फ एक आधिकारिक भाषा है, राष्ट्र भाषा नहीं।” यह सच है कि हिन्दी भाषा लंबे समय से दक्षिण भारत में एक संवेदनशील मुद्दा रही है, और यह कि हिन्दी भारत की राष्ट्र भाषा नहीं है, इस पर कई बार चर्चा हो चुकी है।