रविवार, जुलाई 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

दिल्ली में बारिश से बढ़ेगी ठिठुरन, यूपी-बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें आज के मौसम का हाल 

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और शून्य से नीचे गिरते तापमान ने ठंड को और बढ़ा दिया है। दिल्ली में आने वाले कुछ दिनों तक हल्के से मध्यम कोहरे और बारिश की उम्मीद है।

by Gulshan
जनवरी 11, 2025
in Latest News, देश
Today Weather Update
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Today Weather update

प्रचंड गर्मी के बाद बरसेगी राहत की बारिश! आंधी-तूफान मचाएंगे कहर, जानें कैसा रहेगा आज के मौसम हाल ?

मई 24, 2025
Today Weather Update

Today Weather Update : यूपी में बढ़ी गर्मी, पारा 40 के पारा, जानें आज के मौसम का हाल…

मार्च 26, 2025

Today Weather Update : पूरे उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है, जिसमें दिल्ली भी शामिल है। सुबह और शाम के समय शीतलहर और घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने आज और कल दिल्ली में बारिश का अनुमान जताया है। घने कोहरे के कारण राजधानी में ट्रेन और फ्लाइट सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है। यूपी और बिहार में भी मौसम में बदलाव की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और कई जगहों पर पारा माइनस में पहुंचने से कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है। आइए जानते हैं कि आज देशभर में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम ?

पहले बात दिल्ली की करें तो आज रात यहां गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा। आने वाले दिनों में राजधानी में कंपकंपी महसूस हो सकती है। शनिवार को दिल्ली के कई इलाकों में मध्यम कोहरा और स्मॉग छाए रहने का पूर्वानुमान है, जबकि कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे, और हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। तापमान की बात करें तो अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
12 जनवरी को दिल्ली में मध्यम कोहरे का असर दिखाई देगा। सुबह के समय हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 13 से 16 जनवरी के बीच भी दिल्ली में मध्यम कोहरा बना रहेगा। इन दिनों अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

ऐसा रहेगा पंजाब और हरियाणा का मौसम 

अब बात करते हैं पंजाब और हरियाणा के मौसम की। पंजाब में आज मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में घने कोहरे के साथ हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है। इसके अलावा, 12 से 14 जनवरी तक घने कोहरे का असर जारी रहेगा, जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है। वहीं, हरियाणा में भी आज घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 12 से 14 जनवरी के बीच कोहरे का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। चंडीगढ़ में भी आज हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

अब नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के मौसम पर। उत्तर प्रदेश में शनिवार को गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर और अलीगढ़ समेत 36 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ सकती हैं। बिहार की बात करें तो मकर संक्रांति तक ठंड में मामूली राहत मिलने की उम्मीद है। शनिवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरे का असर देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें : शनि देव की आराधना का दिन, शनिवार को इन राशियों को मिलेगा फल, जानें अपना…

मौसम विभाग के अनुसार, 12 जनवरी को बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। हालांकि, राज्य के अधिकांश हिस्सों में सर्दी का प्रकोप अभी भी जारी है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, 11 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

 

Tags: Today Weather Update
Share198Tweet124Share50

Gulshan

Related Posts

Today Weather update

प्रचंड गर्मी के बाद बरसेगी राहत की बारिश! आंधी-तूफान मचाएंगे कहर, जानें कैसा रहेगा आज के मौसम हाल ?

by Gulshan
मई 24, 2025

Today Weather Update : देश के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों मौसम का रूप तेजी से बदल रहा है। एक...

Today Weather Update

Today Weather Update : यूपी में बढ़ी गर्मी, पारा 40 के पारा, जानें आज के मौसम का हाल…

by Gulshan
मार्च 26, 2025

Today Weather Update : उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव की संभावना है, खासकर आने वाले दिनों में तेज हवाओं...

Today Weather Update

Today Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में दो दिन बाद बारिश की संभावना, तेज हवाओं से लू का होगा असर

by Gulshan
मार्च 18, 2025

Today Weather Update : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना है। प्रदेश में आने वाले...

Today Weather Update

दिल्ली-NCR में खिली धूप, मगर पहाड़ों पर जमा माइनस तापमान, जानिए कैसा रहेगा आज के मौसम का हाल ?

by Gulshan
जनवरी 30, 2025

Today Weather Update : उत्तर भारत के अधिकांश शहरों में मौसम में काफी बदलाव आ चुका है। दिन के समय...

Today Weather Update

दिल्ली-नोएडा में सुबह बनी शाम! बारिश से तर-बतर मैदान, पहाड़ों पर बर्फीली बहार, जानें आज के मौसम का हाल

by Gulshan
जनवरी 12, 2025

Today Weather Update : देशभर के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ली है। उत्तर भारत में जारी शीतलहर...

Next Post
Prashant Kishore

करप्शन के आरोपों पर घिरे प्रशांत किशोर, BPSC का नोटिस – 7 दिनों में दें सबूत

Kumbh Mela in Bollywood films

Kumbh Mela से जुड़े हिंदी फिल्मों के वह हिट डायलॉग, जो बने उन फ़िल्मों की सफलता का कारण

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist