मंगलवार, अगस्त 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Ram Mandir : रामलला की प्रतिष्ठा की तारीख क्यों बदली? जानें 11 जनवरी को ही क्यों चुनी गई नई तिथि?

Ram Mandir : अयोध्या में भगवान श्री रामलला के भव्य मंदिर में स्थापित मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ का उत्सव इस साल बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

by Kirtika Tyagi
जनवरी 11, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, महाकुंभ 2025
Share on FacebookShare on Twitter

Ram Mandir : अयोध्या में भगवान श्री रामलला के भव्य मंदिर में स्थापित मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की पहली साल का उत्सव इस साल बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पिछले वर्ष 22 जनवरी को हुए इस ऐतिहासिक आयोजन को दुनिया भर में देखा गया था, लेकिन इस वर्ष यह विशेष दिन 11 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस बदलाव की जानकारी शेयर की है। अयोध्या की सड़कों पर महाकुंभ जैसा माहौल है, और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ ने इस उत्साह को और भी बढ़ा दिया है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पौष शुक्ल द्वादशी के दिन पड़ रही है, जो 11 जनवरी 2025 को है। इसलिए, इस दिन को प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाया जाएगा।

जानें तिथि में बदलाव का कारण

यह परिवर्तन हिंदू पंचांग के अनुसार त्योहारों और शुभ तिथियों में बदलाव की वजह से हुआ है। पिछले साल प्राण प्रतिष्ठा पौष शुक्ल द्वादशी के दिन, 22 जनवरी 2024 को हुई थी। इस बार यह तिथि 11 जनवरी को आ रही है, इसलिए इसी दिन इस शुभ अवसर का आयोजन किया जा रहा है।

RELATED NEWS

Champat Rai Resignation : किसने कहा- चंपत राय के पास कोई संपत्ति नहीं, जीते हैं सादगी भरा जीवन

Champat Rai Resignation : किसने कहा- चंपत राय के पास कोई संपत्ति नहीं, जीते हैं सादगी भरा जीवन

जून 27, 2026
Resign or Not : राम मंदिर चढ़ावा मामले में बढ़ा सियासी घमासान, चंपत राय के इस्तीफे पर नए दावे

Resign or Not : राम मंदिर चढ़ावा मामले में बढ़ा सियासी घमासान, चंपत राय के इस्तीफे पर नए दावे

जून 27, 2026

जानें धार्मिक महत्व

11 जनवरी का दिन धार्मिक दृष्टि से भी विशेष है, क्योंकि इसे भगवान विष्णु की पूजा का दिन माना जाता है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के अवसर पर पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।

रामलला को विशेष पीतांबरी

इस आयोजन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। वे गर्भगृह में प्रवेश कर रामलला का अभिषेक करेंगे और उनके लिए विशेष रूप से तैयार की गई पीतांबरी पहनाएंगे, जो दिल्ली से मंगवाई गई है।

11 जनवरी को सुबह 10 बजे से रामलला के पूजन और अभिषेक का शुभारंभ होगा। दोपहर 12:20 बजे प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर महाआरती आयोजित की जाएगी। आयोजन स्थल पर 5,000 लोगों की क्षमता वाला जर्मन हैंगर टेंट लगाया गया है, जहां लोग भजन-कीर्तन, अनुष्ठान, राम कथा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद ले सकेंगे।

यह आयोजन पिछले साल 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में हुए ऐतिहासिक कार्यक्रम की स्मृतियों को पुनर्जीवित करेगा, जिसने दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

Tags: 1st anniversary of ram mandirRam Mandir
Share197Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Champat Rai Resignation : किसने कहा- चंपत राय के पास कोई संपत्ति नहीं, जीते हैं सादगी भरा जीवन

Champat Rai Resignation : किसने कहा- चंपत राय के पास कोई संपत्ति नहीं, जीते हैं सादगी भरा जीवन

by Kirtika Tyagi
जून 27, 2026

Champat Rai Resignation Row: बिजनौर स्थित पुश्तैनी घर में हमारे सहयोगी संजीव शर्मा से बातचीत के दौरान चंपत राय के...

Resign or Not : राम मंदिर चढ़ावा मामले में बढ़ा सियासी घमासान, चंपत राय के इस्तीफे पर नए दावे

Resign or Not : राम मंदिर चढ़ावा मामले में बढ़ा सियासी घमासान, चंपत राय के इस्तीफे पर नए दावे

by SYED BUSHRA
जून 27, 2026

Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चढ़ावा मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी...

Ram Mandir Donation Case: SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा घटनाक्रम, चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

Ram Mandir Donation Case: SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा घटनाक्रम, चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

by SYED BUSHRA
जून 26, 2026

Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट सरकार को सौंपे जाने के...

Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद आठ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

by SYED BUSHRA
जून 26, 2026

Ram Mandir Chadawa Chori Case: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले में...

SIT Report : राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर जांच रिपोर्ट तैयार, कौन सी नई व्यवस्था की सिफारिश, SIT के खुलासे पर टिकी सबकी नजर

SIT Report : राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर जांच रिपोर्ट तैयार, कौन सी नई व्यवस्था की सिफारिश, SIT के खुलासे पर टिकी सबकी नजर

by Kirtika Tyagi
जून 22, 2026

Ram Mandir Donation Case SIT Report: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर देशभर में चर्चा...

Next Post
Brahmaputra river in India

Religious News : भारत की सबसे लंबी और गहरी नदी जिसे प्राप्त है पिता का दर्जा क्या है इसके पीछे की पौराणिक कथा

BiggBoss 18 : फिनाले से पहले बड़ा झटका! इस कंटेस्टेंट का खेल खत्म, टूट गया विनर बनने का सपना

BiggBoss 18 : फिनाले से पहले बड़ा झटका! इस कंटेस्टेंट का खेल खत्म, टूट गया विनर बनने का सपना

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist