मंगलवार, अगस्त 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home धर्म

Champat Rai Resignation : किसने कहा- चंपत राय के पास कोई संपत्ति नहीं, जीते हैं सादगी भरा जीवन

चंपत राय के भाई सुनील बंसल ने उन पर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने इसे साजिश बताया, विपक्ष को चुनौती दी और इस्तीफे की खबरों पर भी अपनी बात खुलकर रखी।

by Kirtika Tyagi
जून 27, 2026
in धर्म
Share on FacebookShare on Twitter

Champat Rai Resignation Row: बिजनौर स्थित पुश्तैनी घर में हमारे सहयोगी संजीव शर्मा से बातचीत के दौरान चंपत राय के भाई सुनील बंसल ने अपने भाई का खुलकर बचाव किया। उन्होंने कहा कि चंपत राय का पूरा जीवन ईमानदारी, सादगी और सेवा के लिए समर्पित रहा है। उनके मुताबिक, आज जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे किसी सच्चाई पर नहीं बल्कि एक सोची-समझी योजना का हिस्सा हैं।

आरोपों को बताया साजिश

सुनील बंसल ने कहा कि उनके भाई पिछले करीब 50 साल से पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर चंपत राय की छवि खराब करना चाहते हैं। उनका कहना है कि विरोधियों का मकसद हिंदुत्व, भाजपा और चंपत राय की पहचान को नुकसान पहुंचाना है। साथ ही, वे चाहते हैं कि किसी तरह चंपत राय अपने पद से हट जाएं और उनकी जगह कोई दूसरा व्यक्ति आ जाए।

RELATED NEWS

First Reaction: राम मंदिर दान मामले में पहली बार सामने आई चंपत राय की प्रतिक्रिया, कहा- अंतिम रिपोर्ट के बाद दूंगा हर आरोप का उत्तर

First Reaction: राम मंदिर दान मामले में पहली बार सामने आई चंपत राय की प्रतिक्रिया, कहा- अंतिम रिपोर्ट के बाद दूंगा हर आरोप का उत्तर

जुलाई 8, 2026
Resign or Not : राम मंदिर चढ़ावा मामले में बढ़ा सियासी घमासान, चंपत राय के इस्तीफे पर नए दावे

Resign or Not : राम मंदिर चढ़ावा मामले में बढ़ा सियासी घमासान, चंपत राय के इस्तीफे पर नए दावे

जून 27, 2026

विश्वास तोड़ने वालों पर जताई नाराजगी

सुनील बंसल ने कहा कि चंपत राय ने कभी किसी के साथ गलत नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि जिन लोगों पर एसआईटी ने कार्रवाई की है, उन्हीं लोगों ने चंपत राय का भरोसा तोड़ा और उनके साथ विश्वासघात किया। उनके मुताबिक, गलती करने वाले लोग दूसरे हैं, लेकिन निशाना चंपत राय को बनाया जा रहा है।

परिवार से बना रखी है दूरी

बातचीत के दौरान सुनील बंसल भावुक भी नजर आए। उन्होंने बताया कि चंपत राय पूरी तरह अपने काम और भगवान राम की सेवा में लगे रहते हैं। परिवार से उनका बहुत कम संपर्क रहता है। उन्होंने कहा कि पिछले करीब 10 साल से चंपत राय घर नहीं आए हैं। परिवार के लोग फोन करते हैं, लेकिन अक्सर वह फोन भी नहीं उठा पाते। कभी-कभी बात हो जाती है तो सिर्फ हालचाल पूछ लेते हैं।

2014 में आखिरी बार आए थे घर

सुनील बंसल ने बताया कि साल 2014 में एक पारिवारिक शादी में चंपत राय करीब दो घंटे के लिए आए थे। उसके बाद से आज तक वह अपने घर नहीं लौटे। उनका पूरा समय सामाजिक और धार्मिक कार्यों में ही बीतता है।

विपक्ष को दी खुली चुनौती

सुनील बंसल ने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और अन्य विपक्षी नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर कोई यह साबित कर दे कि चंपत राय ने संपत्ति बनाई है, तो उनकी पूरी संपत्ति पर बुलडोजर चला दिया जाए और उसे अपने नाम कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि चंपत राय के पास संपत्ति के नाम पर सिर्फ एक थैला, एक कुर्ता और एक धोती है। उनका जीवन पूरी तरह सादगी से भरा हुआ है।

प्रोफेसर से बने राम मंदिर आंदोलन का अहम चेहरा

चंपत राय ने फिजिक्स में एमएससी करने के बाद बिजनौर के धामपुर स्थित आरएसएम डिग्री कॉलेज में फिजिक्स के लेक्चरर के रूप में अपना करियर शुरू किया था। छात्र जीवन से ही उनका जुड़ाव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से था। साल 1980 में उन्होंने नौकरी छोड़ दी और पूरी तरह संघ तथा विश्व हिंदू परिषद के पूर्णकालिक प्रचारक बन गए। राम मंदिर आंदोलन से लेकर मंदिर निर्माण और ट्रस्ट के गठन तक उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस्तीफे की खबरों पर बना हुआ है संशय

पिछले कुछ दिनों से चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की खबरें लगातार चर्चा में हैं। इस पर सुनील बंसल ने कहा कि अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। उनका कहना है कि अगर इस्तीफे की पेशकश की भी गई होगी, तो वह केवल नैतिक जिम्मेदारी के आधार पर होगी। वहीं, ट्रस्ट के पदाधिकारी गोपाल राव ने भी साफ कहा है कि इस्तीफे की खबरें सही नहीं हैं। फिलहाल पूरे मामले पर लोगों की नजर बनी हुई है।

Tags: champat raiRam Mandir
Share198Tweet124Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

First Reaction: राम मंदिर दान मामले में पहली बार सामने आई चंपत राय की प्रतिक्रिया, कहा- अंतिम रिपोर्ट के बाद दूंगा हर आरोप का उत्तर

First Reaction: राम मंदिर दान मामले में पहली बार सामने आई चंपत राय की प्रतिक्रिया, कहा- अंतिम रिपोर्ट के बाद दूंगा हर आरोप का उत्तर

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2026

Champat Rai First Reaction: अयोध्या के श्री राम मंदिर दान से जुड़ा मामला सामने आने के बाद लगातार सवालों और...

Resign or Not : राम मंदिर चढ़ावा मामले में बढ़ा सियासी घमासान, चंपत राय के इस्तीफे पर नए दावे

Resign or Not : राम मंदिर चढ़ावा मामले में बढ़ा सियासी घमासान, चंपत राय के इस्तीफे पर नए दावे

by SYED BUSHRA
जून 27, 2026

Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चढ़ावा मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी...

Ram Mandir Donation Case: SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा घटनाक्रम, चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

Ram Mandir Donation Case: SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा घटनाक्रम, चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

by SYED BUSHRA
जून 26, 2026

Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट सरकार को सौंपे जाने के...

Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद आठ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

by SYED BUSHRA
जून 26, 2026

Ram Mandir Chadawa Chori Case: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले में...

SIT Report : राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर जांच रिपोर्ट तैयार, कौन सी नई व्यवस्था की सिफारिश, SIT के खुलासे पर टिकी सबकी नजर

SIT Report : राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर जांच रिपोर्ट तैयार, कौन सी नई व्यवस्था की सिफारिश, SIT के खुलासे पर टिकी सबकी नजर

by Kirtika Tyagi
जून 22, 2026

Ram Mandir Donation Case SIT Report: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर देशभर में चर्चा...

Next Post
Iran Oil Discount Offer : ईरान ने की तेल बिक्री बढ़ाने की तैयारी तेज , भारतीय कंपनियों को मिला सस्ते दाम का प्रस्ताव , खुल गए नए रास्ते

Iran Oil Discount Offer : ईरान ने की तेल बिक्री बढ़ाने की तैयारी तेज , भारतीय कंपनियों को मिला सस्ते दाम का प्रस्ताव , खुल गए नए रास्ते

दिल्ली में कोचिंग संस्थानों पर CM Rekha Gupta हुई सख़्त,सुरक्षा नियम नहीं मानने वालों का लाइसेंस होगा बंद

दिल्ली में कोचिंग संस्थानों पर CM Rekha Gupta हुई सख़्त,सुरक्षा नियम नहीं मानने वालों का लाइसेंस होगा बंद

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist