रविवार, अक्टूबर 25, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

SA20 League पहले हफ्ते में ही रोमांच चरम पर,दर्शक ने लपका छक्का जीता लाखों का इनाम

SA20 लीग के दूसरे मैच में डरबन सुपर जायंट्स ने प्रिटोरिया कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में दो रन से हराया। एक दर्शक ने छक्के पर एक हाथ से कैच लपककर 90 लाख रुपये का इनाम जीता। अफगान स्पिनर नूर अहमद और क्रिस वोक्स की शानदार गेंदबाजी ने मैच का रुख पलटा।

by SYED BUSHRA
जनवरी 12, 2025
in खेल
SA20 match Durban Super Giants victory

SA20 League : दक्षिण अफ्रीका में SA20 लीग का आगाज गुरुवार, 9 जनवरी से हुआ। शुरुआती मैचों में चौकों और छक्कों की बारिश ने रोमांच को चरम पर पहुंचा दिया। शुक्रवार को डरबन सुपर जायंट्स (DSG) और प्रिटोरिया कैपिटल्स (PC) के बीच खेले गए मैच में DSG ने महज दो रन से रोमांचक जीत हासिल की। लेकिन मैच के दौरान एक ऐसा पल भी आया, जिसने दर्शकों का ध्यान पूरी तरह से अपनी ओर खींच लिया।

DSG की पारी के 17वें ओवर में ईथन बॉश गेंदबाजी करने आए। इसी ओवर में केन विलियमसन ने घुटने टेकते हुए गेंद को डीप मिड विकेट के पीछे छक्के के लिए भेजा। इस दौरान बाउंड्री के बाहर खड़े एक दर्शक ने एक हाथ से जबरदस्त कैच लपका। इस शानदार कैच ने उसे कैच अ मिलियन प्रतियोगिता के तहत 2 मिलियन दक्षिण अफ्रीकी रैंड (करीब 90 लाख रुपये) का इनाम दिला दिया।

RELATED NEWS

No Content Available

 एक बड़े इनाम का मौका

SA20 लीग के स्पॉन्सर ने कैच अ मिलियन प्रतियोगिता की घोषणा की थी। इसके तहत 18 वर्ष से अधिक आयु के दर्शक जो एक हाथ से साफ छक्के का कैच पकड़ते हैं, उन्हें एक मिलियन रैंड इनाम में मिलता है। यदि कैच लेने वाला दर्शक मैच से पहले प्रायोजक का ग्राहक हो, तो इनाम दोगुना हो जाता है। इस शानदार कैच की तारीफ करते हुए कमेंटेटर मार्क निकोलस ने कहा, अगर इनाम तिगुना भी हो जाए, तो यह कैच उसकी हकदार है!

डरबन सुपर जायंट्स ने हासिल की रोमांचक जीत

मैच में डरबन सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 4 विकेट पर 209 रन बनाए। केन विलियमसन ने 60 रन, ब्राइस पार्सन्स ने 47, और वियान मुल्डर ने 45 रन जोड़े। प्रिटोरिया कैपिटल्स के सेनुरन मुथुसामी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके।

210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रिटोरिया कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने 43 गेंदों में 7 छक्कों की मदद से 89 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने विल जैक्स (64 रन) के साथ 154 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। लेकिन आखिरी ओवर में PC को जीत के लिए 14 रन चाहिए थे, और टीम सिर्फ 11 रन बना पाई।

अफगान गेंदबाज का जलवा

PC की शानदार शुरुआत के बाद अफगान स्पिनर नूर अहमद और इंग्लैंड के क्रिस वोक्स ने बेहतरीन गेंदबाजी कर DSG को मैच में वापसी कराई। अहमद ने 34 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि वोक्स ने 42 रन देकर 2 विकेट झटके

Tags: Catch a Million competitionDurban Super Giants vs Pretoria CapitalsSA20 League

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Today Weather Update

दिल्ली-नोएडा में सुबह बनी शाम! बारिश से तर-बतर मैदान, पहाड़ों पर बर्फीली बहार, जानें आज के मौसम का हाल

आर्मी की तरह नियम-कानून से बंधे होते हैं अखाड़े के साधू, दोषी पाए जाने पर सुनाई जाती है ‘चिलम -साफी’ की सजा

आर्मी की तरह नियम-कानून से बंधे होते हैं अखाड़े के साधू, दोषी पाए जाने पर सुनाई जाती है ‘चिलम -साफी’ की सजा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India