रविवार, जुलाई 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

दिल्ली-नोएडा में सुबह बनी शाम! बारिश से तर-बतर मैदान, पहाड़ों पर बर्फीली बहार, जानें आज के मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है। इसमें बारिश और घना कोहरा शामिल है। हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जबकि हरियाणा और यूपी में भी बरसात और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

by Gulshan
जनवरी 12, 2025
in Latest News, देश
Today Weather Update
Share on FacebookShare on Twitter

Today Weather Update : देशभर के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ली है। उत्तर भारत में जारी शीतलहर के बीच अब बारिश ने हालात और चुनौतीपूर्ण बना दिए हैं। दिल्ली सहित कई जगहों पर आज सुबह से ही घने कोहरे का असर देखा गया। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जानिए, आज विभिन्न स्थानों का मौसम कैसा रहेगा।

कैसा होगा दिल्ली का मौसम आज ?

दिल्ली में आज भी बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। शनिवार शाम को भी दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई थी, जबकि न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार सुबह शहर को घने कोहरे की मोटी चादर ने ढक दिया, जिससे दृश्यता काफी घट गई। अनुमान है कि आज दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा। कोहरे के कारण कई फ्लाइट्स और ट्रेन सेवाओं पर असर पड़ा है।

RELATED NEWS

Today Weather update

प्रचंड गर्मी के बाद बरसेगी राहत की बारिश! आंधी-तूफान मचाएंगे कहर, जानें कैसा रहेगा आज के मौसम हाल ?

मई 24, 2025
Today Weather Update

Today Weather Update : यूपी में बढ़ी गर्मी, पारा 40 के पारा, जानें आज के मौसम का हाल…

मार्च 26, 2025

हिमाचल में बारिश के साथ बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप बना हुआ है, और मौसम विभाग ने रविवार को निचले और मैदानी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं, मध्यम और ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि 14 जनवरी 2025 की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें : पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री से हो रही बारिश, चलेगी आंधी-गिरेंगे ओले और यूपी में लगेगा सर्दी का ‘कर्फ्यू’

कैसा होगा यूपी का मौसम आज ?

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने हल्की बारिश और घने कोहरे की संभावना व्यक्त की है। विभाग के अनुसार, आज पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है, साथ ही घने कोहरे का भी अलर्ट जारी किया गया है। बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र और मिर्जापुर जैसे पूर्वी जिलों में कोहरा और बारिश होने के आसार हैं। वहीं, पश्चिमी यूपी के जिलों जैसे गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, मथुरा और एटा में भी बारिश होने की संभावना है।
Tags: Today Weather Update
Share198Tweet124Share50

Gulshan

Related Posts

Today Weather update

प्रचंड गर्मी के बाद बरसेगी राहत की बारिश! आंधी-तूफान मचाएंगे कहर, जानें कैसा रहेगा आज के मौसम हाल ?

by Gulshan
मई 24, 2025

Today Weather Update : देश के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों मौसम का रूप तेजी से बदल रहा है। एक...

Today Weather Update

Today Weather Update : यूपी में बढ़ी गर्मी, पारा 40 के पारा, जानें आज के मौसम का हाल…

by Gulshan
मार्च 26, 2025

Today Weather Update : उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव की संभावना है, खासकर आने वाले दिनों में तेज हवाओं...

Today Weather Update

Today Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में दो दिन बाद बारिश की संभावना, तेज हवाओं से लू का होगा असर

by Gulshan
मार्च 18, 2025

Today Weather Update : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना है। प्रदेश में आने वाले...

Today Weather Update

दिल्ली-NCR में खिली धूप, मगर पहाड़ों पर जमा माइनस तापमान, जानिए कैसा रहेगा आज के मौसम का हाल ?

by Gulshan
जनवरी 30, 2025

Today Weather Update : उत्तर भारत के अधिकांश शहरों में मौसम में काफी बदलाव आ चुका है। दिन के समय...

Today Weather Update

दिल्ली में बारिश से बढ़ेगी ठिठुरन, यूपी-बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें आज के मौसम का हाल 

by Gulshan
जनवरी 11, 2025

Today Weather Update : पूरे उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है, जिसमें दिल्ली भी...

Next Post
आर्मी की तरह नियम-कानून से बंधे होते हैं अखाड़े के साधू, दोषी पाए जाने पर सुनाई जाती है ‘चिलम -साफी’ की सजा

आर्मी की तरह नियम-कानून से बंधे होते हैं अखाड़े के साधू, दोषी पाए जाने पर सुनाई जाती है ‘चिलम -साफी’ की सजा

Chinese manjha accident

Uttar pradesh : चाइनीज मांझे से दर्दनाक घटना 27 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल की हुई मौत, एक अन्य व्यक्ति बाल बाल बचा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist