Weather North India: उत्तर भारत के लोगों को मौसम के बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। weather विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में 22 और 23 जनवरी को आंधी-बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इस बार फिर से मौसम के बदलते मिजाज से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। तेज हवाएं और बारिश का असर जनजीवन पर पड़ सकता है, जबकि कोहरे के कारण दृश्यता में कमी आ सकती है।
दिल्ली-एनसीआर में बारिश और आंधी का अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार और गुरुवार को यहां आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। बदले weather का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों और बच्चों पर पड़ सकता है। लोगों को मौसमी बीमारियों से बचने के लिए सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश-बर्फबारी
22 जनवरी को राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ बारिश हो सकती है। 23 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी का पूर्वानुमान है। पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
कोहरे का प्रकोप बरकरार
कोहरे को लेकर भी विभाग ने चेतावनी दी है। 24 जनवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में घना कोहरा छा सकता है। पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम और त्रिपुरा में रात और सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है। राजस्थान और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भी कोहरे का असर दिखेगा।
सतर्कता बरतने की सलाह
बदलते weather को देखते हुए यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वाहन चलाते समय दृश्यता कम होने पर सावधानी बरतें। बच्चों और बुजुर्गों को मौसम से बचाने के लिए गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें। किसान अपने फसलों को बारिश और आंधी से बचाने की तैयारी करें।
इस बार फिर उत्तर भारत में मौसम का बदलाव कई क्षेत्रों में जनजीवन को प्रभावित कर सकता है।