Sunday, November 22, 2026 4:17 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » क्राइम » नहीं रहीं नेपाल की कमला भंडारी, पत्थरों के बीच मिला वो कपड़ा, जिसे देख बेटे की आंखों से बहा दरिया

नहीं रहीं नेपाल की कमला भंडारी, पत्थरों के बीच मिला वो कपड़ा, जिसे देख बेटे की आंखों से बहा दरिया

Jalgaon Train Accident: जलगांव ट्रेन हादसे में 13 यात्रियों की मौत, 1 नेपाली महिला ने गंवाई जान, रेलवे ने दिए जांच के आदेश, अफवाह के चलते पुष्पक एक्सप्रेस से लोगों ने लगाई छलांग।

by Vinod
23/01/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। Jalgaon train accident latest news जलगांव के पचोरा इलाके में बुधवार को बड़ा रेल हादसा हुआ। मुम्बई से यूपी आ रही पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैली। जिसके कारण यात्रियों ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। दूसरी पटरी पर आ रही रेल की चपेट में आने से 13 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। पुष्पक ट्रेन में नेपाल की रहने वाली कमला भंडारी भी सवार थीं और उनकी भी हादसे में जान चली गई। कमला की मौत की जानकारी मिलने पर उनके पुत्र तपेंद्र घटनास्थल पर पहुंचे। पत्थरों के बीच मां को खोजते रहे और यही कहते सुनाई दिए कि साहब मेरी मां मरी नहीं बल्कि जिंदा हैं।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, यूपी की राजधानी लखनऊ से पुष्पक एक्सप्रेस मुम्बई के लिए रवाना हुई। ट्रेन से जैसे ही जलगांव के पास पहुंची, तभी किसी ने आग लगने की अफवाह फैला दी। आग की बात सुन बोगी में बैठे यात्री खौफजदा हो गए और चलती ट्रेन से छलांग लगानी शुरू कर दी। तभी दूसरी पटरी से आ रही ट्रेन की चपेट में यात्री आ गए। जिससे 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दो दर्जन से अधिक मुसाफिर घायल हो गए। सूचना पर रेलवे के अलावा पुलिस-प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में एडमिट करवाया। मरने वालों में नेपाल की कमला भंडारी भी थीं। कमला ने भी ट्रेन से छलांग लगाई थी। जिससे वह दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गई और उनकी मौत हो गई।

लोगों ने बंधाया ढांढस

कमला भंडारी की मौत के बाद उनके बेटे तपेंद्र जलगांव पहुंचे और जैसे ही तपेंद्र घटना स्थल पर पहुंचे, उन्होंने दुख और गुस्से में अपनी कार तोड़ डाली। अपनी मां का शव देखने के बाद तपेंद्र को उनकी मौत होने का यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब दुर्घटनास्थल पर उन्होंने अपनी मां का एक कपड़ा देखा तो उनका और उनके परिवार का दुख आंखों से दरिया बनकर बह निकला। दुख में डूबे तपेंद्र उस स्थल पर पड़े पत्थरों को एकत्रित कर रहे थे जहां पर उनकी मां का कपड़ा मिला था और खून के निशान थे। वे कपड़े और रेलवे की पटरी के बीच में पड़े पत्थर, मिट्टी में अपनी मां को ढूंढते हुए दिखे। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी और अन्य लोग उन्हें ढाढस बंधाने की कोशिश करते रहे।

RELATED NEWS

Jalgaon Train Accident

13 मौतों का जिम्मेदार कौन? सामने आई पुष्पक एक्सप्रेस हादसे की सनसनीखेज सच्चाई

January 23, 2025
Jalgaon Train Accident

महाराष्ट्र के जलगांव में बड़ा ट्रेन हादसा, पुष्पक एक्सप्रेस से उतरे यात्रियों पर चढ़ी कर्नाटक एक्सप्रेस

January 22, 2025

ट्रेन से नहीं ले जाएंगे मां का शव

इस हादसे के बाद जिला सामान्य अस्पताल में कमला भंडारी के शव का पोस्टमार्टम किया गया। प्रशासन ने शव को ट्रेन से नेपाल भेजने की व्यवस्था की है। तपेंद्र ने कहा कि वे उसी ट्रेन से अपनी मां का शव नहीं ले जाना चाहते जिसमें यह हादसा हुआ। उन्होंने सरकार और प्रशासन से अपील की है कि उनकी मां के शव को एंबुलेंस या एयर एंबुलेंस से ले जाने की व्यवस्था की जाए। फिलहाल प्रशासन ने बेटे की मांग पर उनकी मां के शव को एम्बूलेंस से भेजने की व्यवस्था की है।

रेलवे स्टेशन पर खींची थी मां की तस्वीर

कमला भंडारी के बेटे तपेंद्र ने लखनऊ में अपनी मां को पुष्पक एक्सप्रेस में बिठाया था। उन्हें ट्रेन में विदा करने से पहले तपेंद्र ने रेलवे स्टेशन पर उनकी एक तस्वीर ली थी। तब तपेंद्र भंडारी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह तस्वीर उनकी मां की अंतिम तस्वीर होगी। दुर्भाग्य से वह तस्वीर उनकी मां की आखिरी तस्वीर बन गई। बेटे ने बताया कि मां से फोन पर बात हुई थी। वह मुम्बई जाने के बाद दोबारा मुझसे बात करने को कहा था, लेकिन हादसे के कारण अब वह मेरे बीच नहीं रहीं। वह हमें अनाथ करके इस दुनिया से चली गई।

Related Posts

Jalgaon Train Accident

13 मौतों का जिम्मेदार कौन? सामने आई पुष्पक एक्सप्रेस हादसे की सनसनीखेज सच्चाई

January 23, 2025
Jalgaon Train Accident

महाराष्ट्र के जलगांव में बड़ा ट्रेन हादसा, पुष्पक एक्सप्रेस से उतरे यात्रियों पर चढ़ी कर्नाटक एक्सप्रेस

January 22, 2025
Next Post
Drug manufacturing

General knowledge: आखिर क्यों बिना कपड़े पहने करते है ड्रग्स बनाने का काम, जाने इसके पीछे का कारण

Minor girls escape

Shahjahanpur news: सेंटर से भागने के बाद नाबालिग लड़कियों से पूछताछ, काउंसलिंग का होगा इंतजाम

Delhi Election: आखिरकार लीक हो गई ‘खिचड़ी’, राहुल गांधी ने इस वजह से दिल्ली चुनाव से बनाई दूरी

Delhi Election: आखिरकार लीक हो गई ‘खिचड़ी’, राहुल गांधी ने इस वजह से दिल्ली चुनाव से बनाई दूरी

POPULAR POST

CM Yogi Mother Passed away:

CM Yogi Mother Passed away: मां के पार्थिव शरीर को देख भावुक हुए CM योगी, छलके आंसू; आज हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

November 20, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Javed Akhtar Statement: जावेद अख्तर के किस बयान पर भड़के मौलाना साजिद रशीदी,जानिए पूरा मामला

Javed Akhtar Statement: जावेद अख्तर के किस बयान पर भड़के मौलाना साजिद रशीदी,जानिए पूरा मामला

November 17, 2026
Kutch Road Accident

Kutch Accident : गुजरात में सेना के जवान के परिवारों पर टूटा कहर, कार-ट्रक की टक्कर में 7 की मौत

November 22, 2026
Ayodhya 14 Kosi Parikrama 2026

Ayodhya Traffic : 14 कोसी परिक्रमा के दौरान कहां कहां रहेगा वाहनों पर प्रतिबंध, जानिए कौन से रास्ते अपनाएं?

November 17, 2026
Aparajita Handa World Record

World Record :लखनऊ की बिटिया ने किया कमाल! किस पर भारतीय संस्कृति दिखाकर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया अपना नाम

November 18, 2026

LATEST

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

November 22, 2026
School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

November 22, 2026
Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

November 22, 2026
Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

November 22, 2026
Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

November 22, 2026
Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

November 22, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India