मंगलवार, अक्टूबर 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Delhi Election: आखिरकार लीक हो गई ‘खिचड़ी’, राहुल गांधी ने इस वजह से दिल्ली चुनाव से बनाई दूरी

Delhi Assembly Election 2025 Rahul Gandhi: दिल्ली की 70 सीटों को लेकर 5 फरवरी को वोटिंग होनी है, ऐसे में राजनीतिक दल के नेता चुनावी दंगल में उतर चुके हैं, लेकिन राहुल गांधी चुनावी समर से दूर हैं।

by Vinod
जनवरी 23, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। Delhi Assembly Election 2025 Rahul Gandhi दिल्ली विधानसभा चुनाव की डुगडुगी बज चुकी है। पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ लेकर अरविंद केजरीवाल समेत आप के दिग्गज नेता रैली, जनसभाएं कर रहे हैं पर कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी फिलहाल चुनाव से दूरी बनाए हुए हैं। राहुल गांधी की 3 प्रस्तावित रैली रद्द हो चुकी हैं। पिछले 2 दिन में तो राहुल गांधी की 2 रैली को बैक टू बैक रद्द किया गया है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी बीमारी के चनते दिल्ली चुनाव में जनसभाएं नहीं कर रहे हैं।

5 फरवरी को होगी वोटिंग

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग होगी। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों के नेता लाव-लश्कर के साथ चुनाव में उतर चुके हैं। 15 साल से दिल्ली की सत्ता से दूर कांग्रेस भी एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है और अरविंद केजरीवाल को घेर रही है। पर चुनावी अखाड़े से कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी दूरी बनाए ही हुए हैं। जिसकों लेकर बीजेपी हमलावर है और कांग्रेस-आप की मिलीभगत का आरोप लगा रही है। वहीं कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि राहुल गांधी बीमार चल रहे हैं और ठीक होने के बाद वह चुनाव में जनसभाएं करेंगे।

RELATED NEWS

BRICS Summit Luxury Cars

BRICS Summit: दिल्ली में विदेशी मेहमानों के लिए लग्जरी कारों की मांग बढ़ी, किराया लाखों तक पहुंचा

सितम्बर 11, 2026
राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

सितम्बर 8, 2026

तीनों रैलियां रद्द

बता दें, राहुल गांधी ने अब तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सिर्फ एक रैली सीलमपुर में की है। इस रैली में राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा था। इसके बाद राहुल की रैली नई दिल्ली सीट, सदर बाजार और मुस्तफाबाद में लगाई गई, लेकिन तीनों ही जगह राहुल की रैली रद्द हो गई। मुस्तफाबाद और सदर बाजार में तो रैली रद्द करने की घोषणा ऐन वक्त में की गई। दोनों जगहों पर पोस्टर से लेकर मंच तक तैयार हो चुके थे। कार्यकर्ताओं के अलावा जनसभा में लोग भी पहुंचे थे। राहुल गांधी के नहीं आने से कार्यकर्ताओं के चेहरे उतर गए।

बीमारी के कारण नहीं आए राहुल गांधी

कांग्रेस ने राहुल गांधी की रैली रद्द करने के पीछे स्वास्थ्य को वजह बताया है, लेकिन कांग्रेस की दलील पर इसलिए भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी है। 2 दिन पहले राहुल बेलगावी जाने वाले थे, लेकिन नहीं जा पाए। राहुल ने वहां अपनी जगह प्रियंका गांधी को भेज दिया। दिल्ली में कांग्रेस के सभी बड़े नेता रहते हैं। राहुल के अलावा सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे भी हाईकमान की तरफ से स्टार प्रचारक हैं। कहा जा रहा है कि राहुल अपनी जगह इनमें से किसी एक को भेज सकते थे, लेकिन कांग्रेस ने रैली रद्द करने का ही फैसला कर लिया।

2021 में कुछ ऐसा ही हुआ

2021 में राहुल गांधी ने इसी तरह बंगाल में अपनी सभी रैलियां धीरे-धीरे रद्द कर दी थीं। उस वक्त राहुल गांधी सीधे तो नहीं लेकिन पर्दे के पीछे से ममता बनर्जी को समर्थन देने के लिए अपनी रैली रद्द कर दी थी। बाद में राहुल की रैली को लेकर कांग्रेस की मीटिंग में घमासान भी हुआ था। राहुल गांधी की लगातार रद्द हो रही रैली को लेकर बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद ने निशाना साधा है। प्रसाद का कहना है कि राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल में नए सिरे से गठजोड़ की कवायद हो रही है। यही वजह है कि कांग्रेस मैदान में निष्क्रिय हो गई है।

बीजेपी ने ली चुटकी

बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद ने आगे कहा कि कांग्रेस के अधिकांश बड़े नेता चुनाव में सक्रिय रूप से प्रचार नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सिर्फ संदीप दीक्षित को छोड़ दिया है। दीक्षित अकेले ही मैदान में आम आदमी पार्टी से लड़ रहे हैं। वहीं राहुल गांधी के रैली नहीं होने से सोशल मीडिया पर भी लोग लिख रहे हैं। बड़ी संख्या में यूजर्स लिख रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी की दोस्ती कुछ खास है। राहुल गांधी इसी वजह से खुद को दिल्ली चुनाव से अलग किए हुए है।

Tags: ARVIND KEJRIWALCongressDelhiDelhi Assembly Election 2025Delhi ElectionsRahul Gandhi
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

BRICS Summit Luxury Cars

BRICS Summit: दिल्ली में विदेशी मेहमानों के लिए लग्जरी कारों की मांग बढ़ी, किराया लाखों तक पहुंचा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 11, 2026

 BRICS Summit Luxury Cars:दिल्ली में 12 सितंबर से होने वाले BRICS सम्मेलन की तैयारियों के बीच लग्जरी कारों की मांग...

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Rahul Gandhi Flight Go Around:दिल्ली से लखनऊ आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 को मंगलवार दोपहर लखनऊ के चौधरी...

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को छात्रों के पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला...

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 16, 2026

Independence Day 2026: नई दिल्ली में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान...

Next Post
100 कमांडो के घेरे में रहते थे अरविंद केजरीवाल, जानिए आप संयोजक की सिक्योरिटी से क्यों हटाए गए पंजाब पुलिस के जवान

100 कमांडो के घेरे में रहते थे अरविंद केजरीवाल, जानिए आप संयोजक की सिक्योरिटी से क्यों हटाए गए पंजाब पुलिस के जवान

मंगलवार का राशिफल : 10 दिसंबर को हनुमान जी की कृपा से होंगे खास लाभ, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Aaj Ka Rashifal : धन लाभ के संकेत! जानें शुक्रवार का दिन किसके लिए रहेगा भाग्यशाली? यहां पढ़ें अपना राशिफल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In