Monday, November 16, 2026 10:16 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Bhandara Ordinance Factory blast: भंडारा में बड़ा हादसा… 8 की मौत, 7 घायल, जांच जारी

Bhandara Ordinance Factory blast: भंडारा में बड़ा हादसा… 8 की मौत, 7 घायल, जांच जारी

भंडारा: महाराष्ट्र के भंडारा जिले की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में भयानक विस्फोट हुआ, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और 7 घायल हो गए। धमाके की गूंज 7 किलोमीटर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

by Mayank Yadav
24/01/2025
Bhandara

Bhandara Ordinance Factory blast: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे फैक्ट्री के सी सेक्शन की बिल्डिंग नंबर 23 में जोरदार विस्फोट हुआ। हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। धमाके की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसकी आवाज़ 5-7 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। धमाके के बाद आग और धुएं के बादल आसमान में छा गए, जिससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी

धमाके की सूचना मिलते ही Bhandara पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। घायलों को तुरंत पास के Bhandara अस्पताल में भर्ती कराया गया। Bhandara  जिला प्रशासन ने कहा कि एसडीआरएफ और नागपुर नगर निगम की टीमों को भी राहत कार्य में लगाया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर बताया कि फैक्ट्री की छत गिरने से कई मजदूर मलबे में फंस गए थे। 13-14 लोगों में से 5 को सुरक्षित निकाला गया है।

भंडारा की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, अब तक 8 की मौत, 7 घायल। बचाव कार्य जारी, @NDRFHQ और स्थानीय प्रशासन ने संभाला मोर्चा। मुख्यमंत्री @Dev_Fadnavis ने हादसे पर दुख जताया। हादसे के कारणों की जांच जारी।

#BhandaraBlast #MaharashtraNews pic.twitter.com/o5XKAm8cid

— The MidPost (@the_midpost) January 24, 2025

RELATED NEWS

No Content Available

नितिन गडकरी ने रखा मौन 

फैक्ट्री के सी सेक्शन में विस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। माना जा रहा है कि फैक्ट्री में रखे विस्फोटक सामग्री के कारण यह हादसा हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास की इमारतों में कंपन महसूस की गई। धमाके के बाद कंपनी के बाहर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए।

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुए भीषण विस्फोट में 8 लोगों की मौत हो गई है और 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जैसा कि केंद्रीय मंत्री @nitin_gadkari ने जानकारी दी। विस्फोट सुबह 10 बजे आरके ब्रांच सेक्शन में हुआ, जिससे फैक्ट्री की छत गिर गई और 10 लोग मलबे में फंस गए। राहत कार्य तेजी से चल रहा है, जिसमें एसडीआरएफ, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें शामिल हैं। अब तक 2 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। विस्फोट के कारणों की जांच जारी है, और प्रशासन मामले की गहनता से जांच कर रहा है।

मुख्यमंत्री का बयान और प्रशासन की प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री फडणवीस ने घटना पर दुख जताते हुए जिला प्रशासन को हरसंभव मदद पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सहायता राशि देने की भी घोषणा की है।

इस भयावह विस्फोट ने स्थानीय लोगों को सदमे में डाल दिया है। नागरिकों ने सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाए हैं और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।

जांच एजेंसियां विस्फोट के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी हैं। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री प्रशासन ने कहा है कि जल्द ही विस्फोट के कारणों पर आधिकारिक रिपोर्ट जारी की जाएगी।

यहां पढ़ें: वक्फ पर JPC की बैठक में बवाल.. बुलाए गए मार्शल, ओवैसी-कल्याण सहित 10 विपक्षी सांसद सस्पेंड

Related Posts

No Content Available
Next Post
Up Foundation Day Special: उत्तर प्रदेश के ऐसे ज़िले जहाँ लगते हैं हर साल सब से ज़्यादा मेले,चलिए जानते हैं

Up Foundation Day Special: उत्तर प्रदेश के ऐसे ज़िले जहाँ लगते हैं हर साल सब से ज़्यादा मेले,चलिए जानते हैं

Mahakhumb 2025 : मौनी अमावस्या के बाद आखिरी अमृत स्नान की तैयारी शुरू, जानें नागा साधु कहां करेंगे अगली तपस्या?

Mahakhumb 2025 : मौनी अमावस्या के बाद आखिरी अमृत स्नान की तैयारी शुरू, जानें नागा साधु कहां करेंगे अगली तपस्या?

tarrak mheta ka ulta chasma

TRP में बड़ा उलटफेर, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को छोड़ा पीछे

POPULAR POST

Job Alert : यूपी के युवाओं के लिए योगी का बड़ा ऐलान, 26 जनवरी तक 1 लाख सरकारी नौकरियां का जारी हुआ फ़रमान

Job Alert : यूपी के युवाओं के लिए योगी का बड़ा ऐलान, 26 जनवरी तक 1 लाख सरकारी नौकरियां का जारी हुआ फ़रमान

November 12, 2026
Delhi -NCR : स्मॉग से सुरक्षा बजट में कार,  किस में है PM2.5 फिल्टर, प्यूरीफायर, जानिए कीमत और EMI

Delhi -NCR : स्मॉग से सुरक्षा बजट में कार, किस में है PM2.5 फिल्टर, प्यूरीफायर, जानिए कीमत और EMI

November 13, 2026
BJP Strategy : मथुरा में भाजपा का दो दिवसीय महामंथन, क्या चुनाव से पहले बदलेगी पूरी रणनीति?

BJP Strategy : मथुरा में भाजपा का दो दिवसीय महामंथन, क्या चुनाव से पहले बदलेगी पूरी रणनीति?

November 16, 2026
Chhath Puja Expressway Safety

Chhath Special : छठ पर घर लौटने वालों के लिए योगी सरकार का बड़ा इंतजाम, एक्सप्रेसवे पर विशेष इंतजाम

November 11, 2026
Peace Talks : रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए भारत ने चली बड़ी कूटनीतिक चाल, पुतिन और जेलेंस्की के सामने रखे कौन से प्रस्ताव?

Peace Talks : रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए भारत ने चली बड़ी कूटनीतिक चाल, पुतिन और जेलेंस्की के सामने रखे कौन से प्रस्ताव?

November 11, 2026
Political Surprise : वोट के लिए कुछ भी करेगा, BJP के दिग्गज नेता ने मंच से पढ़ा इस्लाम का पहला कलमा

Political Surprise : वोट के लिए कुछ भी करेगा, BJP के दिग्गज नेता ने मंच से पढ़ा इस्लाम का पहला कलमा

November 14, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India