Wednesday, May 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home महाकुंभ 2025

Mahakumbh 2025: “अब मैं सम्पूर्ण महसूस कर रहा हूँ” महाकुंभ में पवित्र स्नान के बाद सुनील ग्रोवर ने कही ये बात

सुनील ग्रोवर महाकुंभ 2025 में पवित्र डुबकी लगाने प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने गंगा स्नान करते हुए एक भावुक कैप्शन लिखा, जिसमें उन्होंने इस अनुभव को दिव्य और संपूर्ण महसूस किया। महाकुंभ में शामिल होकर सुनील ने आस्था और भक्ति का महत्व महसूस किया।

by Sadaf Farooqui
January 28, 2025
in महाकुंभ 2025
Share on FacebookShare on Twitter

MahaKumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में इस बार देश दुनिया के कई श्रद्धालु और बड़े से बड़े सेलिब्रिटी भी शामिल हो रहे हैं। इस महाकुंभ में आस्था और श्रद्धा की डुबकी लगाने के लिए बॉलीवुड और टीवी जगत के सितारे भी पहुंच रहे हैं। अनुपम खेर, रेमो डिसूजा, गुरु रंधावा जैसे कई प्रसिद्ध नाम पहले ही संगम में डुबकी लगा चुके हैं। अब इस कड़ी में एक और बड़ा नाम जुड़ गया है, वह है प्रसिद्ध कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर।

दिव्य, दैवीय, ईश्वरीय! महाकुंभ

सुनील ग्रोवर महाकुंभ में अपनी कॉमेडी की दुनिया से दूर, एक श्रद्धालु की तरह पूरी तरह से भक्ति और आस्था में डूबे हुए दिखाई दिए। उन्होंने गंगा स्नान करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें वह पूरी तरह से आस्था में लीन नजर आ रहे थे। इस वीडियो के साथ उन्होंने एक भावुक और सुंदर कैप्शन भी लिखा।

RELATED NEWS

No Content Available

सुनील ग्रोवर ने लिखा, दिव्य, दैवीय, ईश्वरीय महाकुंभ 2025 में यहां आकर मैं पवित्र महसूस कर रहा हूं। इस जल में डुबकी लगाकर धन्य महसूस कर रहा हूं, जिसका मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा था। इस पवित्र जल में कितने ही साधु, संत, ऋषि, मुनि, महात्मा हजारों सालों से आते रहे हैं। मुझे लगता है कि मैं अब संपूर्ण हूं। हर किसी का आभार जिन्होंने मुझे यहां तक पहुंचने में मदद की। जय हो!

सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन

सुनील ग्रोवर का यह अनुभव महाकुंभ की महत्ता को और भी खास बना देता है। महाकुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है, जहां हर साल लाखों लोग एक साथ एकत्रित होते हैं और पवित्र संगम में स्नान करते हैं। यह मेला भारत के हिन्दू धर्म का एक अहम हिस्सा है और यहां श्रद्धालु अपने पापों से मुक्ति के लिए और भगवान के साथ अपने संबंध को मजबूत करने के लिए डुबकी लगाते हैं।

ये भी पढ़ें:- Deep Seek AI: दुनियाभर में तहलका मचाने वाला है आख़िर ये Deep Fake Al ? चलिए आपको बताते हैं इसके बारे में कुछ बातें

दिन प्रतिदिन बढ़ती भीड़

महाकुंभ का आयोजन हर 12 साल में एक बार होता है, और इसे लेकर पूरे देश में एक विशेष उत्साह होता है। प्रयागराज में चल रहे इस महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लोग दूर दूर से इस पवित्र आयोजन का हिस्सा बनने के लिए आ रहे हैं और हर कोई इस महान अवसर का अनुभव अपने जीवन के सबसे खास क्षण के रूप में मानता है।

सुनील ग्रोवर का महाकुंभ में डुबकी लगाना दर्शाता है कि वह भी इस पवित्र अवसर को लेकर कितने श्रद्धालु हैं। इसके अलावा, यह भी दिखाता है कि कोई भी व्यक्ति चाहे वह किसी भी पेशे से हो, जब आस्था की बात आती है तो वह सभी भक्ति और श्रद्धा से जुड़ा होता है।
महाकुंभ में सुनील का यह अनुभव उन सभी के लिए प्रेरणादायक है जो इस आयोजन को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का सपना देख रहे हैं। यह साबित करता है कि आस्था और भक्ति किसी भी दुनिया से बड़ी होती है।

Tags: Mahakumbhreligious festivalSunil Grover
Share198Tweet124Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

No Content Available
Next Post
Jewar Airport

Noida International Airport: नोएडा एयरपोर्ट का ट्रायल रन हुआ सफल,17 अप्रैल से शुरू होगी पहली उड़ान

Nothing Phone 3

Nothing phone launch: Nothing Phone 3 और Phone 3a 4 मार्च 2025 को लॉन्च, नई डिज़ाइन और AI फीचर्स के साथ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist