Aaj Ka Rashifal : आज 29 जनवरी 2025 का दिन कई राशियों के लिए विशेष होगा। गणेश भगवान की कृपा से कुछ लोगों को सफलता और खुशियों का वरदान मिलेगा, तो वहीं कुछ को अपने प्रयासों में संयम और धैर्य रखने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं आज का राशिफल और किन राशियों पर रहेगी भगवान गणेश की विशेष कृपा।
मेष (Aries)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता से भरा रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें, दिन शुभ रहेगा। साथ ही गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं।
वृषभ (Taurus)
आज वृषभ राशि के जातकों को वित्तीय मामलों में लाभ होगा। कोई रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और ज़रूरी कार्य सुबह के समय निपटाने की कोशिश करें। भगवान गणेश को सफेद फूल अर्पित करें।
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों को आज अपने कार्यों में सतर्क रहने की जरूरत है। छोटी-छोटी समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लें। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।साथ ही गणेश जी को बेसन के लड्डू चढ़ाएं।
कर्क (Cancer)
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। व्यापार में लाभ होगा और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। यात्रा के योग बन सकते हैं। साथ ही गणपति मंत्र का 108 बार जाप करें।
सिंह (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। मेहनत का फल मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। किसी करीबी से मदद मिल सकती है। साथ ही भगवान गणेश को गुड़ और चने का भोग लगाएं।
कन्या (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। साथ ही गणेश जी को सिंदूर चढ़ाएं और आरती करें।
तुला (Libra)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। वित्तीय स्थिति मजबूत होगी और कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने का समय अनुकूल है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। साथ ही भगवान गणेश को लाल चंदन अर्पित करें।
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। काम में अड़चने आ सकती हैं, लेकिन शाम तक स्थितियां बेहतर होंगी। साथ ही गणेश जी को नारियल चढ़ाएं।
धनु (Sagittarius)
धनु राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। साथ ही भगवान गणेश को पीले फूल अर्पित करें।
मकर (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। काम में थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन मेहनत से सफलता जरूर मिलेगी। साथ ही भगवान गणेश को दूर्वा और लड्डू अर्पित करें।
कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग हैं। दोस्तों से मुलाकात मन खुश करेगी। साथ ही गणेश जी को हल्दी का तिलक लगाएं।
मीन (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। साथ ही भगवान गणेश को केसर मिश्रित दूध का भोग लगाएं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. News1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है. यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें.