रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मेरठ

Meerut News: छोटी सी बात बनी जानलेवा, 200 रुपये के विवाद में युवक की हत्या पिता ने भी सदमे में तोड़ा दम

मेरठ के जय भीम नगर में 200 रुपये के विवाद में चार लोगों ने होशियार सिंह की ईंट-पत्थरों से पिटाई कर हत्या कर दी। बेटे की मौत के सदमे में 70 वर्षीय पिता ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

by Ahmed Naseem
जनवरी 29, 2025
in मेरठ
Meerut Murder Case
Share on FacebookShare on Twitter

Meerut News: मेरठ के भावरपुर थाना इलाके के जय भीम नगर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 9 जनवरी को महज 200 रुपये के विवाद में चार लोगों ने 40 साल के होशियार सिंह वाल्मीकी को ईंट-पत्थर और लाठियों से बुरी तरह पीट दिया।

अस्पताल में 18 दिन बाद मौत

गंभीर चोटों के चलते होशियार सिंह को मेरठ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब 18 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया।

RELATED NEWS

Meerut Salawa Major Dhyan Chand Sports University

योगी का ‘खेला’: अब मैदान के साथ-साथ विवि में भी दहाड़ेंगे यूपी के खिलाड़ी!

जनवरी 22, 2026
Meerut Kapsaad Case

मेरठ कपसाड़ कांड: ममता पर भारी पड़ा जुनून, बेटी के सामने ही मां का कत्ल

जनवरी 11, 2026

पिता भी सह नहीं पाए बेटे की मौत का गम

बेटे की मौत की खबर ने उनके 70 वर्षीय पिता को झकझोर कर रख दिया। सदमे में आने के दो दिन बाद 20 जनवरी को उनका भी निधन हो गया।

क्या था विवाद?

होशियार सिंह के भाई अमित वाल्मीकी ने बताया कि उनका भाई पड़ोसी विकास कुमार से 500 रुपये उधार लिए हुए था। इनमें से 300 रुपये चुका दिए गए थे, लेकिन बची हुई रकम को लेकर विवाद हो गया। विकास और उसके साथियों ने मेरे भाई को घर से बुलाया और खाली प्लॉट में ले जाकर पीटा। सिर और पेट में लगी चोटें जानलेवा साबित हुईं,और वह दर्द बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने की कार्रवाई

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ IPC की धारा 302 (हत्या) और 341 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है। विकास कुमार (24) और लाला (23) को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं।

परिवार की अपील

अमित ने भावुक होकर कहा हमारे परिवार ने जो दर्द सहा है, वो किसी और को न सहना पड़े। हम बस यही चाहते हैं कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि ऐसे जघन्य अपराध करने वालों को सबक मिल सके। इंसाफ से ही हमारे परिवार को थोड़ी शांति मिल सकेगी।

पुलिस का आश्वासन

सीओ नविना शुक्ला ने कहा, फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। हम इस मामले में सख्त कदम उठा रहे हैं।

Tags: 200 disputefather deathMeerutmurder
Share197Tweet123Share49

Ahmed Naseem

Related Posts

Meerut Salawa Major Dhyan Chand Sports University

योगी का ‘खेला’: अब मैदान के साथ-साथ विवि में भी दहाड़ेंगे यूपी के खिलाड़ी!

by Mayank Yadav
जनवरी 22, 2026

Meerut Salawa Major Dhyan Chand Sports University: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ के सलावा में राज्य के...

Meerut Kapsaad Case

मेरठ कपसाड़ कांड: ममता पर भारी पड़ा जुनून, बेटी के सामने ही मां का कत्ल

by Mayank Yadav
जनवरी 11, 2026

Meerut Kapsaad Case: मेरठ के सरधना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी पारस...

Meerut murder case:

कातिल बीवी, आशिक और सीमेंट वाला ड्रम: मेरठ के सबसे डरावने कत्ल की फिल्मी दास्तान!

by Mayank Yadav
जनवरी 5, 2026

Meerut murder case: मेरठ का चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड, जिसे 'नीला ड्रम कांड' के नाम से जाना जाता है, एक...

Meerut

दरोगा-सिपाही को भारी पड़ा सादे कपड़ों का शौक, ग्रामीणों ने बना दिया ‘मुर्गा’, अब SSP ने भी नापा!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 26, 2025

Meerut Police attack: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सठला गांव में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना...

Meerut

मेरठ में BLO ने खाया ज़हर: सुपरवाइज़र पर ‘सस्पेंड-FIR’ की धमकी का आरोप, अस्पताल में हंगामा

by Mayank Yadav
दिसम्बर 3, 2025

Meerut BLO SIR Form Suicide Attempt: मेरठ में SIR (स्पेशल समरी रिविज़न) की तैयारी में जुटे बूथ लेवल ऑफिसर (BLO)...

Next Post
Mahakumbh Stampede: आखिरकार CM योगी ने कर दिया खुलासा, इस वजह से महाकुंभ में हुआ हादसा

Mahakumbh Stampede: आखिरकार CM योगी ने कर दिया खुलासा, इस वजह से महाकुंभ में हुआ हादसा

हां ऐसे ही थे SI अंजनी कुमार राय, महाकुंभ की पहरेदारी के वक्त जांबाज ‘सिंघम’ को गंवानी पड़ी जान

हां ऐसे ही थे SI अंजनी कुमार राय, महाकुंभ की पहरेदारी के वक्त जांबाज ‘सिंघम’ को गंवानी पड़ी जान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist