सोमवार, अगस्त 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

‘Made in India AI mission’भारत की नई तकनीकी क्रांति कैसे अमेरिका और चीन को देगी टक्कर

भारत सरकार ने 'मेड इन इंडिया एआई' मिशन शुरू किया है, जिससे देश एआई तकनीक में आत्मनिर्भर बनेगा। भारत अपना खुद का जेनरेटिव एआई मॉडल बनाएगा, इस मिशन में एडवांस GPU चिप्स और सस्ती कंप्यूट सुविधाएं मिलेंगी, जिससे स्टार्टअप्स और रिसर्चर्स को फायदा होगा।

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 1, 2025
in देश, राष्ट्रीय
India AI mission
Share on FacebookShare on Twitter

 India AI mission-भारत सरकार ने ‘मेड इन इंडिया एआई’ मिशन की शुरुआत की है। इसका मकसद है देश को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में आत्मनिर्भर बनाना और दुनिया के बड़े देशों के साथ मुकाबला करना। इस मिशन के तहत, भारत अपना खुद का जेनरेटिव एआई मॉडल बनाएगा, जो अमेरिकी ChatGPT और चीनी DeepSeek जैसे मॉडलों को टक्कर देगा। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह मॉडल साल के अंत तक तैयार हो जाएगा।

क्यों खास है इंडिया एआई मिशन?

यह योजना भारत के वैज्ञानिकों, स्टार्टअप्स और उद्योगों को अत्याधुनिक एआई तकनीक देने के लिए बनाई गई है। इसमें दुनिया के सबसे शक्तिशाली एआई चिप्स इस्तेमाल किए जाएंगे, जिनमें 1,480 NVIDIA H200 GPU, 12,896 NVIDIA H100 GPU और 742 MI325 और MI325X GPU शामिल हैं।

RELATED NEWS

Elon Musk का बड़ा दावा, 2036 तक खत्म हो जायेगी पैसे की जरूरत, क्या AI और रोबोट बदल देंगे पूरी अर्थव्यवस्था

Elon Musk का बड़ा दावा, 2036 तक खत्म हो जायेगी पैसे की जरूरत, क्या AI और रोबोट बदल देंगे पूरी अर्थव्यवस्था

जुलाई 27, 2026
OpenAI का खुला चैलेंज, GPT-5.6 की सुरक्षा में खामी खोजने वाले रिसर्चर्स को मिलेगा  50,000 डॉलर का  इनाम

OpenAI का खुला चैलेंज, GPT-5.6 की सुरक्षा में खामी खोजने वाले रिसर्चर्स को मिलेगा 50,000 डॉलर का इनाम

जुलाई 14, 2026

ये भी पढ़े-Union budget 2025 : कौन है भारत की अर्थव्यवस्था के रथ के सारथी, बजट बनाने वाली टीम के प्रमुख सदस्य

अगर तुलना करें, तो चीन के DeepSeek मॉडल को सिर्फ 2,000 GPU पर ट्रेनिंग दी गई थी, जबकि OpenAI का ChatGPT 25,000 GPU पर प्रशिक्षित हुआ था। इससे साफ है कि भारत का एआई मिशन काफी मजबूत है।

GPU प्रोवाइडर्स की भूमिका

इस योजना को सफल बनाने के लिए कई कंपनियां मिलकर काम कर रही हैं। जियो प्लेटफॉर्म्स, टाटा कम्युनिकेशंस, योट्टा और नेक्स्टजेन डेटा सेंटर इस मिशन के बड़े सहयोगी हैं। अब तक 15,000 हाई-एंड GPU खरीदे जा चुके हैं, जिनमें से 10,000 GPU पहले से ही तैयार हैं, और बाकी जल्द ही जोड़े जाएंगे।

इस मिशन से रिसर्चर्स, स्टार्टअप्स और बिजनेस सेक्टर को आधुनिक तकनीक मिलेगी, जिससे वे बेहतर और तेज़ काम कर सकेंगे।

दुनिया की सबसे सस्ती एआई सुविधा

भारत सरकार ने इस मिशन को किफायती बनाने पर भी ध्यान दिया है। मंत्री वैष्णव के अनुसार, इंडिया एआई कंप्यूट सुविधा दुनिया की सबसे सस्ती होगी। भारत में एआई कंप्यूट का खर्च ₹115.85 प्रति GPU घंटा तय किया गया है, जबकि बाकी दुनिया में यही खर्च $2.5-$3 (₹200-250) प्रति GPU घंटा होता है।

खास बात यह है कि छात्रों और शिक्षाविदों को 40% की छूट मिलेगी, जिससे वे यह सुविधा ₹100 प्रति GPU घंटा से भी कम में इस्तेमाल कर सकेंगे।

भारत का अपना एआई मॉडल

भारत सरकार ने अपने खुद के फाउंडेशनल एआई मॉडल पर काम शुरू कर दिया है। यह मॉडल भारतीय भाषाओं और संस्कृति के अनुकूल होगा। इसके लिए सरकार ने डेवलपर्स को प्रस्ताव भेजने के लिए आमंत्रित किया है। साथ ही, एआई मॉडल को ट्रेनिंग देने के लिए सरकार ने एक ओपन डेटा प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जहां अलग-अलग सेक्टर का डेटा उपलब्ध कराया जाएगा।

‘मेड इन इंडिया एआई’ मिशन भारत के लिए एक बड़ा कदम है। इससे न केवल देश तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनेगा, बल्कि एआई के क्षेत्र में दुनिया से मुकाबला करने के लिए भी तैयार होगा। यह मिशन भारतीय भाषाओं और संस्कृतियों के अनुसार एआई समाधान तैयार करेगा, जिससे देश के हर कोने में एआई तकनीक का फायदा पहुंच सकेगा।

Tags: artificial intelligenceIndia AItechnology advancement
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Elon Musk का बड़ा दावा, 2036 तक खत्म हो जायेगी पैसे की जरूरत, क्या AI और रोबोट बदल देंगे पूरी अर्थव्यवस्था

Elon Musk का बड़ा दावा, 2036 तक खत्म हो जायेगी पैसे की जरूरत, क्या AI और रोबोट बदल देंगे पूरी अर्थव्यवस्था

by Kirtika Tyagi
जुलाई 27, 2026

AI Economy : दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपतियों में शामिल एलन मस्क ने भविष्य की अर्थव्यवस्था को लेकर एक ऐसा...

OpenAI का खुला चैलेंज, GPT-5.6 की सुरक्षा में खामी खोजने वाले रिसर्चर्स को मिलेगा  50,000 डॉलर का  इनाम

OpenAI का खुला चैलेंज, GPT-5.6 की सुरक्षा में खामी खोजने वाले रिसर्चर्स को मिलेगा 50,000 डॉलर का इनाम

by Kirtika Tyagi
जुलाई 14, 2026

GPT-5.6 Bio Bug Bounty Program: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI ने साइबर सिक्योरिटी और एआई रिसर्च से जुड़े विशेषज्ञों के...

AI की मदद से किया साइबर हमला!  15 साल की छोटी उम्र में किया इतना बड़ा काम

AI की मदद से किया साइबर हमला! 15 साल की छोटी उम्र में किया इतना बड़ा काम

by Sadaf Farooqui
जुलाई 12, 2026

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज कई क्षेत्रों में तेजी से इस्तेमाल हो रहा है। सरकारी और निजी संस्थानों से लेकर आम...

क्या है साइबरकॉन्ड्रिया ? इस के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई विशेषज्ञों की चिंता

क्या है साइबरकॉन्ड्रिया ? इस के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई विशेषज्ञों की चिंता

by Sadaf Farooqui
जून 13, 2026

Health Anxiety: डिजिटल दौर में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी हासिल करना पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है। इंटरनेट और...

AI Computer-Use Agents कर रहे खतरनाक गलतियां, रिसर्च में सामने आई चौंकाने वाली बातें

AI Computer-Use Agents कर रहे खतरनाक गलतियां, रिसर्च में सामने आई चौंकाने वाली बातें

by Sadaf Farooqui
मई 21, 2026

Artificial Intelligence: आज के समय में कंप्यूटर पर काम करने के लिए तेजी से AI आधारित सिस्टम्स का इस्तेमाल बढ़...

Next Post
Budget 2025: वित्तमंत्री ने किसानों को दी बड़ी सौगात, जानिए अब KCC धारकों को कितनी मिलेगी राशि

Budget 2025: वित्तमंत्री ने किसानों को दी बड़ी सौगात, जानिए अब KCC धारकों को कितनी मिलेगी राशि

Budget 2025

वित्त मंत्री की बड़ी घोषणा, किसानों के लिए KCC लिमिट बढ़कर हुई 5 लाख

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist