Nirmala Sitharaman Budget Day : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हैंडलूम प्रेम एक बार फिर 2024 के बजट के मौके पर चर्चा में है। आपको बता दें कि इस बार उन्होंने सफेद रंग की साड़ी पहनी, जिसके किनारों पर खूबसूरत गोल्डन कढ़ाई थी। जिसकी खास बात यह है कि यह साड़ी पद्मश्री सम्मानित मिथिला कलाकार दुलारी देवी ने उन्हें भेंट की थी। जब सीतारमण मधुबनी स्थित मिथिला आर्ट इंस्टीट्यूट पहुंचीं, तब दुलारी देवी ने उनसे मुलाकात कर इस साड़ी को बजट के दिन पहनने का आग्रह किया था, जिसे वित्त मंत्री ने विनम्रता से स्वीकार किया।
दुलारी देवी मिथिला कला की प्रसिद्ध हस्ती हैं और उन्हें 2021 में कला क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वित्त मंत्री के इस चुनाव ने एक बार फिर भारतीय हैंडलूम और पारंपरिक कारीगरी को राष्ट्रीय मंच पर गौरव दिलाया है सीतारमण का हैंडलूम प्रेम नया नहीं है। 2019 में पहली बार बजट पेश करते हुए उन्होंने बजट ब्रीफकेस के बजाय पारंपरिक बहीखाता लिया था और गुलाबी मंगलगिरि सिल्क की साड़ी पहनी थी।
यह भी पढ़ें : व्हाइट हाउस के पास हुआ बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर से टकराया…
इसके बाद 2020 में पीली रेशमी साड़ी, 2021 में पोचमपल्ली सिल्क, 2022 में ओडिशा की बोमकाई साड़ी, 2023 में कर्नाटक की कसुती कढ़ाई वाली साड़ी, और 2024 में कांथा कढ़ाई की नीली टसर साड़ी पहनी थी। सीतारमण का यह कदम न केवल भारतीय हैंडलूम की समृद्ध धरोहर को आगे बढ़ाने का प्रतीक है बल्कि देश के पारंपरिक वस्त्रों के प्रति उनके सम्मान को भी दर्शाता है।