Budget 2025 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लोकसभा में बजट 2025-26 प्रस्तुत किया। इस बजट में सरकार ने देश की समृद्धि और विकास पर जोर दिया है। वित्त मंत्री ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और इस बजट में सभी वर्गों के विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2024-25(Budget 2025)के बजट में कई वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी में बदलाव की घोषणा की है, जिससे कुछ उत्पाद सस्ते और कुछ महंगे होंगे।
क्या हुआ सस्ता ?
- मोबाइल फोन: कस्टम ड्यूटी में कमी की गई है, जिससे इनकी कीमतें घटेंगी।
- इलेक्ट्रिक वाहन (EVs): कस्टम ड्यूटी में कमी की गई है, जिससे इनकी कीमतें सस्ती होंगी।
- कैंसर की दवाएं: इन पर मूल सीमा शुल्क से छूट दी गई है, जिससे ये सस्ती होंगी।
- 36 जीवन रक्षक दवाएं: इन पर कस्टम ड्यूटी में कमी की गई है, जिससे ये सस्ती होंगी।
- बुनकरों के बुने कपड़े सस्ते होंगे। चमड़े से बने सामान सस्ते होंगे। समुद्री उत्पाद पर कस्टम ड्यूटी 30 से घटाकर 5 प्रतिशत की गई। वहीं फ्रोजन फिश पेस्ट पर कस्टम ड्यूटी 15 से घटाकर 5 की गई है।
यह भी पढ़ें : Budget में अब तक का सबसे बड़ा ऐलान! 12 लाख तक की आय पर सरकार ने किया टैक्स माफ
क्या हुआ महंगा ?
बजट में कई वस्तुओं के सस्ते होने का प्रस्ताव रखा गया है, जबकि कुछ चीजों पर टैक्स बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है, हालांकि सरकार ने इस बारे में पूरी जानकारी अभी तक नहीं दी है।