Sunday, January 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home लखनऊ

Lucknow market: फैशन से फर्नीचर तक, लखनऊ के इन बाजारों में हर चीज सस्ते में खरीदें

लखनऊ के अमीनाबाद, नखास और चौक बाजारों में सस्ते में शॉपिंग का मजा लें। यहां आपको फैशन से लेकर फर्नीचर और हैंडिक्राफ्ट तक सब कुछ मिलेगा। मोलभाव करके और लखनवी खाने का मजा लेकर, इन बाजारों में खरीदारी का अनुभव बहुत ही खास होगा।

Ahmed Naseem by Ahmed Naseem
February 2, 2025
in लखनऊ
Lucknow market
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow market: त्योहारों का सीजन शुरू होते ही लखनऊ के बाजारों में रौनक बढ़ जाती है। कपड़ों से लेकर फुटवियर और घर की सजावट तक, हर चीज की खरीदारी के लिए लोग यहां बड़ी मात्रा में आते हैं। अगर आप भी इस वीकेंड शॉपिंग की प्लानिंग कर रहे हैं, तो लखनऊ के ये 3 बाजार आपके लिए परफेक्ट हैं।

अमीनाबाद बाजार

अमीनाबाद लखनऊ के सबसे पुराने और बड़े बाजारों में से एक है। यह बाजार हर उस इंसान के लिए परफेक्ट है जिसे खरीदारी का शौक है। यहां आपको कपड़े, जूते, बैग, घरेलू सामान और इलेक्ट्रॉनिक्स तक हर चीज सस्ती कीमतों पर मिल जाती है। खास बात यह है कि यहां मोलभाव करने का चलन बहुत आम है। अगर आपको मोलभाव करना आता है, तो आप यहां से अपनी जरूरत का सामान बेहद कम कीमत पर खरीद सकते हैं। त्योहारों के दौरान बाजार की रौनक और भी बढ़ जाती है, जब लोग बड़ी संख्या में खरीदारी करने आते हैं।ये मार्केट रोज़ सुबह 11 बजे से रात 10:30 बजे तक खुली रहती है,और हफ्ते में एक दिन गुरुवार को बंद रहती है।

RELATED POSTS

Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

January 18, 2026
Lucknow Harauni Railway Crossing

लखनऊ वालों को बड़ी सौगात: मार्च से दौड़ेगी हरौनी पुल पर गाड़ियां, बचेगा 6 किमी का चक्कर!

January 14, 2026

नक्खास बाजार

लखनऊ का नखास बाजार लगभग 200 साल पुराना है और शहर के सबसे चर्चित बाजारों में से एक है। जहां कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर और एंटीक आइटम्स से लेकर घर की सजावट तक सब कुछ मिलता है। यहां मिलने वाले सस्ते और अनोखे उत्पादों की वजह से यह बाजार हर शॉपिंग लवर के लिए खास है।इस बाजार की सबसे बड़ी खासियत इसका रविवार का पशु मेला है, जहां लोग पालतू जानवरों की खरीद-बिक्री के लिए इकट्ठा होते हैं। यह मेला देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग आते हैं। ये मार्केट सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहती है।

चौक बाजार

पुराने लखनऊ में स्थित चौक बाजार अपनी चिकनकारी कढ़ाई वाले कपड़ों के लिए मशहूर है। अगर आपको चिकनकारी कुर्तियां, साड़ियां या दुपट्टे पसंद हैं तो यह बाजार आपके लिए एकदम परफेक्ट है। यहां आपको बेहतरीन डिजाइन और बढ़िया क्वालिटी के कपड़े किफायती दामों पर मिल जाएंगे।कपड़ों के अलावा यहां हैंडीक्राफ्ट आइटम्स, जूते और ड्राय फ्रूट्स भी सस्ते दामों पर उपलब्ध हैं। यहां खरीदारी के साथ-साथ लखनवी खाने का भी मजा लिया जा सकता है। गलियों में मिलने वाले टिक्की, कबाब और मिठाइयां यहां आने वाले हर व्यक्ति का दिल जीत लेती हैं।ये बाजार सुबह 11 बजे से रात 10:30 बजे तक खुली रहती है।अगर आप लखनऊ की विरासत और अनोखी चीजों की तलाश में हैं तो चौक बाजार जरूर जाएं।

Tags: AmeenabadChowklucknowmarketNakhhas
Share197Tweet123Share49
Ahmed Naseem

Ahmed Naseem

Related Posts

Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

by Mayank Yadav
January 18, 2026

Lucknow train rescheduling: लखनऊ के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। राजधानी के लखनऊ जंक्शन (LJN) पर चल...

Lucknow Harauni Railway Crossing

लखनऊ वालों को बड़ी सौगात: मार्च से दौड़ेगी हरौनी पुल पर गाड़ियां, बचेगा 6 किमी का चक्कर!

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Lucknow Harauni Railway Crossing: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में करीब 5 लाख निवासियों के लिए राहत भरी खबर है।...

Lucknow Housing Scheme

सेना और अर्धसैनिक बलों के लिए आवास विकास की बड़ी सौगात, लखनऊ समेत कई शहरों में फ्लैट्स पर 20% तक की भारी छूट

by Mayank Yadav
January 13, 2026

Lucknow Housing Scheme: उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद (UPAVP) ने सशस्त्र सेनाओं और अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए 'पहले...

Lucknow

लखनऊ में महा-घोटाला: भूमाफियाओं ने डकारी 2 अरब की सरकारी जमीन, प्रशासन बना तमाशबीन

by Mayank Yadav
January 9, 2026

Lucknow land scam: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,...

Lucknow

ग्रीन कॉरिडोर के लिए चौराहों का बदलेगा स्वरूप; जाम मुक्त होगी राजधानी

by Mayank Yadav
December 11, 2025

Lucknow Green Corridor: राजधानी लखनऊ को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने और एक 'स्मार्ट और ग्रीन सिटी' के रूप में...

Next Post
Entertainment News: सिद्धार्थ सागर का दर्दनाक खुलासा,मां ने दिया ड्रग्स और बॉयफ्रेंड संग हड़पा बंगला

Entertainment News: सिद्धार्थ सागर का दर्दनाक खुलासा,मां ने दिया ड्रग्स और बॉयफ्रेंड संग हड़पा बंगला

Unakoti temple and its mysterious statues

Religious news : कहां है भारत का यह रहस्यमय मंदिर जिसमें 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियाँ है,एक करोड़ में एक मूर्ति कम क्यों?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist