रविवार, सितम्बर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Rahul Gandhi ने GDP, बेरोजगारी और महंगाई पर सरकार को घेरा, बताया कैसे आगे बढ़ेगी देश की अर्थव्यवस्था

Rahul Gandhi ने बेरोजगारी के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भले ही देश में विकास हुआ है, लेकिन बेरोजगारी एक गंभीर समस्या बनी हुई है।

by Kirtika Tyagi
फ़रवरी 3, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Rahul Gandhi : संसद के बजट सत्र के दौरान सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा की शुरुआत हुई, जिसमें विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में कुछ भी नया नहीं था और यह वही बातें दोहराता है, जो पहले भी कई बार सुनी जा चुकी हैं। राहुल ने कहा कि अभिभाषण के दौरान ध्यान बनाए रखना मुश्किल था क्योंकि यह पहले जैसे ही अभिभाषणों की पुनरावृत्ति थी। उनके अनुसार, यह सरकार के सीमित कार्यों की एक सूची भर है, और राष्ट्रपति का अभिभाषण इससे कहीं अधिक व्यापक और सार्थक होना चाहिए था।

राहुल गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भले ही देश में विकास हुआ है, लेकिन बेरोजगारी एक गंभीर समस्या बनी हुई है। उन्होंने स्वीकार किया कि न तो यूपीए सरकार और न ही मौजूदा एनडीए सरकार इस मुद्दे पर युवाओं को संतोषजनक जवाब दे पाई है।

RELATED NEWS

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

सितम्बर 8, 2026
Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

सितम्बर 6, 2026

‘मेक इन इंडिया’ पर क्या बोले Rahul Gandhi 

‘मेक इन इंडिया’ अभियान पर टिप्पणी करते हुए राहुल गांधी ने इसे अच्छी पहल बताया, लेकिन कहा कि इसके अपेक्षित परिणाम सामने नहीं आए हैं। उन्होंने बताया कि 2014 में विनिर्माण का योगदान GDP में 15.3% था, जो घटकर 12.6% रह गया है, जो पिछले 60 वर्षों में सबसे कम है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि प्रधानमंत्री ने प्रयास जरूर किए, पर वे सफल नहीं हो सके।

राहुल गांधी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर चर्चा करते हुए कहा कि एआई केवल डेटा पर निर्भर करता है और बिना डेटा के उसका कोई महत्व नहीं है। उन्होंने बताया कि आज वैश्विक उत्पादन डेटा का अधिकांश हिस्सा चीन के पास है, जबकि उपभोग डेटा अमेरिका के पास है। चीन इस क्षेत्र में भारत से कम से कम 10 साल आगे है क्योंकि वह पिछले एक दशक से बैटरी, रोबोट, मोटर और ऑप्टिक्स पर काम कर रहा है, जबकि भारत पिछड़ रहा है।

चीन विवाद पर क्या बोले Rahul Gandhi 

चीन के साथ सीमा विवाद पर राहुल ने आरोप लगाया कि चीन ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है, जिसे प्रधानमंत्री नकारते रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेना के बयानों और प्रधानमंत्री के दावों में विरोधाभास है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस पर कहा कि राहुल को अपने आरोपों के समर्थन में सबूत पेश करने होंगे।

राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि चीन की भारत में घुसपैठ का कारण ‘मेक इन इंडिया’ की विफलता है और भारत के उत्पादन में पीछे रहने की स्थिति चिंता का विषय है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि भविष्य में चीन के साथ युद्ध हुआ, तो भारत को चीनी उत्पादों पर ही निर्भर रहना पड़ेगा।

अंत में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर बोलते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि वहां के मतदाता सूची में अनियमितताएं हैं। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश की मतदाता संख्या महाराष्ट्र की सूची में जोड़ दी गई और लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव के बीच 70 लाख नए मतदाता जुड़ गए। उन्होंने चुनाव आयोग से जानकारी मांगी, लेकिन न्याय नहीं मिलने की बात कही और चुनाव आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव का भी जिक्र किया।

Tags: Rahul Gandhi
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Rahul Gandhi Flight Go Around:दिल्ली से लखनऊ आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 को मंगलवार दोपहर लखनऊ के चौधरी...

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को छात्रों के पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला...

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

Viral Photo Row: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा...

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद के बाहर विपक्ष को खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा...

Next Post
100 IPS के साथ महाकुंभ में उतरा CM का ये ‘सुपरकॉप’, वसंत पंचमी पर शान के साथ 2 करोड़ भक्तों ने संगम में किया स्नान

100 IPS के साथ महाकुंभ में उतरा CM का ये ‘सुपरकॉप’, वसंत पंचमी पर शान के साथ 2 करोड़ भक्तों ने संगम में किया स्नान

Neil Nitin Mukesh

Neil Nitin Mukesh को एयरपोर्ट पर 4 घंटे हिरासत में, अधिकारियों को नहीं हुआ यकीन कि हैं भारतीय

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In