गुरूवार, अक्टूबर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश के आसार, जानें मौसम का ताजा हाल

पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह-शाम ठंड का असर बरकरार है लेकिन दोपहर में खिली धूप से राहत मिल रही है। सोमवार को दिल्ली-एनसीआर के आसमान में हल्के बादल छाए रहे जिससे मौसम सुहावना बना रहा।

by Akhand Pratap Singh
फ़रवरी 11, 2025
in Latest News, मौसम
Weather Update
Share on FacebookShare on Twitter

Weather Update: पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह-शाम ठंड का असर बरकरार है लेकिन दोपहर में खिली धूप से राहत मिल रही है। सोमवार को दिल्ली-एनसीआर के आसमान में हल्के बादल छाए रहे जिससे मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र फिलहाल पूर्वोत्तर बांग्लादेश में स्थित है जिसका असर कई राज्यों में देखने को मिल सकता है।

नहीं पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना से इनकार किया है। दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है जिससे सर्दी का प्रभाव कम हो गया है। हालांकि मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

RELATED NEWS

Weather Update 22 September 2026

Weather Update: 13 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, यूपी समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम

सितम्बर 21, 2026
Heavy Rain Alert

Weather Update: काशी में बढ़ा गंगा का पानी घाट डूबे, अंतिम संस्कार में पड़ा व्यवधान, बारिश से देशभर में बिगड़े हालात

अगस्त 14, 2026

हल्के बादलों की चादर में लिपटा रहेगा दिल्ली-एनसीआर

सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहे जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को भी हल्के बादल छाए रहने की संभावना है हालांकि बीच-बीच में धूप भी निकलेगी। बुधवार से मौसम साफ हो जाएगा और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड की कोई संभावना नहीं है।

यह भी पढ़े: Mamta Kulkarni का चौंकाने वाला फैसला, किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से दिया इस्तीफा

इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग (Weather Update) ने 11 फरवरी से 14 फरवरी तक पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश का अनुमान जताया है। इसके अलावा असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 15 फरवरी तक हल्की बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। वहीं 11 से 13 फरवरी के बीच आंधी-तूफान और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है।

तेलंगाना में शुष्क रहेगा मौसम

तेलंगाना में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले तीन दिनों तक राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। सात दिनों तक तेलंगाना में बारिश की कोई संभावना नहीं है। उत्तर भारत के बदलते मौसम के बीच जहां कुछ राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है, वहीं कुछ इलाकों में शुष्क और गर्म मौसम बना रहेगा। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Tags: weather update
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Weather Update 22 September 2026

Weather Update: 13 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, यूपी समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 21, 2026

Weather Update:देश के कई राज्यों में मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)...

Heavy Rain Alert

Weather Update: काशी में बढ़ा गंगा का पानी घाट डूबे, अंतिम संस्कार में पड़ा व्यवधान, बारिश से देशभर में बिगड़े हालात

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

Weather Update: वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से घाटों पर हालात मुश्किल हो गए हैं। हरिश्चंद्र घाट का...

UP Weather Update

Weather Update:उत्तर भारत समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में बढ़ा खतरा

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Weather Update:देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 25 जुलाई...

UP weather

Weather Update:यूपी में भारी बारिश का कहर, कई जिलों में रेड अलर्ट; मकान ढहे, जनजीवन प्रभावित

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

UP Heavy Rain Red Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों से राज्य...

Delhi Monsoon Rain: दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना,तापमान में गिरावट, हवा हुई साफ, अगले कई दिनों तक बरसात के आसार

Delhi Monsoon Rain: दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना,तापमान में गिरावट, हवा हुई साफ, अगले कई दिनों तक बरसात के आसार

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2026

Delhi Monsoon Rain: राजधानी दिल्ली में मानसून की दस्तक के चार दिन बाद अब लोगों को बारिश का असली एहसास...

Next Post
Mahakumbh 2025

प्रयागराज जाने से पहले देखें ट्रैफिक एडवायजरी, जाम से बचने के लिए अपनाएं ये रास्ते

healthy habits for long life

Lifestyle : क्या है लंबी और खुशहाल जिंदगी के सीक्रेट अपनाएं ये खास आदतें और जिए सेहतमंद ज़िंदगी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In