बुधवार, सितम्बर 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

अडानी पर नो एक्शन, FCPA पर ट्रंप का बड़ा फैसला, आखिर क्या है पूरा मामला ?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बड़े फैसले ने भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी के लिए राहत का रास्ता खोला है। ट्रंप ने एक दस्तावेज पर साइन किए, जो गौतम अडानी के लिए काफी महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।

by Gulshan
फ़रवरी 12, 2025
in Latest News
Donald Trump
Share on FacebookShare on Twitter

Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बड़े फैसले ने भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी के लिए राहत का रास्ता खोला है। ट्रंप ने एक दस्तावेज पर साइन किए, जो गौतम अडानी के लिए काफी महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है। आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने इस कदम तहत अमेरिकी न्याय विभाग को उन अमेरिकियों के खिलाफ मुकदमे रोकने का निर्देश दिया गया है, जो विदेशों में व्यापार करते समय विदेशी अधिकारियों को रिश्वत देने के आरोप में थे। इस फैसले ने 1977 में लागू किए गए विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम (FCPA) के प्रभाव को निलंबित कर दिया है जो अमेरिकी कंपनियों को विदेशी अधिकारियों को रिश्वत देने से रोकता था।

अडानी ग्रुप पर क्या था आरोप ?

इसी के साथ यह कदम विशेष रूप से गौतम अडानी के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि पिछली बाइडेन सरकार ने उनके खिलाफ FCPA के तहत कार्रवाई शुरू की थी। अडानी ग्रुप पर आरोप था कि उसके अधिकारियों ने भारत में सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए लगभग 250 मिलियन डॉलर (लगभग 2,000 करोड़ रुपये) की रिश्वत दी थी, हालांकि अडानी ग्रुप ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया था।

RELATED NEWS

Court Update: ट्रंप को अदालत से लगा झटका उनका फैसला छह दिन में पलटा, तीनों मीडिया संस्थानों की एंट्री बहाल

Court Update: ट्रंप को अदालत से लगा झटका उनका फैसला छह दिन में पलटा, तीनों मीडिया संस्थानों की एंट्री बहाल

सितम्बर 24, 2026
Trump in UN : समझौता करो वरना , तबाह कर दूंगा, ईरान को दी धमकी, संयुक्त राष्ट्र से करी आर्थिक नाकेबंदी की मांग

Trump in UN : समझौता करो वरना , तबाह कर दूंगा, ईरान को दी धमकी, संयुक्त राष्ट्र से करी आर्थिक नाकेबंदी की मांग

सितम्बर 22, 2026

ट्रंप  ने बयान में क्या कहा ?

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने FCPA को “भयानक” और “आपदा” करार देते हुए कहा कि यह कानून कागज पर भले ही अच्छा लगता हो, लेकिन असलियत में यह अमेरिकी कंपनियों के लिए व्यापार को कठिन बना देता है। ट्रंप का मानना था कि इस कानून के कारण अमेरिकी कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रतिस्पर्धा में बड़ा नुकसान हो रहा है। उन्होंने इसे “जिम्मी कार्टर कॉन्सेप्ट” बताते हुए कहा कि इससे अमेरिकी कंपनियां विदेशी बाजारों में व्यापार करने से कतराती हैं, क्योंकि उन्हें हमेशा जांच और कानूनी कार्रवाइयों का डर रहता है।

क्या है FCPA ?

विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम यानी FCPA संयुक्त राज्य अमेरिका का एक संघीय कानून है यह कानून सन् 1977 में लागू हुआ था। जो अमेरिकी नागरिकों और संस्थाओं को अपने व्यावसायिक हितों को लाभ पहुंचाने के लिए विदेशी सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने से रोकता है।

व्हाइट हाउस ने क्या कहा ?

इस मामले को लेकर व्हाइट हाउस का कहना था कि FCPA के अत्यधिक प्रवर्तन ने अमेरिकी कंपनियों की वैश्विक प्रतिस्पर्धा को कमजोर कर दिया था। जिसको लेकर उनका मानना था कि इस कानून के कड़े प्रावधान अमेरिकी कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगियों के मुकाबले असमान स्थिति में डालते थे। ट्रंप प्रशासन की ओर से लिया गया ये निर्णय आज अमेरिकी कंपनियों को प्रतिस्पर्धी देशों के समान व्यापारिक अवसरों का लाभ उठाने का मौका प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें : जानिए सबसे अधिक भ्रष्ट देशों की सूची में किस नंबर पर है भारत….?

अडानी ग्रुप को कैसे मिली राहत ?

 ट्रंप के इस फैसले से अडानी ग्रुप को बड़ी राहत मिली है। FCPA के तहत आरोपों से न केवल अडानी ग्रुप को न्याय मिलने की संभावना बढ़ी है, बल्कि उनके शेयरों में भी तेज़ी आई है। मंगलवार को अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 4.28% की बढ़ोतरी देखने को मिली, जबकि अडानी पावर के शेयर 4.17% बढ़कर 511.90 रुपये पर पहुंच गए। अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में भी वृद्धि दर्ज की गई।

अमेरिकी सांसदों की प्रतिक्रिया   

इस फैसले पर अमेरिकी सांसदों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही। कुछ सांसदों ने बाइडेन प्रशासन की कार्रवाई की आलोचना की और इसे अमेरिका-भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी के लिए हानिकारक बताया। उन्होंने इसे “गलत निर्णय” करार देते हुए कहा कि यह भारत के आंतरिक मामलों से संबंधित था, जबकि अमेरिका को इससे कोई सीधा नुकसान नहीं था।

Tags: Donald Trump
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Court Update: ट्रंप को अदालत से लगा झटका उनका फैसला छह दिन में पलटा, तीनों मीडिया संस्थानों की एंट्री बहाल

Court Update: ट्रंप को अदालत से लगा झटका उनका फैसला छह दिन में पलटा, तीनों मीडिया संस्थानों की एंट्री बहाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 24, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को व्हाइट हाउस में मीडिया की एंट्री रोकने के मामले में अदालत से झटका...

Trump in UN : समझौता करो वरना , तबाह कर दूंगा, ईरान को दी धमकी, संयुक्त राष्ट्र से करी आर्थिक नाकेबंदी की मांग

Trump in UN : समझौता करो वरना , तबाह कर दूंगा, ईरान को दी धमकी, संयुक्त राष्ट्र से करी आर्थिक नाकेबंदी की मांग

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 22, 2026

ट्रंप ने कहा कि ईरान के सामने समझौता करने, आर्थिक रूप से कमजोर पड़ने या गंभीर सैन्य कार्रवाई का सामना...

AI Force बनाएंगे ट्रंप, अब होगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सुरक्षा और विकास नई व्यवस्था,  Al Czar होगा नियुक्त

AI Force बनाएंगे ट्रंप, अब होगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सुरक्षा और विकास नई व्यवस्था, Al Czar होगा नियुक्त

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 20, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को लेकर बड़ी योजना का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि...

UN Report: ईरान के गर्ल्स स्कूल पर हमले को लेकर ट्रम्प की जवाबदेही पर उठे सवाल, कैसे मिले युद्ध अपराध के पर्याप्त सबूत

UN Report: ईरान के गर्ल्स स्कूल पर हमले को लेकर ट्रम्प की जवाबदेही पर उठे सवाल, कैसे मिले युद्ध अपराध के पर्याप्त सबूत

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 17, 2026

ईरान के मिनाब शहर में 28 फरवरी 2026 को शाजारेह तैयबेह प्राइमरी स्कूल पर हमला हुआ था। संयुक्त राष्ट्र की...

BRICS Summit

BRICS Currency: ब्रिक्स में फिर उठा स्थानीय मुद्रा में कारोबार का मुद्दा, डॉलर के दबदबे को चुनौती देने की तैयारी

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

BRICS Currency: भारत की अगुवाई में शुरू हुए ब्रिक्स सम्मेलन के बीच एक बार फिर स्थानीय मुद्राओं में कारोबार का...

Next Post
Stock Market Today

शेयरबाजार में भारी गिरावट,जानें किन कारणों से पड़ा भारत के स्टॉक मार्केट पर गहरा असर...

weather

कैसे बदल गया अचानक मौसम, सर्दी में क्यों हो रहा है गर्मी का अहसास, जानें इस मौसम में खुद को कैसे रखा जाए सुरक्षित ?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In