शुक्रवार, अगस्त 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

कौन हैं अखिलेश यादव के करीबी इत्र कारोबारी Manoj Dixit?, जिनके घर की दिवार फांद अंदर घुसे ED-IT के अधिकारी

अखिलेश यादव के करीबी इत्र व्यापारी मनोज दीक्षित और उनके भाइयों के ठिकानों पर छापेमारी जारी है। प्रवर्तन निदेशालय (ED), इनकम टैक्स विभाग (IT) और GST की टीम गुरुवार को भी दस्तावेजों को खंगाल रही हैं।

by Vinod
फ़रवरी 13, 2025
in Breaking, Latest News, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले आईटी विभाग ने कानपुर से लेकर कन्नौज में ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। इनमें से कई समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता था। कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर पर भी छापा मारा गया था। कारोबारी के घर से करोड़ों की नकद रकम बरामद हुई है। कुछ ऐसा ही नजारा देखबार फिर देखने को मिला। कन्नौज के नामी इत्र कारोबारी मनोज दीक्षित और उनके भाइयों के ठिकानों प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), इनकम टैक्स (आईटी) व जीएसटी की टीम छापेमारी कर रही है। बुधवार को जब जांच अधिकारी इत्र कारोबारियों के घर पर पहुंचे तो परिवार ने गेट नहीं खोला। इसके बाद अधिकारी दिवार फांद कर अंदर गए। बताया जा रहा हे दीक्षित परिवार के संबंध अखिलेश यादव से हैं। मनोज दीक्षित सपा से जुड़े हुए हैं।

जांच एजेंसियों की कार्रवाई जारी

उत्तर प्रदेश के कई शहरों में इनकम टैक्स विभाग, प्रवर्तन निदेशालय ओर GST की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में जांच एजेंसियां कन्नौज के सपा नेता मनोज दीक्षित और उनके भाईयों के घर पर पहुंची। मनोज दीक्षित का गेट अंदर से बंद था। अधिकारियों ने गेट खोलने को कहा। लेकिन मनोज दीक्षित के परिवारवालों ने गेट नहीं खोला। जिसके कारण अधिकारी दिवार फांड कर अंदर दाखिल हुए। गेट में जड़ा ताला खोला और छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि सपा नेता के घर और ठिकानों से करोड़ों की कर चोरी पकड़ी गई है। फिलहान तीनों जांच एजेंसियों की कार्रवाई जारी है। इत्र कारोबारी मनोज दीक्षित समाजवादी पार्टी के नेता हैं। इसके साथ ही वह समाजवादी पार्टी के सुप्रीमों अखिलेश यादव के करीबियों में गिने जाते हैं।

RELATED NEWS

Kannauj News

लखनऊ-आगरा एक्स्प्रेस-वे पर बड़ा हादसा, बस और ट्रक के बीच हुई ज़बरदस्त भिड़ंत, 40 घायल 6 की हुई मौत

दिसम्बर 6, 2024
Kannauj

Kannauj: सात बच्चों को ननद के पास छोड़ प्रेमी के साथ फरार हुई मां, पुलिस ने शुरू की जांच

अक्टूबर 23, 2024

सुब्रत पाठक को लेकर दिया था विवादित बयान

मनोज दीक्षित ने राजनीति में किस्मत आजमाने के लिए राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के टिकट से छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा, हालांकि वह हार गए। हार के बाद मनोज दीक्षित ने समाजवादी पार्टी का दामन पकड़ लिया। वह अखिलेश यादव के करीबियों में गिने जाने लगे। समाजवादी पार्टी ने उन्हें प्रदेश सचिव का पद दे दिया। जिसके बाद से वह लगातार सपा में सक्रिय हैं। 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान मनोज दीक्षित ने कन्नौज में अखिलेश यादव के मंच से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने भाजपा सांसद के टुकड़े-टुकड़े कराने की बात मंच से कही थी। तब से मनोज दीक्षित और पूर्व सांसद सुब्रत पाठक में खींचतान चली आ रही है।

चंद्रवली एंड संस नाम से इत्र की फर्म

मनोज दीक्षित का परिवार कन्नौज के बड़े कारोबारियों में से एक हैं। सरायमीरा-कन्नौज रोड स्थित अशोक नगर में इत्र फर्म चंद्रवली एंड संस नाम से इत्र की फर्म है। यहां सुबह करीब 7 बजे आईटी और जीएसटी की टीम पहुंची। एक ही कैंपस में 6 भाइयों सुबोध दीक्षित, अतुल, मनोज, विपिन, राम, श्याम का घर और कारखाना है। इत्र कारोबारी सुबोध और उनके भाइयों के खिलाफ इनकम टैक्स विभाग को गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। इसके बाद टीम ने कार्रवाई की। इत्र कारोबारियों के 26 कोल्ड स्टोरेज, 5 स्कूल (इंस्टीट्यूट) और 3 होटलों की जांच अधिकारी पड़ताल कर रहे हैं। इसके अलावा उड़ीसा में भी प्रॉपर्टी से संबंधित पत्रावलियां खंगाली जा रही हैं। हालांकि अधिकारियों ने किसी प्रकार की जानकारी देने से इंकार कर दिया है।

चंद्रवली एंड संस की कहानी तीन पीढ़ी पुरानी

इत्र फर्म चंद्रवली एंड संस की कहानी तीन पीढ़ी पुरानी है। इसकी शुरुआत ठठिया थाना क्षेत्र के होलेपुर गांव निवासी किसान के बेटे पंडित चंद्रवली ने की थी। उन्होंने कड़ी मेहनत के बलबूते कन्नौज के बड़े इत्र कारोबारियों से प्रतिस्पर्धा की और खुद का नाम कन्नौज के गिने-चुने इत्र कारोबारियों में शुमार कराया। इसके बाद उनके बेटे वीरेंद्र दीक्षित ने पिता की विरासत को संभाला और कई गुना ज्यादा कारोबार बढ़ा दिया। तीसरी पीढ़ी में वीरेंद्र दीक्षित के 6 बेटे सुबोध दीक्षित, अतुल दीक्षित, मनोज दीक्षित, विपिन दीक्षित, राम दीक्षित और श्याम दीक्षित दीक्षित ने व्यापार को आगे बढ़ाया। हालांकि तीसरी पीढ़ी कारोबार के साथ ही साथ राजनीति में भी सक्रिय रही।

राजनीतिक पार्टियों से अच्छे संबंध

मनोज के भाई सुबोध के परिवार का सभी राजनीतिक पार्टियों से अच्छे संबंध हैं। उनके एक भाई विपिन समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के करीबी हैं। इसके अलावा, राम दीक्षित के बीजेपी के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक से अच्छे संबंध हैं। सुबोध दीक्षित की पत्नी उमा दीक्षित ने पिछले साल कन्नौज नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था। उमा ने बीजेपी की ओर से दावेदारी पेश की थी। हालांकि, उन्हें बसपा प्रत्याशी कौसरजहां अंसारी ने हरा दिया था। सूत्र बताते हैं के इत्र कारोबरी मनोज दक्षित के घर से जांच एजेंसियों को कर चोरी के पुख्ता सबूत हाथ लगे हैं। फिलहाल कार्रवाई जारी है।

Tags: Kannauj News
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Kannauj News

लखनऊ-आगरा एक्स्प्रेस-वे पर बड़ा हादसा, बस और ट्रक के बीच हुई ज़बरदस्त भिड़ंत, 40 घायल 6 की हुई मौत

by Gulshan
दिसम्बर 6, 2024

Kannauj News : यूपी के कन्‍नौज में लखनऊ-आगरा एक्‍सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। लखनऊ से दिल्‍ली...

Kannauj

Kannauj: सात बच्चों को ननद के पास छोड़ प्रेमी के साथ फरार हुई मां, पुलिस ने शुरू की जांच

by Akhand Pratap Singh
अक्टूबर 23, 2024

Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक महिला जो सात बच्चों की मां है वो अपने प्रेमी के साथ...

Kannauj : सैलून में थूक से मसाज, नाई ने खुद ही वीडियो बनाकर किया वायरल, फिर…

Kannauj : सैलून में थूक से मसाज, नाई ने खुद ही वीडियो बनाकर किया वायरल, फिर…

by Mayank Yadav
अगस्त 7, 2024

Kannauj : उत्तर प्रदेश के कन्नौज में सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। यह...

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा टिकट फाइनल कर रही सपा, इन नेताओं पर जता सकती है भरोसा

by Juhi Tomer
जून 19, 2023

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारी अपना सिक्का जमाने की तैयारी में जुटी हुई है। जैसे- जैसे चुनाव का...

औरैया जिला पहुंचे अखिलेश यादव, BJP पर बोला हमला – जो महंगाई दी, बेरोजगारी दी…

by Ayushi Dhyani
मई 7, 2023

औरैया जिला पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिबियापुर से सपा प्रत्याशी को लेकर एक जनसभा की और...

Next Post
New Income Tax Bill 2025

वित्त मंत्री ने संसद में पेश किया नया इनकम टैक्स बिल, आयकर कानून में होंगे ये बदलाव

‘स्वर्ग में हाउसफुल, नरक में…’ महाकुंभ पर सपा सांसद अफ़ज़ाल अंसारी का विवादित बयान

'स्वर्ग में हाउसफुल, नरक में...' महाकुंभ पर सपा सांसद अफ़ज़ाल अंसारी का विवादित बयान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist