बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

Delhi N C R में हिली धरती, दूर तक महसूस हुए झटके ,भूकंप के दौरान भूलकर भी ना करें ये गलतियां

सोमवार सुबह दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र दिल्ली था और गहराई 5 किमी थी। लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए, लेकिन किसी नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के दौरान सेफ्टी टिप्स अपनाने से जान माल की सुरक्षा हो सकती है।

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 17, 2025
in दिल्ली
Delhi NCR earthquake safety
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi NCR earthquake safety सोमवार सुबह दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई इलाकों में तेज भूकंप आया। इसकी तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड तक लोगों ने झटके महसूस किए। सुबह-सुबह जब लोग नींद में थे, तभी अचानक धरती हिलने लगी, जिससे हर कोई डर गया। कई लोगों के बिस्तर हिलने लगे, खिड़कियां-दरवाजे कांपने लगे और लोग घबराकर बाहर निकल आए।

भूकंप का केंद्र दिल्ली में था और इसकी गहराई जमीन से 5 किलोमीटर नीचे थी। झटकों के साथ कुछ जगहों पर तेज आवाज भी सुनी गई, जिससे लोगों की घबराहट और बढ़ गई। राहत की बात यह रही कि अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है।

RELATED NEWS

Paper Leak Bill: छात्रों को मिला भरोसा, राज्यसभा में कौन बोला पेपर लीक कैंसर जैसी बीमारी, स्थायी इलाज जरूरी,

PUC Certificate : 10 साल पुरानी डीजल कार को PUC नहीं मिला, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा वॉल्वो मालिक

अगस्त 6, 2026
Uttarkashi Earthquake: उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 रही तीव्रता

Uttarkashi Earthquake: उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 रही तीव्रता

जुलाई 16, 2026

भूकंप के दौरान भूलकर भी ना करें ये गलतियां

लिफ्ट का इस्तेमाल ना करें

अगर आप ऊंची इमारत में रहते हैं, तो भूकंप के दौरान लिफ्ट लेने की गलती ना करें। लिफ्ट बीच में फंस सकती है और आप उसमें फंस सकते हैं। भूकंप रुकने तक घर में ही रहें और फिर सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।

खिड़की-दरवाजों के पास ना खड़े हों

शीशे की खिड़कियां और दरवाजे टूट सकते हैं, जिससे चोट लग सकती है। इनसे दूर ही रहें।

भूकंप खत्म होते ही दरवाजे-खिड़कियां ना खोलें

कई बार झटकों की वजह से दरवाजे और खिड़कियां हल्के से फंस जाते हैं या उनमें दरार आ जाती है। तुरंत खोलने पर नुकसान हो सकता है।

बिजली के स्विच ऑन-ऑफ ना करें

भूकंप के दौरान बिजली के उपकरणों को छूना खतरनाक हो सकता है। इससे शॉर्ट सर्किट या करंट लगने का खतरा रहता है।

भूकंप के समय अपनाएं ये सेफ्टी टिप्स

मजबूत जगह के नीचे छुपें

अगर आप घर में हैं, तो किसी मजबूत टेबल या फर्नीचर के नीचे बैठ जाएं और सिर को हाथों से ढक लें। अगर झटके हल्के हैं, तो फर्श पर बैठकर दीवार के सहारे रहें।

इमारत के अंदर रहें

अगर आप ऊंची इमारत में हैं, तो भागने की कोशिश ना करें। भूकंप रुकने तक वहीं रहें और फिर धीरे-धीरे सीढ़ियों से नीचे उतरें।

खुली जगह पर जाएं

अगर आप घर से बाहर हैं, तो किसी खुले मैदान या सड़क के बीच में खड़े रहें। बिल्डिंग, बिजली के खंभे, पेड़, पुल और भारी वाहनों से दूर रहें।

ड्राइविंग के दौरान सावधानी बरतें

अगर भूकंप के वक्त आप गाड़ी चला रहे हैं, तो गाड़ी रोककर उसी में बैठे रहें। इसे किसी खुली जगह पर पार्क करें, ताकि कोई पेड़, खंभा या बिल्डिंग गिरने से नुकसान ना हो।

पैनिक ना करें

घबराने से हालात बिगड़ सकते हैं। शांत रहें और आसपास के लोगों की मदद करें। खासकर बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखें।

इमरजेंसी किट तैयार रखें

घर में एक इमरजेंसी बैग रखें, जिसमें पानी, टॉर्च, रेडियो, दवाइयां, जरूरी कागजात और कुछ खाने-पीने का सामान हो।

लोगों में दहशत, लेकिन कोई नुकसान नहीं

दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में लोगों को तेज झटके महसूस हुए, जिससे लोग डर गए और घरों से बाहर निकल आए। लेकिन राहत की बात यह रही कि अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। सोशल मीडिया पर लोगों ने अपने अनुभव शेयर किए और कई नेताओं ने भी इस पर ट्वीट किया।

भूकंप से जुड़ी और ताजा जानकारी के लिए News1India के साथ जुड़े रहें

Tags: Delhi NCRearthquakeSafety Tips
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Paper Leak Bill: छात्रों को मिला भरोसा, राज्यसभा में कौन बोला पेपर लीक कैंसर जैसी बीमारी, स्थायी इलाज जरूरी,

PUC Certificate : 10 साल पुरानी डीजल कार को PUC नहीं मिला, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा वॉल्वो मालिक

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

PUC Certificate Issue: 10 साल पुरानी लग्जरी वॉल्वो कार के मालिक ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दावा किया...

Uttarkashi Earthquake: उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 रही तीव्रता

Uttarkashi Earthquake: उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 रही तीव्रता

by Sadaf Farooqui
जुलाई 16, 2026

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार शाम भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे स्थानीय लोगों में...

Delhi

Delhi NCR से लेकर बिहार, हिमाचल तक बारिश ने मचाया कोहराम, कई राज्यों में अलर्ट जारी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

by Mayank Yadav
अगस्त 1, 2025

Delhi NCR Rain: देश में अगस्त महीने की शुरुआत भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालातों के साथ हुई है। Delhi...

Delhi NCR

Delhi NCR में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.8 तीव्रता, लोग घबराकर घरों से बाहर निकले

by Mayank Yadav
जुलाई 10, 2025

Delhi NCR earthquake: दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज सुबह 9:04 बजे अचानक भूकंप के तेज झटके महसूस किए...

Delhi NCR

बारिश से भीगी दिल्ली: झमाझम ने दिलाई राहत, तीन दिन येलो अलर्ट जारी

by Mayank Yadav
जून 22, 2025

Delhi NCR weather: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ...

Next Post
Delhi weather

Delhi pollution: प्रदूषण बरकरार... AQI ‘खराब’ श्रेणी में, IMD ने बारिश की जताई संभावना

Delhi earthquake

Delhi earthquake: दिल्ली में भूकंप के तेज झटके, PM मोदी ने की सतर्क रहने की अपील

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist