गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

EC Gyanesh Kumar: मिलिए ज्ञानेश कुमार से जो बनाए गए भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त

Gyanesh Kumar becomes CEC: ज्ञानेश कुमार बनाए गए भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त, पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद रिटायर आईएएस के नाम पर लगी मुहर।

by Vinod
फ़रवरी 18, 2025
in Breaking, राजस्थान, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पीएमओ PMO में पीएम नरेंद्र मोदी PM Narendra Modi की अध्यक्षता में सोमवार को एक बैठक हुई। जिसमें गृहमंत्री अमित शाह Home Minister Amit Shah और एलओपी  LOP राहुल गांधी Rahul Gandhi मौजूद थे। बैठक के दौरान भारत  के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त Chief Election Commissioner के नाम पर मुहर लग गई। कानपुर आईआईटी  से बीटेक की पढ़ाई करने वाले रिटायर IAS ज्ञानेश कुमार Gyanesh Kumar देश के नए सीईसी CEC चुने गए। मौजूदा सीईसी राजीव कुमार CEC Rajeev Kumar 18 फरवरी को रिटायरमेंट  हो रहे हैं।

ज्ञानेश कुमार के नाम पर मुहर

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राकेश कुमार 18 फरवरी को रिटारयमेंट हो रहे हैं। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी की  अध्यक्षता में सोमवार को एक बैठक हुई। जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी शामिल हुए। पैनल ने नए सीईसी के तौर पर ज्ञानेश कुमार के नाम पर मुहर लगाई। जल्द ही वह पदभार ग्रहण कर लेंगे।

RELATED NEWS

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

सितम्बर 8, 2026
Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

सितम्बर 6, 2026

5 नामों की दी गई थी सूची

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नए सीईसी के लिए 5 नामों की सूची दी गई थी। लेकिन राहुल ने नामों पर विचार करने से इनकार कर दिया था। बैठक के बाद राहुल गांधी ने डिसेंट नोट जारी किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है इसलिए यह बैठक नहीं होनी चाहिए थी। वहीं, कांग्रेस ने का, हम अहंकार में काम नहीं कर सकते। बैठक स्थगित करनी थी ताकि सुप्रीम कोर्ट जल्द फैसला कर सके।

1988 बैच के आईएएस हैं ज्ञानेश कुमार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्ञानेश केरल कैडर के 1988 बैच के आईएएस ऑफिसर हैं और तीन सदस्यीय पैनल के दो आयुक्तों में सबसे वरिष्ठ हैं। वे सहकारिता सचिव के पद से पिछले साल 31 जनवरी को रिटायर हुए थे। वैसे इस रेस में सुखबीर सिंह संधू का नाम भी शामिल था, लेकिन, सीनियरटी के आधार पर ज्ञानेश कुमार को सीईसी का पद मिलां 61 वर्षीय ज्ञानेश कुमार पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय का भी हिस्सा रह चुके हैं। इससे पहले उन्होंने संसदीय कार्य मंत्रालय में सचिव के रूप में भी काम किया है।

तब निभाया था अहम रोल

61 वर्षीय ज्ञानेश कुमार पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय का हिस्सा थे। अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म करने और पूर्व राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने वाले विधेयक का मसौदा तैयार करने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। वे तब गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव (कश्मीर संभाग) के पद पर तैनात थे। एक साल बाद गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के बारे में सुप्रीम कोर्ट के मामले से संबंधित दस्तावेजों को भी संभाला।

कानपुर आईआईटी से किया बीटेक

ज्ञानेश कुमार ने कानपुर के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट्स ऑफ इंडिया से बिजनेस फाइनेंस की भी पढ़ाई की है। ज्ञानेश कुमार ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पर्यावरण अर्थशास्त्र की भी पढ़ाई की है। ज्ञानेश कुमार की छवि बेदाग और तेज-तर्राक आईएएस अफसरों में की जाती है।

सिंघवी का आया बयान

कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने बताया कि सीईसी चयन समिति सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उल्लंघन है। सीईसी के चयन के लिए गठित समिति से सीजेआई को हटाकर सरकार ने साफ कर दिया है कि वह चुनाव आयोग की विश्वसनीयता नहीं, बल्कि नियंत्रण चाहती है। सिंघवी ने कहा कि सीईसी और अन्य ईसी की नियुक्ति के लिए बने नए कानून पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका पेडिंग है। इस मामले में 19 फरवरी को सुनवाई है। यह सिर्फ 48 घंटे का मामला था। सरकार को याचिका की शीघ्र सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना चाहिए था।

19 फरवरी को होनी है सुनवाई

सीईसी और ईसी की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर 19 फरवरी को सुनवाई करेगा। मामले की सुनवाई 12 फरवरी को होनी थी, लेकिन केस लिस्ट नहीं हुआ था। तब वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटीश्वर सिंह की बेंच के सामने मामला उठाया। प्रशांत ने कहा था कि सीईसी राजीव कुमार 18 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में सरकार नए सीईसी की नियुक्ति कर सकती है, इसलिए कोर्ट इस पर जल्द सुनवाई करे। इस पर कोर्ट ने 19 फरवरी की तारीख देते हुए कहा था कि इस बीच कुछ होता है तो वह अदालत के फैसले के अधीन होगा, इसलिए चिंता की बात नहीं है।

Tags: CECGyanesh Kumar appointed CECGyanesh Kumar becomes Chief Election CommissionerPM Narendra ModiRahul Gandhiwho is IAS Gyanesh Kumar
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Rahul Gandhi Flight Go Around:दिल्ली से लखनऊ आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 को मंगलवार दोपहर लखनऊ के चौधरी...

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को छात्रों के पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला...

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 1, 2026

PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देशवासियों से सोना खरीदने से बचने की अपील की...

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

Viral Photo Row: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा...

Next Post
Delhi weather

Weather update: फिर लौटेगी ठंड? यूपी-दिल्ली में बारिश का अलर्ट, कश्मीर-उत्तराखंड में बर्फबारी

Lucknow

Lucknow Lottery: लखनऊ में 49 शराब की दुकानें कम, ऑनलाइन लॉटरी रजिस्ट्रेशन शुरू – ऐसे करें आवेदन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In