शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

दोबारा वृंदावन में शुरू हुई Premananda Maharaj की पदयात्रा, दर्शन के लिए उमड़ी बेतहाशा भीड़, राधे-राधे जपनाम से गूंजी सड़कें

Premananda Maharaj : कई दिनों के इंतजार के बाद प्रेमानंद जी महाराज की रात 2 बजे निकलने वाली पदयात्रा एक बार फिर शुरू हो गई है.......

by Kirtika Tyagi
फ़रवरी 18, 2025
in Latest News, धर्म
Share on FacebookShare on Twitter

Premananda Maharaj : कई दिनों के इंतजार के बाद प्रेमानंद जी महाराज की रात 2 बजे निकलने वाली पदयात्रा एक बार फिर शुरू हो गई है। सुबह से ही सैकड़ों श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए वृंदावन पहुंच गए थे और ठंड में भी सड़कों पर रहकर महाराज जी के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

जैसे ही रात 2 बजे प्रेमानंद जी महाराज अपनी यात्रा के लिए निकले, भक्तों ने उनका भव्य स्वागत किया। वे श्रीकृष्ण शरणम आश्रम से निकलकर वृंदावन की गलियों से होते हुए करीब 3 किलोमीटर पैदल चलकर श्रीराधा केली कुंज आश्रम पहुंचे। रास्तों में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूलों से सजावट की थी, और ‘राधे-राधे’ के संकीर्तन और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया था। हर उम्र के भक्तों में उत्साह और भक्ति की गहरी भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी।

RELATED NEWS

Premananda Maharaj

‘अब भगवान हमें धर ले…’ आश्रम में आए गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज से मिलकर रो पड़े प्रेमानंद महाराज 

अक्टूबर 17, 2025
Premananda Maharaj

प्रेमानंद महाराज की मिनी पदयात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, गूंजे ‘राधा रानी’ के जयकारे

अक्टूबर 12, 2025

राधे-राधे जपनाम से गूंजी सड़कें

करीब एक सप्ताह बाद यात्रा दोबारा शुरू होने से कई भक्त भावुक हो गए। प्रेमानंद जी महाराज और राधा-कृष्ण के नाम के नारे लगाते हुए श्रद्धालुओं में वही जोश और भक्ति देखी गई, जो पहले थी। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो इस एक हफ्ते में उनसे कुछ बेहद मूल्यवान छिन गया था।

बता दें, कि प्रेमानंद जी महाराज प्रतिदिन रात 2 बजे श्रीकृष्ण शरणम आश्रम से श्रीराधा केली कुंज आश्रम तक पैदल यात्रा करते थे। इस दौरान श्रद्धालु बैंड-बाजे, आतिशबाजी और लाउडस्पीकर के माध्यम से भक्ति में लीन हो जाते थे। हालांकि, रात के समय होने वाले इस शोरगुल को लेकर एनआरआई ग्रीन सोसाइटी के निवासियों ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने बुजुर्गों और बच्चों की सेहत का हवाला देते हुए यात्रा के शोर को लेकर विरोध दर्ज कराया, जिसके चलते यह यात्रा रोक दी गई थी।

दर्शन के लिए उमड़ी बेतहाशा भीड़

शांत और सरल स्वभाव के प्रेमानंद जी महाराज ने विरोध करने वालों के प्रति किसी भी प्रकार की कटु प्रतिक्रिया नहीं दी। बल्कि, उन्होंने इन आपत्तियों को स्वीकार करते हुए यात्रा बंद कर दी और विरोध करने वालों को भी सम्मानपूर्वक प्रणाम किया।

हालांकि, इस निर्णय से ब्रजवासियों में रोष व्याप्त हो गया और उन्होंने विरोध स्वरूप एनआरआई सोसाइटी के लोगों का सामाजिक बहिष्कार शुरू कर दिया। जब यह खबर फैली कि महाराज जी ने अपनी यात्रा रोक दी है, तो उनके भक्त निराश हो गए। आधी रात को वृंदावन की गलियों में होने वाले संकीर्तन और भक्ति की वह दिव्य अनुभूति जो उनके लिए विशेष थी, अब खो गई थी।

लेकिन अब जब यात्रा दोबारा शुरू हो गई है, ब्रजवासियों और दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखा जा रहा है। अब भक्तों को निराश होकर लौटना नहीं पड़ेगा और वे एक बार फिर प्रेमानंद जी महाराज की आधी रात की इस भक्ति यात्रा में शामिल होकर दिव्य अनुभूति का अनुभव कर सकेंगे।

Tags: Premananda Maharaj
Share198Tweet124Share50

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Premananda Maharaj

‘अब भगवान हमें धर ले…’ आश्रम में आए गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज से मिलकर रो पड़े प्रेमानंद महाराज 

by Gulshan
अक्टूबर 17, 2025

Premananda Maharaj : प्रेमानंद महाराज की अस्वस्थता का समाचार सुनकर श्रीराधा हेति केलि कुंज आश्रम में इन दिनों संतों का...

Premananda Maharaj

प्रेमानंद महाराज की मिनी पदयात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, गूंजे ‘राधा रानी’ के जयकारे

by Gulshan
अक्टूबर 12, 2025

Premananda Maharaj : वृंदावन में काफी समय से बंद चल रही प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा रविवार को फिर एक बार...

Premananda Maharaj

कोई CA, कोई प्रोफेसर — प्रेमानंद महाराज के साथ हर पल नजर आने वाले ‘5 पांडव’ कौन हैं?

by Gulshan
अगस्त 15, 2025

Premananda Maharaj : वृंदावन स्थित श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज के दर्शन और आशीर्वाद के लिए...

Next Post
शपथ से ठीक पहले ‘लीक’ हुआ नाम, जानिए कौन होगा दिल्ली का ‘कप्तान’ और किसे बनाया जाएगा डिप्टी सीएम

शपथ से ठीक पहले ‘लीक’ हुआ नाम, जानिए कौन होगा दिल्ली का ‘कप्तान’ और किसे बनाया जाएगा डिप्टी सीएम

mahakumbh snan

Astro Tips: स्नान के समय करे इन मंत्रों का जाप, तन के साथ होगा मन भी साफ़

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist