Saturday, June 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

महाकुंभ 144 साल में क्यों ? क्या है इसका इतिहास…मैनपुरी की आराध्या ने अखिलेश को दिया करारा जवाब

सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा महाकुंभ पर उठाए गए सवालों के बीच, लखनऊ के सीएमएस स्कूल की छात्रा आराध्या मिश्रा ने एक पत्र लिखकर अखिलेश यादव को महाकुंभ के महत्व और उसके असली अर्थ को समझाया है।

by Gulshan
February 19, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Lucknow CM Student letter
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow CM Student letter : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की महाकुंभ को लेकर की गई टिप्पणी के बाद, लखनऊ की सीएमएस स्कूल की छात्रा आराध्या मिश्रा ने एक पत्र के माध्यम से उन्हें जवाब दिया है। इस पत्र में आराध्या ने सपा प्रमुख को महाकुंभ के महत्व और 144 साल बाद इसके आयोजन के बारे में जानकारी दी है। छात्रा का यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मैनपुरी सांसद डिंपल यादव का भी उल्लेख किया गया है।

सीएमएस स्कूल की छात्रा अखिलेश यादव को लिखा पत्र

आराध्या मिश्रा ने पत्र में लिखा, “नमस्ते अखिलेश अंकल, आप मेरे मैनपुरी जिले के पड़ोसी हैं और डिंपल आंटी मैनपुरी से सांसद हैं, लेकिन जब मैंने आपका वीडियो देखा, तो मुझे लगा कि आपको एक पत्र भेजना चाहिए। हो सकता है मेरी जानकारी अधूरी हो, लेकिन मैं आपको यह बताना चाहती हूं कि जिस सनातन धर्म के बारे में आप सवाल उठा रहे हैं, उस धर्म के लाखों अनुयायी हर साल वहां स्नान करने आते हैं। यह आस्था का सवाल है।”

RELATED NEWS

No Content Available

‘आपसे यह उम्मीद नहीं…’ – आराध्या

आराध्या ने आगे कहा, “अखिलेश अंकल, 12वां महाकुंभ जब समाप्त होता है, तब एक विशेष अमृत योग बनता है। यह योग 144 वर्षों में एक बार आता है। इस दौरान मकर संक्रांति से महाशिवरात्रि तक त्रिवेणी संगम में स्नान करना अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है। मैंने गूगल पर आपकी तस्वीर देखी थी, जब आप भी इस महाकुंभ में स्नान करने आए थे, और यह हम सबके लिए गर्व की बात है। मैं आपसे विनम्र निवेदन करती हूं कि आप सनातन धर्म के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करें, क्योंकि आप एक बड़े राजनेता हैं और हम आपसे यह उम्मीद नहीं करते कि आप सनातन धर्म पर ऐसी टिप्पणियाँ करें। इससे न केवल मैं, बल्कि करोड़ों बच्चे आहत होते होंगे। अखिलेश अंकल, जय श्रीराम।”

यह भी पढ़ें : कैबिनेट के बाद आज संसदीय बोर्ड की बैठक, दिल्ली के CM पर होगा बड़ा फैसला

यह पत्र उस समय चर्चा में आया जब अखिलेश यादव ने महाकुंभ को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था, “बीजेपी यह दावा कर रही है कि 144 साल बाद महाकुंभ हुआ है, लेकिन यह तारीख किसने तय की? क्या बीजेपी के लोग वैज्ञानिक हैं? महाकुंभ कोई शब्द नहीं है, यह एक बड़ा आयोजन था और इसके लिए पैसा जुटाना था, इसलिए लोगों को गुमराह किया गया।”

Tags: Lucknow CM Student letter
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
IAS

IAS land grab: IAS की पत्नी की जमीन कब्जाने का आरोप: सपा MLC उदयवीर सिंह पर FIR दर्ज

Shirdi pilgrimage: शिरडी साईं बाबा, ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए IRCTC का यह Tour Package, इतनी कम कीमत जान चौंक जाएंगे

Shirdi pilgrimage: शिरडी साईं बाबा, ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए IRCTC का यह Tour Package, इतनी कम कीमत जान चौंक जाएंगे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist