शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
🔍

UP Budget 2025: अखिलेश यादव ने बजट को बताया ‘खाली झोला’, कहा- जनता पूछ रही है, बजट कब आएगा?

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने गुरुवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8,08,736 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इस बजट में अनुसंधान, विकास और सूचना प्रौद्योगिकी पर विशेष ध्यान दिया गया है।

by Akhand Pratap Singh
फ़रवरी 20, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
UP Budget 2025

UP Budget 2025:  उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने गुरुवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8,08,736 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इस बजट में अनुसंधान, विकास और सूचना प्रौद्योगिकी पर विशेष ध्यान दिया गया है। साथ ही आगामी वित्त वर्ष के लिए 28,478.34 करोड़ रुपये की नई योजनाएं भी इसमें शामिल की गई हैं। लेकिन समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने इस बजट को सिरे से खारिज कर दिया है और इसे जनता के साथ छलावा करार दिया।

बजट का झोला खाली –अखिलेश यादव

बजट पेश होने के बाद अखिलेश यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस बजट का झोला खाली है। जनता को लग रहा है कि बजट आया ही नहीं है। जनता पूछ रही है कि प्रवचन तो आ गया, लेकिन बजट कब आएगा? किसानों की समस्या और बढ़ गई है, महिलाओं की परेशानियां और बढ़ गई हैं।

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

सितम्बर 24, 2026
Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

सितम्बर 8, 2026

अखिलेश यादव (UP Budget 2025) ने भाजपा विधायकों पर भी तंज कसा और कहा कि जो मेज पीट रहे थे उनके मन तो खुश हो गए लेकिन नौ बजट फेल करने वाली सरकार बेरोजगारी पर क्या जवाब देगी? जनता पूछ रही है कि ‘जुमला मंत्रालय’ के लिए कितना बजट आवंटित किया गया है?

डबल ब्लंडर सरकार है – सपा प्रमुख

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को ‘डबल इंजन’ नहीं बल्कि ‘डबल ब्लंडर’ सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि जो मंडियां समाजवादी पार्टी की सरकार में बनी थीं इस सरकार ने उन्हें चौपट कर दिया है। किसानों से वादा किया गया था कि 14 दिनों में गन्ना भुगतान किया जाएगा लेकिन नौ बजट पेश करने के बाद भी सरकार अपना वादा नहीं निभा सकी। गन्ने की कीमत नहीं बढ़ाई गई और बकाया भुगतान का हिसाब भी नहीं दिया गया।

यह भी पढ़े: UP Budget 2025: 3 करोड़ किसानों को 80 हजार करोड़ रुपये की सम्मान निधि समेत मिली ये सौगातें

मेडिकल कॉलेज और फूड पार्क सिर्फ कागजों पर

सपा प्रमुख ने सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं और कृषि नीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने एक भी मेगा फूड पार्क विकसित किया हो तो बताए। मेडिकल कॉलेजों में पर्याप्त स्टाफ नहीं है और शाहजहांपुर में तो एक भी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं है। गंभीर बीमारियों से गरीब परेशान हो रहे हैं लेकिन सरकार समय पर इलाज तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है।

उर्दू का विरोध करने वाले उर्दू में बोल रहे

अखिलेश यादव (UP Budget 2025) ने भाजपा विधायकों पर तंज कसते हुए कहा कि ये पहली सरकार है जो उर्दू का विरोध उर्दू में ही कर रही थी। भाषण के दौरान खुद इन्होंने उर्दू के कई शब्दों का उपयोग किया।

बजट को लेकर सियासी घमासान जारी

उत्तर प्रदेश के बजट 2025 को लेकर राजनीतिक गलियारों में घमासान तेज हो गया है। भाजपा सरकार इसे राज्य के विकास और डिजिटल युग की ओर बढ़ते कदम के रूप में देख रही है जबकि समाजवादी पार्टी इसे ‘फेल बजट’ बताकर खारिज कर रही है। अब देखना यह होगा कि जनता इस बजट को किस रूप में स्वीकार करती है और आगामी चुनावों में इसका क्या असर देखने को मिलता है।

Tags: Akhilesh YadavUP Budget 2025

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को रायबरेली से अपनी पीडीए रथयात्रा की शुरुआत...

Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Sultanpur Janmashtami Dispute:सुल्तानपुर के दुबेपुर विकासखंड स्थित पलहीपुर गांव में जन्माष्टमी आयोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक मुद्दा...

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में गठबंधन को लेकर हलचल बढ़ती दिखाई...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

Next Post
uttrakhand budget

Uttarakhand Budget : विकास की राह पर उत्तराखंड, यहां जानें नए बजट में किस सेक्टर को क्या-क्या मिला?

Uttarakhand Budget 2025

उत्तराखंड का बजट पेश.. पहली बार 1 लाख करोड़ से अधिक का प्रावधान, जानें बजट की बड़ी बातें

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In