बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ धाम में विशेष अनुष्ठान, 15 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

श्री काशी विश्वनाथ धाम में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार मंदिर परिसर में महाकुंभ की महाशिवरात्रि थीम पर आधारित उत्सव जैसा माहौल होगा।

by Akhand Pratap Singh
फ़रवरी 20, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Maha Shivratri 2025
Share on FacebookShare on Twitter

Maha Shivratri 2025: श्री काशी विश्वनाथ धाम में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार मंदिर परिसर में महाकुंभ की महाशिवरात्रि थीम पर आधारित उत्सव जैसा माहौल होगा। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष महाशिवरात्रि को और भव्य बनाने के लिए विशेष आयोजन किए जा रहे हैं।

15 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

महाकुंभ के चलते इस बार श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। मंदिर प्रशासन के अनुसार 26 फरवरी को महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2025) के दिन करीब 15 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए काशी पहुंच सकते हैं। भीड़ को ध्यान में रखते हुए धूप से बचाव, मेडिकल सुविधाएं, जल आपूर्ति और सुगम दर्शन की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

RELATED NEWS

Maha Shivratri 2025: इस महाशिवरात्रि पर करें इन मंदिरों में शिव के दर्शन,जीवन के दुखों से मिल जाएगी मुक्ति

Maha Shivratri 2025: इस महाशिवरात्रि पर करें इन मंदिरों में शिव के दर्शन,जीवन के दुखों से मिल जाएगी मुक्ति

फ़रवरी 16, 2025

Varanasi: नए साल के मौके पर काशी विश्वनाथ और संकट मोचन मंदिर में भीड़ होने की संभावना, प्रशासन ने की है ये तैयारी

दिसम्बर 29, 2022

नागा साधुओं के लिए विशेष समय

मंदिर प्रशासन ने बताया कि महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2025) पर प्रयागराज कुंभ से आने वाले साधु और नागा संन्यासियों को विशेष रूप से प्रवेश दिया जाएगा। इस दौरान 3 से 4 घंटे तक आम श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित रहेगा। नागा साधुओं के दर्शन के बाद ही सामान्य भक्तों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इस महाशिवरात्रि पर बाबा काशी विश्वनाथ का कपाट 32 घंटे तक अनवरत खुला रहेगा। इस दौरान परिसर में स्थित सभी विग्रहों का महारुद्राभिषेक किया जाएगा।

यह भी पढ़े: UP Budget 2025: अखिलेश यादव ने बजट को बताया ‘खाली झोला’, कहा- जनता पूछ रही है, बजट कब आएगा?

मंदिर प्रशासन की ये अपील 

मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से ऑनलाइन दर्शन करने की अपील की है ताकि अत्यधिक भीड़ से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि लाइन में 5 से 6 घंटे तक इंतजार करना पड़ सकता है इसलिए भक्त बिना खाए-पिए मंदिर न पहुंचे और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। काशी विश्वनाथ धाम में महाशिवरात्रि का यह आयोजन आध्यात्मिक और सांस्कृतिक भव्यता का अद्भुत संगम होगा जहां श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।

Tags: kashi vishwanath dhamMaha Shivratri 2025
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Maha Shivratri 2025: इस महाशिवरात्रि पर करें इन मंदिरों में शिव के दर्शन,जीवन के दुखों से मिल जाएगी मुक्ति

Maha Shivratri 2025: इस महाशिवरात्रि पर करें इन मंदिरों में शिव के दर्शन,जीवन के दुखों से मिल जाएगी मुक्ति

by Sadaf Farooqui
फ़रवरी 16, 2025

Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक बहुत ही खास त्योहार है, जिसे हर साल फाल्गुन महीने की चतुर्दशी...

Varanasi: नए साल के मौके पर काशी विश्वनाथ और संकट मोचन मंदिर में भीड़ होने की संभावना, प्रशासन ने की है ये तैयारी

by Juhi Tomer
दिसम्बर 29, 2022

वाराणसी। 31 दिसंबर और एक जनवरी के जश्न के लिए गंगा घाटों और नदी के उस पार रेती में उमड़ने...

Next Post
iPhone 16E Vs iPhone 16

iPhone 16 बनाम iPhone 16e, जानिए 20 हजार सस्ते में क्या मिलता है

‘सनम तेरी कसम-2’ में बदल जाएगी हीरोइन? फाइनल हुई पूरी स्क्रिप्ट, नजर आएगी ये एक्ट्रेस

'सनम तेरी कसम-2' में बदल जाएगी हीरोइन? फाइनल हुई पूरी स्क्रिप्ट, नजर आएगी ये एक्ट्रेस

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist