Saturday, November 7, 2026 8:49 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » दिल्ली » मोहल्ला क्लीनिक की जांच, महिलाओं की फ्री राइड को ग्रीन Signal… पहले दिन रेखा सरकार के 5 बड़े फैसले

मोहल्ला क्लीनिक की जांच, महिलाओं की फ्री राइड को ग्रीन Signal… पहले दिन रेखा सरकार के 5 बड़े फैसले

Delhi Rekha Gupta Govt: रेखा गुप्ता सरकार ने शपथ के तुरंत बाद एक्शन मोड में आते हुए पांच बड़े फैसले लिए हैं। प्रशासनिक फेरबदल, मोहल्ला क्लीनिक और डीटीसी बसों की जांच, महिलाओं की फ्री राइड जारी रखने, आयुष्मान योजना लागू करने और लंबित CAG रिपोर्ट पेश करने का ऐलान किया गया है।

by Mayank Yadav
21/02/2025
Rekha Gupta

Rekha Gupta Govt: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार शपथ के तुरंत बाद एक्शन मोड में आ गई है। प्रशासनिक फेरबदल से लेकर बड़ी योजनाओं की समीक्षा तक, सरकार ने बीते 24 घंटों में कई अहम फैसले लिए हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने प्रशासन में बड़ा बदलाव किया और अधिकारियों-कर्मचारियों को उनके मूल विभागों में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया। साथ ही, मोहल्ला क्लीनिक और डीटीसी बसों की जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं, महिलाओं की फ्री बस यात्रा को जारी रखने का ऐलान किया गया है। दूसरी ओर, दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना को लागू करने और लंबित CAG रिपोर्ट पेश करने का निर्णय लिया गया है। आइए जानते हैं कि रेखा गुप्ता सरकार के इन 5 बड़े फैसलों का क्या असर होगा।

प्रशासन में बड़ा फेरबदल, पूर्व सरकार का निजी स्टाफ हटाया

रेखा गुप्ता सरकार ने शपथ लेते ही प्रशासनिक स्तर पर बदलाव करने शुरू कर दिए हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके मूल विभागों में वापस भेजने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों के निजी स्टाफ की सेवाएं खत्म कर दी गई हैं।

सूत्रों के मुताबिक, हफ्तेभर पहले ही सभी विभागों से पूर्व सरकार के तहत नियुक्त कॉन्ट्रैक्ट और निजी स्टाफ की जानकारी मांगी गई थी। नई सरकार ने इन्हें तत्काल प्रभाव से उनके मूल विभागों में भेजने का फैसला किया है।

RELATED NEWS

Delhi Illegal Construction Bulldozer Action

Delhi Bulldozer Action: हादसे के बाद अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 17 इमारतें ध्वस्त, हर PG-हॉस्टल की होगी जांच

September 9, 2026
दिल्ली में कोचिंग संस्थानों पर CM Rekha Gupta हुई सख़्त,सुरक्षा नियम नहीं मानने वालों का लाइसेंस होगा बंद

दिल्ली में कोचिंग संस्थानों पर CM Rekha Gupta हुई सख़्त,सुरक्षा नियम नहीं मानने वालों का लाइसेंस होगा बंद

June 28, 2026

मोहल्ला क्लीनिक और डीटीसी बसों की जांच के आदेश

दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने कहा कि मोहल्ला क्लीनिकों की व्यापक जांच होगी। दवाइयों की उपलब्धता, डॉक्टरों के प्रिस्क्रिप्शन और सेवाओं की गुणवत्ता की समीक्षा की जाएगी। यदि कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डीटीसी बसों की स्थिति पर भी सवाल उठे हैं। बताया गया है कि लगभग 40% बसें डिपो में खड़ी हैं और नई बसों की खरीद नहीं हुई है। सरकार ने इन तमाम मुद्दों की जांच कराने का निर्णय लिया है ताकि सार्वजनिक परिवहन को सुचारू बनाया जा सके।

महिलाओं की फ्री बस यात्रा जारी रहेगी

दिल्ली की महिलाओं को राहत देते हुए रेखा गुप्ता सरकार ने ऐलान किया कि बसों में फ्री यात्रा की सुविधा जारी रहेगी। चुनाव से पहले इसे खत्म करने की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।

महिलाओं की फ्री राइड योजना को आम आदमी पार्टी सरकार ने शुरू किया था, और अब बीजेपी सरकार ने इसे जारी रखने का फैसला किया है। सरकार का कहना है कि इस योजना से लाखों महिलाओं को राहत मिली है और इसे आगे भी बरकरार रखा जाएगा।

दिल्ली में लागू होगी आयुष्मान भारत योजना

बीजेपी सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में फैसला लिया कि दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू की जाएगी। इस योजना के तहत हर गरीब परिवार को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। इसके अलावा, दिल्ली सरकार भी 5 लाख रुपये का टॉपअप प्रदान करेगी, जिससे यह योजना 10 लाख रुपये की बीमा सुविधा तक बढ़ जाएगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि औपचारिकताओं को जल्द पूरा कर योजना को लागू किया जाएगा ताकि दिल्ली के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

CAG रिपोर्ट पेश करने का ऐलान

Rekha Gupta सरकार ने दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र में लंबित CAG रिपोर्ट पेश करने का निर्णय लिया है। पिछले सरकार के कार्यकाल में ऐसी 14 रिपोर्ट लंबित थीं, जिनमें कई घोटालों की जानकारी हो सकती है।

चुनाव के दौरान बीजेपी ने दावा किया था कि CAG रिपोर्ट के मुताबिक, शराब नीति घोटाले के कारण दिल्ली को 2026 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। पार्टी ने आरोप लगाया कि इस घोटाले में कई आप नेताओं को रिश्वत मिली। अब नई सरकार ने इन रिपोर्ट्स को सार्वजनिक करने का फैसला लिया है।

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगी रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta आज दोपहर 12:30 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगी। इसके बाद वह दोपहर 1 बजे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट करेंगी। माना जा रहा है कि इन बैठकों में दिल्ली सरकार के आगे के एजेंडे पर चर्चा होगी।

रेखा गुप्ता सरकार के ये फैसले दर्शाते हैं कि नई सरकार तुरंत बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में इन फैसलों का दिल्ली की जनता पर क्या असर पड़ता है।

यहां पढ़ें: Mayawati attack: मायावती का कांग्रेस पर तीखा हमला, राहुल गांधी को दी नसीहत

Related Posts

Delhi Illegal Construction Bulldozer Action

Delhi Bulldozer Action: हादसे के बाद अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 17 इमारतें ध्वस्त, हर PG-हॉस्टल की होगी जांच

September 9, 2026
दिल्ली में कोचिंग संस्थानों पर CM Rekha Gupta हुई सख़्त,सुरक्षा नियम नहीं मानने वालों का लाइसेंस होगा बंद

दिल्ली में कोचिंग संस्थानों पर CM Rekha Gupta हुई सख़्त,सुरक्षा नियम नहीं मानने वालों का लाइसेंस होगा बंद

June 28, 2026
Rekha Gupta

रेखा गुप्ता पर हमले पर सामने केजरीवाल की प्रतिक्रिया,बोले – ‘हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता’

August 20, 2025
Rekha Gupta

दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता पर हमला, जनसुनवाई में हंगामा

August 20, 2025
Rekha Gupta

रेखा गुप्ता का बड़ा कदम, रेल मंत्री के सामने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के नाम बदलने की सिफारिश

July 2, 2025
Rekha Gupta

IAS कौशल राज शर्मा बने दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के नए सचिव, योगी सरकार से आदेश जारी!

May 6, 2025
Rekha Gupta

Rekha Gupta Action: ‘आप’ की बढ़ेंगी मुश्किलें, सभी नेताओं की सरकारी सुविधाएं बंद, अधिकारियों को लेकर लिया ये बड़ा फैसला

February 21, 2025
Delhi Cabinet

Delhi Cabinet: दिल्ली में नई सरकार का ऐलान, जानें किस मंत्री को मिला कौन-सा मंत्रालय

February 21, 2025
आखिरकार हो गया खुलासा, दिग्गजों को पछाड़ कर ऐसे दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता

आखिरकार हो गया खुलासा, दिग्गजों को पछाड़ कर ऐसे दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता

February 20, 2025
Rekha Gupta Delhi New CM

यमुना की सफाई सरकार की प्राथमिकता, शपथ ग्रहण के बाद सीएम समेत पूरी कैबिनेट जाएगी यमुना घाट

February 20, 2025
Next Post
Mahakumbh 2025

महाकुंभ में गंगा जल की शुद्धता पर यूपी सरकार ने किया दावा, वैज्ञानिक प्रमाण भी किए पेश

कौन है खटखटा चोर, जो बना कौतूहल का केंद्र, दुनिया के सबसे ज्यादा उम्रदराज को छूने से नहीं होती चोरी की वारदात

कौन है खटखटा चोर, जो बना कौतूहल का केंद्र, दुनिया के सबसे ज्यादा उम्रदराज को छूने से नहीं होती चोरी की वारदात

mhashivratri

Mahashivratri 2025 : शिवलिंग पूजन में भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना अधूरी रह जाएगी उपासना!

POPULAR POST

Electricity Update : अब घर बैठे मिलेगा नया बिजली कनेक्शन, कैसे करें ऑनलाइन आवेदन, दफ्तर जाने का झंझट खत्म

Electricity Update : अब घर बैठे मिलेगा नया बिजली कनेक्शन, कैसे करें ऑनलाइन आवेदन, दफ्तर जाने का झंझट खत्म

November 4, 2026
UP Bus Checking: यूपी में ओवरलोड बसों पर सरकार सख़्त,एक्सप्रेसवे पर भी नहीं मिलेगी एंट्री

UP Bus Checking: यूपी में ओवरलोड बसों पर सरकार सख़्त,एक्सप्रेसवे पर भी नहीं मिलेगी एंट्री

November 6, 2026
Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case : चंदा चोरी का सुप्रीम कोर्ट ने किया निपटारा, CJI सूर्यकांत की बेंच ने क्यों लिया यह फैसला?

November 3, 2026
Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

November 1, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Agniveer Scheme :अग्निवीरों को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, क्या सभी को मिलेगी सेना में स्थायी नौकरी?

Agniveer Scheme :अग्निवीरों को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, क्या सभी को मिलेगी सेना में स्थायी नौकरी?

November 4, 2026

LATEST

YouTube में आया नया अपडेट,जानिए क्या होगा ये सभी के लिए कितना फ़ायदेमंद

YouTube में आया नया अपडेट,जानिए क्या होगा ये सभी के लिए कितना फ़ायदेमंद

November 7, 2026
PM Modi Diwali Wishes: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की बधाई, बोले- इस बार भी जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

PM Modi Diwali Wishes: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की बधाई, बोले- इस बार भी जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

November 7, 2026
Diwali Celebration in Other Countries: क्या आप जानते हैं कि सिर्फ भारत में ही नहीं दुनिया के इन देशों भी मनाई जाती है दिवाली

Diwali Celebration in Other Countries: क्या आप जानते हैं कि सिर्फ भारत में ही नहीं दुनिया के इन देशों भी मनाई जाती है दिवाली

November 7, 2026
IND vs NZ : जीत के बाद भी क्यों नाराज हुए कप्तान शुभमन गिल? टीम इंडिया की किन गलतियों ने बढ़ाई टेंशन

IND vs NZ : जीत के बाद भी क्यों नाराज हुए कप्तान शुभमन गिल? टीम इंडिया की किन गलतियों ने बढ़ाई टेंशन

November 7, 2026
IND vs PAK : दिवाली पर भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, सहवाग-द्रविड़ के बेटों पर रहेंगी नजरें, जानिए कब-कहां देखें LIVE

IND vs PAK : दिवाली पर भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, सहवाग-द्रविड़ के बेटों पर रहेंगी नजरें, जानिए कब-कहां देखें LIVE

November 7, 2026
Test Retirement : मोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, 229 विकेट और 10 साल का सफर हुआ खत्म

Test Retirement : मोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, 229 विकेट और 10 साल का सफर हुआ खत्म

November 7, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India