शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Mahakumbh : ट्रेन का रिजर्वेशन न मिलना बना मौत का कारण ,6 महीने पहले ही कार खरीद चलाना था सीखा

पटना के संजय प्रसाद अपने परिवार के साथ महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गए थे। ट्रेन में टिकट न मिलने पर उन्होंने अपनी नई कार से जाने का फैसला किया। लौटते वक्त उनके बेटे लाल बाबू को झपकी आ गई और कार खड़े ट्रक से टकरा गई।

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 22, 2025
in प्रयागराज, महाकुंभ 2025
kumbh car accident patna famil
Share on FacebookShare on Twitter

kumbh car accident patna family पटना के जक्कनपुर में रहने वाले संजय प्रसाद और उनका परिवार महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गया था। वे बहुत उत्साहित थे, क्योंकि कुछ महीने पहले ही उन्होंने नई कार खरीदी थी और चलाना भी सीख लिया था। ट्रेन में टिकट नहीं मिलने की वजह से उन्होंने खुद की कार से यात्रा करने का फैसला किया। लेकिन किसे पता था कि एक झपकी उनकी और उनके परिवार की जिंदगी खत्म कर देगी।

संजय प्रसाद के दोस्त संटू और संजय हादसे की खबर सुनकर फफक पड़े। उन्होंने कहा, “कभी सोचा नहीं था कि संजय इतनी जल्दी हमें छोड़कर चला जाएगा।” संजय अपनी बूढ़ी मां और छोटी बेटी श्रृंखला को अकेला छोड़ गए हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

RELATED NEWS

Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

सितम्बर 26, 2026
Indore Accident: ड्रंक एंड ड्राइव अभियान हुआ फेल, तेज रफ्तार कार ने दो दोस्तों को कुचला, दोनों की मौत

Indore Accident: ड्रंक एंड ड्राइव अभियान हुआ फेल, तेज रफ्तार कार ने दो दोस्तों को कुचला, दोनों की मौत

सितम्बर 7, 2026

झपकी बनी जानलेवा

यह परिवार पटना के जक्कनपुर के मच्छरदानी गली का रहने वाला था। वे 19 फरवरी को प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए निकले थे और 20 फरवरी की रात वापस लौट रहे थे। सुबह करीब 4 बजे जब वे पटना के पास पहुंचे, तो कार चला रहे लाल बाबू को झपकी आ गई। इसी दौरान कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अंदर बैठे सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।

घर पर सिर्फ दादी और बेटी बचीं

संजय प्रसाद मूल रूप से नालंदा के रहने वाले थे, लेकिन अब पटना के जक्कनपुर में रह रहे थे। हादसे में मारे गए छह लोगों में से चार एक ही परिवार के थे, जबकि दो रिश्तेदार थे।

उनकी छोटी बेटी श्रृंखला एसएससी की परीक्षा की तैयारी कर रही थी, इसलिए वह कुंभ नहीं गई थी। जब पुलिस संजय प्रसाद के घर पहुंची और दरवाजा खटखटाया, तो श्रृंखला ने दरवाजा खोला। पुलिस ने पूछा, “पापा कहां हैं?” तब उसने रोते हुए जवाब दिया, “सुबह से ही फोन कर रही हूं, कोई फोन नहीं उठा रहा।”

छह महीने पहले खरीदी थी नई कार

बेटे ने कार चलाना सीखा, वही कार चला रहा था संजय कुमार ने छह महीने पहले एक नई कार खरीदी थी। इसके बाद उनके बेटे लाल बाबू ने कार चलाना सीखा और कुंभ यात्रा के दौरान वही कार चला रहा था। लेकिन ज्यादा देर तक लगातार ड्राइव करने की वजह से उसे झपकी आ गई और हादसा हो गया।

इस दर्दनाक हादसे में संजय प्रसाद, उनकी पत्नी करुणा देवी, बेटा लाल बाबू, भतीजी प्रियम कुमारी, रिश्तेदार कौशलेंद्र कुमार की बेटी प्रियम कुमारी और आनंद सिंह की बेटी आशा किरण की मौत हो गई।

बेटी और मां बेसुध पड़ोसियों की भी आंखें नम

हादसे की खबर मिलते ही संजय प्रसाद के घर में मातम पसर गया। उनकी बेटी श्रृंखला और मां बेसुध पड़ी हैं। पड़ोसियों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। कोई सोच भी नहीं सकता था कि एक नई कार की खुशी इतनी जल्दी मातम में बदल जाएगी।

अब परिवार में सिर्फ संजय की बूढ़ी मां और बेटी श्रृंखला बची हैं, जिनका सहारा छिन गया है। यह हादसा एक सबक भी है कि लम्बी यात्रा के दौरान आराम करना जरूरी है, वरना एक छोटी सी झपकी जिंदगी छीन सकती है। अब घर में सिर्फ उनकी बूढ़ी मां और छोटी बेटी श्रृंखला बची हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

Tags: family tragedyROAD ACCIDENTtragic news
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

 Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 7:15 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बलिया जा...

Indore Accident: ड्रंक एंड ड्राइव अभियान हुआ फेल, तेज रफ्तार कार ने दो दोस्तों को कुचला, दोनों की मौत

Indore Accident: ड्रंक एंड ड्राइव अभियान हुआ फेल, तेज रफ्तार कार ने दो दोस्तों को कुचला, दोनों की मौत

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 7, 2026

इंदौर के मरीमाता चौराहे के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार...

Lakhimpur Kheri car accident

Lakhimpur Kheri Accident: ट्रांसफॉर्मर से टकराई कार, बनी आग का गोला, जिंदा जले तीन दोस्त

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

 Lakhimpur Kheri car accident:उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर...

एटा में दर्दनाक हादसा: जन्माष्टमी की झांकियां देखकर लौट रहे छह लोगों की बाइक बस से भिड़ी, बच्चे समेत 2 की मौत

एटा में दर्दनाक हादसा: जन्माष्टमी की झांकियां देखकर लौट रहे छह लोगों की बाइक बस से भिड़ी, बच्चे समेत 2 की मौत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

उत्तर प्रदेश के एटा में जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदल गईं। कोतवाली देहात क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब...

Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Kanpur DCM Road Accident:कानपुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।...

Next Post
Reeva News: कोर्ट मैरिज करने मुस्लिम युवक पर लव जिहाद का मामला लगा कर वकीलों ने कर दी जमकर पिटाई,इस मामले ने क़ानून सुरक्षा पर उठाये कई सवाल

Reeva News: कोर्ट मैरिज करने मुस्लिम युवक पर लव जिहाद का मामला लगा कर वकीलों ने कर दी जमकर पिटाई,इस मामले ने क़ानून सुरक्षा पर उठाये कई सवाल

कानपुर के डीएम का जारी है ऑपरेशन ‘खटाखट…खटाखट’, डॉक्टर्स से ऐसे किए प्रश्न कि याद जा गई ‘शोले’ फिल्म

कानपुर के डीएम का जारी है ऑपरेशन ‘खटाखट...खटाखट’, डॉक्टर्स से ऐसे किए प्रश्न कि याद जा गई ‘शोले’ फिल्म

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In