Tuesday, January 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

रमजान में खजूर खाकर ही क्यों खोला जाता है रोजा? पैगंबर मोहम्मद से क्या है कनेक्शन

इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीना ‘रमजान’ शुरू होने वाला है। इस साल रमजान का आगाज 1 या 2 मार्च 2025 से होगा, जो अगले 30 दिनों तक चलेगा।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
February 26, 2025
in Latest News, धर्म, राष्ट्रीय
Importance of dates
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली, (आईएएनएस)। इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीना ‘रमजान’ शुरू होने वाला है। इस साल रमजान का आगाज 1 या 2 मार्च 2025 से होगा, जो अगले 30 दिनों तक चलेगा। रमजान की तारीख में बदलाव संभव है क्योंकि चांद का दीदार कर ही रोजेदार पहले रोजे की शुरुआत करते हैं। रोजे में खजूर (Importance of dates in Ramzan) का सेवन किया जाता है। इसका धार्मिक ही नहीं सेहत से भी गहरा कनेक्शन है!

रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है जिसे मुसलमान पूरे विश्व में रोजा रखकर (उपवास) मनाते हैं। रमजान के दौरान मुसलमान सूर्योदय से सूर्यास्त तक उपवास रखते हैं, जिसे रोजा कहा जाता है। इफ्तारी के वक्त खजूर का सेवन किया जाता है। इसका धार्मिक ही नहीं सेहत के लिहाज से भी बड़ा महत्व है। आखिर इफ्तार पर इसे ही क्यों चुना गया और इसे खाने से क्या लाभ होता हैं?

RELATED POSTS

No Content Available

इस्लाम में खजूर (Importance of dates) से रोजा खोलने को सुन्नत माना गया है। इस्लाम में मान्यता है कि पैगंबर हजरत मोहम्मद को खजूर काफी पसंद था, वे रोजा खोलने वक्त इसे खाते थे बाद में ये परंपरा बन गई जो आज तक बदस्तूर कायम है। धार्मिक मान्यता के साथ ही खजूर को स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक माना गया है।

यह भी पढे़: Mahashivratri पर काशी में गूंजेगा ‘हर हर महादेव’, आज निकलेगी भव्य शिव बारात

कहते हैं कि खजूर में प्राकृतिक ऊर्जा होती है जो रोजे के दौरान शरीर को ऊर्जा देने का काम करती है। खजूर स्वाभाविक रूप से मीठे होते हैं और उनमें मौजूद प्राकृतिक शर्करा और फाइबर, ब्लड शुगर के स्तर को तेजी से बढ़ाते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है।खजूर में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो पूरे दिन खाने-पीने से परहेज के दौरान भी शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते।

ये छोटा सा फल पाचन तंत्र के लिए भी लाभकारी है। खजूर में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है, जो रोजे के दौरान पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। रमजान के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन मुसलमान एक-दूसरे को मुबारकबाद दे अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर खुशियां मनाते हैं।

Tags: Importance of dates in Ramzan
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

No Content Available
Next Post
Hina Khan Cancer: कैंसर से लड़ती हिना ख़ान ने दी अपने फैन्स को अच्छी ख़बर,हेल्थ अपडेट पर किया नया पोस्ट

Hina Khan Cancer: कैंसर से लड़ती हिना ख़ान ने दी अपने फैन्स को अच्छी ख़बर,हेल्थ अपडेट पर किया नया पोस्ट

Jammu-Kashmir

Jammu-Kashmir : एक्सीडेंटल फायरिंग से मचा हड़कंप, सेना की गाड़ी पर हुआ हमला?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist